मंत्रिमंडल ने 2021-26 के लिये प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दी, राज्यों को मिलेगी 37,454 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 93,068 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ 2021-26 के लिये प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना (पीएकेएसवाई) के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने राज्यों के लिये 37,454 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता तथा पीएमकेएसवाई 2016-21 के दौरान सिंचाई विकास के लिये भारत सरकार द्वारा...

किसानों को विशिष्ट पहचान पत्र देगी मोदी सरकार, बिचौलिए और फर्जीवाड़े से मिलेगी मुक्ति, आसानी से मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ

मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। योजनाओं का समुचित लाभ किसानों को मिले, इसके लिए सरकार अब देश के किसानों को विशिष्ट पहचान पत्र (आइडी) जारी करेगी। 12 अंकों के इस विशिष्ट पहचान पत्र को बनाने की प्रक्रिया देशभर में चल रही है। अब तक साढ़े पांच करोड़ किसानों का डाटाबेस...

कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसम्‍बर को करेंगे किसानों को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 दिसम्‍बर को गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का आयोजन प्राकृतिक खेती पर केन्द्रित है। किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने के लाभों के बारे में सभी जरूरी जानकारी उपलब्‍ध कराई जाएगी। तीन...

कांग्रेस ने मारा महिलाओं का हक, सिर्फ तीन को मौका, सिद्धू के नए फार्मूले में प्रियंका गांधी का वादा टूटा, लड़की हूं, लड़ सकती हूं….तो पंजाब में क्यों नहीं...

यह रिसर्च का विषय हो सकता है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की जो लड़की है और लड़ सकती है, वह उनके गणित से पंजाब या राजस्थान में आकर फुस्स क्यों हो जाती है ? कांग्रेस और उसके कर्ता-धर्ता नेताओं को क्या पंजाब और राजस्थान की महिलाओं पर विश्वास नहीं है ? या इन प्रदेशों की लड़कियां अपने...

बंगाल की ममता सरकार में किसानों की दुर्दशा, न बिजली की सब्सिडी मिल रही, न फसलों का उचित मूल्य, किसान आत्महत्या करने को मजबूर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसान और जमीन के मुद्दे को लेकर सत्ता में आईं। लेकिन सत्ता में आते ही किसानों की उपेक्षा शुरू कर दी। आज किसानों को बिजली सब्सिडी नहीं मिल रही है और फर्टिलाइजर की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। इसकी वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। बीजेपी ने ममता को उसी के...

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने 26 दिसंबर को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार, 26 दिसंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह...

राहुल गांधी की दोगली नीति की पोल खुली, जयपुर में राहुल ने जिस ‘पूंजापति’ अडानी को कोसा, उसी के साथ सोलर प्लांट के लिए गहलोत सरकार ने 20 हजार...

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की जयपुर की रैली एक बार फिर लोगों के मनोरंजन का माध्यम बन रही है। दरअसल, राहुल ने रैली में ढेरों शाब्दिक गलतियां तो की हीं, जिसके मीम्स बन रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने अपनी ही कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। दरअसल, पूंजापति (राहुल ने यही बोला था) अडानी...

जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित पीएम मोदी, सुशासन और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने और विकास को सर्वस्पर्शी बनाने के साथ ही देश के सामने सुशासन की एक नई मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले सात सालों में सुशासन को राजनीति का केंद्रबिन्दु बनाया है, जो उनकी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन और समाज के समुचित विकास के लिए जहां जन कल्याणकारी...

खामोश…मुख्यमंत्री चन्नी बोल रहे हैं, किसी और को आवाज निकालने की इजाजत नहीं, संगरूर रैली में ‘पुलिसिया जुर्म’, महिलाओं तक को मुंह दबाकर पंडाल से ले गई पुलिस

कांग्रेस की सरकारें बेरोजगार युवाओं, संविदा कर्मचारियों, बेरोजगार बीएड धारकों के विरोध प्रदर्शन को जोर-जुल्म से दबाना चाह रही है। वह चाहे पंजाब की चन्नी सरकार हो या राजस्थान की गहलोत सरकार...युवाओं के लिए किए गए वादों को पूरा करने के बजाए उनकी आवाज को अनसुना करने या दबाने की कोशिशें की जा रही हैं। पंजाब के संगरूर में...

