सरकार बनाने वाली आईबी रिपोर्ट के दावे को लेकर केजरीवाल की हो रही किरकिरी, देखिए वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की किरकिरी हो रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की किरकिरी असल में उस दावे को लेकर हो रही है जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसी आईबी के सर्वे में यह सामने आया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही...
इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 08 दिसंबर
08 दिसंबर 2014 श्रीनगर के Badamibagh हेडक्वार्टर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, कश्मीर में रैली को संबोधित किया। 08 दिसंबर 2015 रूस के उपप्रधानमंत्री Dmitry Rogozin से मुलाकात, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। 08 दिसंबर 2016 कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी यज्ञ में जनता के सहयोग को संबोधन में सलाम किया। अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ...
हाईकोर्ट के आदेश में फंसेगी मुख्यमंत्री गहलोत की चाल, अब विधानसभा अध्यक्ष को बताना पड़ेगा कि 91 विधायकों के इस्तीफे क्यों मंजूर नहीं किए?
राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस की दो यात्राओं के बीच सत्ताधारी दल के 91 विधायकों के इस्तीफों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद सियासत एक बार फिर गरमा गई है। हाईकोर्ट ने इस्तीफों पर दो माह बाद भी निर्णय नहीं होने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और सचिव से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट...
दिखने लगा मेक इन इंडिया का जलवा, भारत से 9 बिलियन डॉलर के मोबाइल फोन होंगे एक्सपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों में से एक ‘मेक इन इंडिया’ ने पिछले आठ सालों में विनिर्माण अवसंरचना, निवेश, नवोन्मेषण और कौशल विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल और गतिशील नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम ने देश को एक अग्रणी वैश्विक विनिर्माण और निर्यातक के रूप में पहचान दिलाई है। भारत आज मोबाइल...
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के झंडे का रंग बदलने के पीछे क्या है रहस्य?
आम आदमी पार्टी (AAP) के झंडे का रंग बदल गया है। यूं तो दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को अपनी बातों से पलटने के लिए सोशल मीडिया पर तमाम लोग अपनी राय जाहिर करते रहते हैं लेकिन कोई भी पार्टी अपना झंडा और उसका रंग काफी विचार-विमर्श के बाद तय करती है। एक तरह से कहें तो किसी भी पार्टी...
एमसीडी चुनाव में कट्टर भ्रष्टाचारी मंत्रियों के खिलाफ दिल्ली की जनता का फैसला, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के क्षेत्र में ‘आप’ की करारी हार
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। चुनाव नतीजे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के लिए चौंकाने वाले रहे। जहां सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया, तो वहीं मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में भी...
एमसीडी चुनाव: वोट शेयर बरकरार रखने ही नहीं बढ़ाने में भी कामयाब रही बीजेपी, जबकि AAP से होने लगा मोहभंग
दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी है। एमसीडी के 250 वार्ड के नतीजे के अनुसार आम आदमी पार्टी को 134, बीजेपी को 104, कांग्रेस को 9 और निर्दलीय को 3 सीटें मिली हैं। अगर इस चुनाव को वोट शेयर के हिसाब से देखा जाए...
भविष्यवाणी फेल: एक बार फिर गलत साबित हुई कागज पर लिखी केजरीवाल की बात, वीडियो हो रहा है वायरल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर काफी बड़े दावे किए थे। एबीपी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तो यह दावा किया था कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी को 20 से भी कम सीटें मिलने वाली है। अरविंद केजरीवाल ने यह बात एक कागज पर लिखकर भी दी थी। देखिए वीडियो- इतना...
पीएम मोदी 11 दिसंबर को गोवा, गाजियाबाद और दिल्ली को समर्पित करेंगे राष्ट्रीय आयुष संस्थान, यूजी-पीजी और डॉक्टरेट करने वाले छात्रों के लिए बढ़ेंगी 400 सीटें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों से स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्रयास शुरू कर दिए। देश के प्रत्येक नागरिक और क्षेत्र तक किफायती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए। इसके तहत प्राचीन चिकित्सा पद्धति के...
