Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 सितंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

25 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण की नींव के रूप में उनके अंत्योदय की विचारधारा और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने सभी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को आत्मसात करने और सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया जिसमें यह दर्शाया गया है कि सफलता और नवाचार भाग्य से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास और साहस से प्राप्त होते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया।

25 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो 2025 का उद्घाटन करते हुए इस मेले में भाग लेने वाले सभी व्यापारियों, निवेशकों, उद्यमियों और युवा प्रतिभागियों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया पहल के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने बांसवाड़ा में पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

25 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया पहल के 10 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि ‘मेक इन इंडिया’ देश को विनिर्माण और नवाचार का केंद्र बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने सभी संभव तरीकों से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ पर अपने विचार व्यक्त किए और मेक इन इंडिया की भावना को बढ़ावा देने वाले नवप्रवर्तकों और धन सृजनकर्ताओं की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया पहल ने विकास को बढ़ावा दिया है और हमारे युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए सशक्त बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के सूरसागर की पूर्व विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी की रैली को संबोधित किया।

25 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने जयपुर के धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर में बीजेपी की ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित किया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ में शामिल हुए।

25 सितंबर 2022
प्रधानमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने लोगों को महालया की बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात की 93वीं कड़ी को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने बथुकम्मा के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से तेलंगाना की नारी शक्ति को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोश हशनाह के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री यायर लैपिड, इजराइल के मैत्रीपूर्ण लोगों और दुनिया भर के यहूदी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

25 सितंबर 2021
तीन दिवसीय सरकारी दौरे पर अमेरिका में, संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए वाशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क पहुंचे, संयुक्त राष्ट्र में संबोधन और विश्व के कई नेताओं से मुलाकात।

25 सितंबर 2020
भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

25 सितंबर 2019
अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग विश्व व्यापार मंच-2019 में उद्बोधन, अमेरिका के न्यूयॉर्क में उद्यमी, समाजसेवी और न्यूयॉर्क शहर के मेयर माइक ब्लूमबर्ग से मुलाकात, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के इतर बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल व प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं से मुलाकात। 

25 सितंबर 2018
भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। 

25 सितंबर 2017
प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना की शुरूआत की, दीनदयाल उर्जा भवन देश को समर्पित किया, दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उद्बबोधन।

25 सितंबर 2016
आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए उद्बोधन, केरल के कोजीकोड में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उद्बोधन।

25 सितंबर 2015
संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून और विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम से भेंट की, प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के शाह, मिस्र के राष्ट्रपति और सेंट लूसिया से मुलाकात, वित्‍तीय क्षेत्र के वरिष्‍ठ अमरीकी मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता, न्यूयार्क में भूटान, श्रीलंका, स्वीडेन और साइप्रस के नेताओं से मुलाकात।

25 सितंबर 2014
‘मेक इन इंडिया’ पहल का शुभारंभ, इसरो वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह की पहली तस्वीर भेंट की, स्‍वच्‍छ भारत अभियान पर लोगों को संदेश दिया।

Leave a Reply