गाली नंबर-76: सोनिया-राहुल के करीबियों का प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने का सिलसिला जारी, अब राक्षस से की तुलना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी नेताओं द्वारा देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कांग्रेस के नेताओं का नैतिक पतन हो चुका है। सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेसी नेताओं की बौखलाहट बढ़ गई है। अब राहुल गांधी के करीबी मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और...

देश में अब तक लगाए गए कोरोना के 134.61 करोड़ टीके, रिकवरी रेट बढ़कर 98.38 प्रतिशत पर

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से जारी है। देश भर में अब तक 134.61 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 68,89,025 खुराकें लगाने के साथ अब तक कुल 1,34,61,14,483 टीके लगाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 8,168 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या...

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 15 दिसंबर

15 दिसंबर 2014 नई दिल्ली में स्मार्ट सिटी पर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श किया।  15 दिसंबर 2015 देश में पहली बार कोच्चि से 40 नौटिकल मील दूर अरब सागर में संयुक्त कमांडर्स कांफ्रेंस की अध्यक्षता, शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। 15 दिसंबर 2016 नई दिल्ली में आयोजित नीमराना सम्मेलन 2016 में भाग लेने आए विद्वानों...

अखिलेश यादव ने मां गंगा और उसमें आस्था रखने वाले करोड़ों हिन्दुओं का किया अपमान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव औरंगजेब और जिन्ना की विचारधारा से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। इसलिए उन्हें हिन्दुओं की आस्था की प्रतीक मां गंगा भी मैली नजर आ रही है। अखिलेश यादव ने जिस तरह मुख्यमंत्री योगी के बहाने मां गंगा पर तंज कसा वो प्रधानमंत्री मोदी और उनके जैसे...

काशी ने ये दिखाया है कि इच्छाशक्ति हो तो परिवर्तन आ सकता है, अब यही बदलाव हमारे दूसरे तीर्थस्थानों में भी दिख रहा है: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी ने ये दिखाया है कि इच्छाशक्ति हो तो परिवर्तन आ सकता है, अब यही बदलाव हमारे दूसरे तीर्थस्थानों में भी दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की 98वी वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब काशी आता...

महाराष्ट्र में बीजेपी ने दिया महाविकास आघाड़ी को बड़ा झटका, 6 में से 4 सीटों पर लहराया भगवा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देश भर में लोगों के सर चढ़कर बोलती है। चाहे स्थानीय निकाय चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या फिर विधान परिषद चुनाव, देश में मोदी लहर कायम है। बीजेपी देश भर में एक के बाद एक चुनाव जीतती जा रही है। अब बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) की छह सीटों पर...

हताश अखिलेश यादव के बिगड़े बोल, बीजेपी का पलटवार, कहा- औरंगजेब और जिन्ना की विचारधारा का असर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 250 साल से उपेक्षा के शिकार काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प कर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत में इस समय पुनर्जागरण का काल चल रहा है। अतीत में देश की सभ्यता और संस्कृति को मिटाने की कोशिशें हुईं। लेकिन उनके शासन में देश को उसका गौरव वापस दिलाने का प्रयास हो रहा है।...

PM Modi का मंदिर अभियान अभी और तेज गति से चलेगा, केदारनाथ के कायाकल्प, भव्यतम राममंदिर और काशी में कॉरिडोर के बाद पीएम मोदी सनातन-पुरातन धरोहरों को बचाने वाले...

केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी राज का पहला और 21वीं सदी का तीसरा दशक चल रहा है। देश को नरेंद्र मोदी के रूप में वह नायक मिला है, जो वंशवाद और भ्रष्टाचार को देश की राजनीति के लिए नासूर मानते हैं। जो भारतीय सनातन संस्कृति को आधुनिक ध्वजवाहक के रूप में प्राचीनतम अध्यात्मिक धरोहरों के जीर्णोद्धार में दत्तचित्त होकर लगा...

कर्मयोगी पीएम मोदी न थकते, न कभी रूकते, आधी रात सीएम योगी के साथ काशी में विकास कार्यों का लिया जायजा, बच्‍चे को किया दुलार

देश बदल रहा है। सपने सच हो रहे हैं। कहानियां हकीकत में बदल रही हैं। ये सब न कभी थकने वाले, न कभी रूकने वाले और निरंतर गतिमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण संभव हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कब सोते हैं और कब जागते हैं कोई नहीं जानता। प्रधानमंत्री एक कर्मयोगी के जैसा जीवन जीते हैं। देश के...

देश में अब तक लगाए गए कोरोना के 133.88 करोड़ टीके, रिकवरी रेट बढ़कर 98.37 प्रतिशत पर

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से जारी है। देश भर में अब तक 133.88 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 66,98,601 खुराकें लगाने के साथ अब तक कुल 1,33,88,12,577 टीके लगाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 7,995 मरीजों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या...

प्रधानमंत्री मोदी के गंगा स्नान करते ही ट्रेंड करने लगा Leirum Phee, मणिपुर के सीएम भी हुए गदगद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 दिसंबर को वाराणसी में श्री काशी विश्‍वनाथ धाम का लोकार्पण किया। लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ललिता घाट पर पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई। गंगा में स्नान, ध्यान करने के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य भी दिया।। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेकर काशी विश्‍वनाथ गलियारे से होते...

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी : 14 दिसंबर

14 दिसंबर 2014 लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के जरिए आकाशवाणी और अन्य माध्यमों से देशवासियों को उद्बोधन। 14 दिसंबर 2015 केरल दौरे पर कोची पहुंचे, त्रिशूर में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। 14 दिसंबर 2016 मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक के साथ संयुक्त रूप से ईटी एशियन बिजनेस लीडर्स कॉन्क्लेव 2016 का उद्घाटन किया। 14 दिसंबर 2017 देश में निर्मित स्कॉर्पीन-श्रेणी की पहली पनडुब्बी आईएनएस...

काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को भीड़ से मिली मुक्ति, दिव्यांगों-बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से दिलचस्पी ली थी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा था। इस लिए इस कॉरिडोर में श्रद्धालुओं के लिए अनके व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें म्यूजियम, स्प्रिचुअल बुक सेंटर, आभासी म्यूजियम, गंगा व्यू गैलरी, धरोहर केंद्र, फूड कोर्ट, वैदिक...

विश्वनाथ धाम का नया परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है, ये प्रतीक है हमारे भारत की सनातन संस्कृति का, आध्यात्मिक आत्मा का, प्राचीनता और परंपरा का : PM...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सोमवार को काशी में अपना ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि बाबा अपने भक्तों की सदियों की सेवा से प्रसन्न हुए हैं, इसलिए उन्होंने आज के दिन का हमें आशीर्वाद दिया है। विश्वनाथ धाम का ये पूरा नया परिसर एक भव्य भवन भर...

काशी विश्वनाथ धाम के विकास को लेकर अखिलेश यादव का पकड़ा गया झूठ, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लगाई लताड़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (13 दिसंबर, 2021) काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस लोकार्पण से समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव इसका श्रेय लेने के लिए काफी परेशान है। जनता को गुमराह करने के लिए अखिलेश यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास को लेकर बड़ा दावा किया। लेकिन इस दावे...

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से जुड़े मजदूरों पर पुष्प वर्षा और उनके साथ भोजन कर पीएम मोदी ने किया श्रम का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प करने की जो परिकल्पना की थी, उसे 2000 से अधिक मजदूरों ने अपने अथक परिश्रम से मूर्त रूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी भी उनके परिश्रम को नहीं भूले। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान 50 से अधिक मजूदर मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी उनके बीच जाकर बैठे, उनके साथ फोटो...

प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई पवित्र गंगा में डूबकी, देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज, 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्री काशी विश्‍वनाथ धाम के पहले चरण का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ क्रूज में खिरकिया घाट से ललिता घाट तक की यात्रा तय की। ललिता घाट पर उन्होंने...

काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के उद्घाटन से अध्यात्म और विकास के नये युग में वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भारत के राष्ट्र ऋषि हैं, जो देश को उसका सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव वापस दिलाने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं। आज यानि (13 दिसंबर, 2021) को काशी में भारतीय संस्कृति का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा गया, जब प्रधानमंत्री मोदी ने 500 साधु संतों और मंत्रोच्चार के साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया। अब...

आस्था से आधुनिकता तक: देखिए श्री काशी विश्वनाथ धाम की मनमोहक तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में श्री काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प किया गया है। अब बाबा विश्वनाथ धाम में भव्य प्रवेश द्वार से लेकर बाबा के मंदिर के आसपास के विशाल क्षेत्र तक एक ही समय में हजारों लोग इकट्ठा हो सकते हैं। धाम में दीवारों पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। बाबा विश्वनाथ मंदिर से पवित्र गंगा...

प्रधानमंत्री मोदी ने की काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना, देखिए वीडियो-

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार, 13 दिसंबर को वाराणसी में काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। काल भैरव मंदिर के दरबार में हाजिरी लगाकर उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की अनुमति मांगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पूजा-अर्चना और काल भैरव की आरती की। यहां पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वानाथ के दर्शन के लिए गए।...

दुल्हन की तरह सजी काशी नगरी, वाराणसी 11 लाख दीपों से होगी जगमग, अयोध्या के बाद काशी में भी बनेगा रिकार्ड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काल भैरव के दर्शन...

काशी आज भव्यता और दिव्यता की साक्षी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वप्नदृष्टा के रूप में काशी के लिए जो स्वप्न देखा था, वह आज साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने काशी के जनप्रतिनिधि के रूप में यहां विकास की गंगा बहाई और अब गंगा पुत्र के रूप में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लोकार्पित करेंगे। इस मौके...

संकल्प से साकार हुआ आस्था का वटवृक्ष- काशी विश्वनाथ धाम पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष लेख

इतिहास का निर्माण करने वाले ही इतिहास पुरुष होते हैं, जो सदियों में जन्म लेते हैं। काशी इन दिनों इतिहास के ऐसे ही एक अभूतपूर्व सृजन की साक्षी है। जो एक हजार साल के इतिहास में नहीं हो पाया था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर दिखाया। उन्होंने चार सौ साल से मुक्ति की प्रतीक्षा में टकटकी लगाए हुए...

किसी और के लिए देखा है इतना प्यार, हिन्दू हृदय सम्राट मोदी जी के इस वीडियो को देखकर आप भावुक हो उठेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वे लोगों के दिल में बसते हैं। प्रधानमंत्री आज, 13 दिसंबर को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण से पहले काल भैरव के दरबार में पहुंचे। काल भैरव मंदिर में दर्शन के क्रम में लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रेम देखकर आप भावुक हो उठेंगे और कह उठेंगे...

श्री काशी विश्वनाथ का भव्य धाम आज विश्व को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 250 साल बाद बदली सूरत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजे के करीब वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद करीब 339 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। वाराणसी की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को दोपहर लगभग 12 बजे काल भैरव मंदिर भी दर्शन करने...

प्राचीन काशी और आधुनिकता का सुंदरतम मेल, तीन हजार से बढ़कर 5 लाख वर्गफीट में फैला काशी धाम, दो लाख श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन, 10 बिंदुओं को जानें नई...

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पर वर्ष 1194 से लेकर 1669 तक कई बार हमले हुए। 1777 से 1780 के बीच मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। उसके बाद 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर परिक्षेत्र को एक नया स्वरूप देने का निर्णय लिया। आज शिव की आदि नगरी का स्वप्न जीवंत...