साधनों से नहीं, साधना से मिलती है सिद्धि- राज्यसभा में उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में राज्यसभा को संबोधित किया। उन्होंने सदन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि आप जमीन से जुड़े नेता हैं और राज्यसभा को इसका फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सबसे पहले मैं आदरणीय सभापति जी, आपको इस सदन की तरफ से...
G20 की मेजबानी मिलना भारत के लिए बड़ा अवसर, सदन में युवा सांसदों को मिले ज्यादा मौका- प्रधानमंत्री मोदी
संसद का शीतकालीन सत्र आज, 7 दिसंबर से शुरू हो गया है। संसद सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संसद का ये सत्र आजादी के अमृत काल में हो रहा है। ऐसे समय में देश को G-20 की अध्यक्षता मिलना एक बहुत बड़ा अवसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'शीतकालीन सत्र...
इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 07 दिसंबर
07 दिसंबर 2014 सशस्त्र बल झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को नमन किया, योजना आयोग के स्थान पर नई संस्था के बारे में मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में औपचारिक विचार विमर्श के बाद रिट्रीट में मुख्यमंत्रियों से भेंट की। 07 दिसंबर 2015 सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सशस्त्र बलों को नमन किया, केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात...
अयोध्या के बाद मथुरा की बारी, बाबरी ध्वंस के दिन मथुरा की शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ और अभिषेक का ऐलान, महासभा के आगरा प्रभारी की...
भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख मुद्दे में शामिल राम मंदिर को आज के दिन (6 दिसंबर, 1992) तीन दशक पहले बाबरी ध्वंस के साथ नई राह मिली थी। भाजपा की रथ यात्रा और कार सेवा से देशभर में अयोध्या में राम मंदिर के लिए बने अनुकूल माहौल के बाद आए कोर्ट के फैसले ने राम लला को टैंट से...
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, विश्व बैंक ने जीडीपी अनुमान बढ़कार किया 6.9 प्रतिशत, सबसे तेज रहेगी भारत की विकास दर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था तमाम चुनौतियों के बावजूद मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। इसकी पुष्टि विश्व बैंक ने भारत पर केंद्रित अपनी ग्रोथ आउटलुक रिपोर्ट में की है। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022- 23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूर्वानुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर...
पीएम मोदी के विकास मॉडल का कमाल, लगातार 9 साल से गुजरात जीडीपी ग्रोथ में नंबर वन, टॉप चार में भाजपा शासित प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से गुजरात का विकास मॉडल नए रिकार्ड बना रहा है। गुजरात राज्य लगातार 9 साल से GDP ग्रोथ के मामले में पहले नंबर पर बना हुआ है। यही वजह है कि देशभर में गुजरात के विकास मॉडल का उदाहरण दिया जाता है। यानी देश के सभी राज्यों की तुलना में पिछले नौ वर्षों में...
गुजरात और हिमाचल चुनाव के एग्जिट पोल से मिले संकेत, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप, चुनाव में जनता को जोड़ने में नाकाम रही कांग्रेस
सात सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर और 150 दिन लंबी पदयात्रा अब राजस्थान से होकर गुजर रही है। इस दौरान दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल से साफ हो चुका है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही...
जी-20 की अध्यक्षता दुनिया के सामने भारत की क्षमता दिखाने का अनोखा अवसर- प्रधानमंत्री मोदी, देखिए तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 5 दिसंबर को नई दिल्ली में जी 20 की तैयारियों को लेकर एक सर्वदलीय बैठक हुई। राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में हुई इस सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता पूरे राष्ट्र की है और यह दुनिया के सामने भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने का अनोखा...
पीएम मोदी ने स्नेह मिलन, विलेज टूरिज्म और वाइब्रेंट बॉर्डर टूरिज्म पर फोकस करने की दी सलाह, कहा- देश की संस्कृति के प्रचार-प्रसार और एकजुटता को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की एकता और अखंडत को मजबूत करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अनुच्छेद-370 को हटाने का साहसिक और अविश्वसनीय फैसला किया और उसे सफलता पूर्वक लागू कर दिखाया। अब प्रधानमंत्री मोदी ने विविधता में एकता के साथ ही एक भारत-श्रेष्ठ भारत के नारे को साकार रूप देने के लिए स्नेह मिलन, विलेज टूरिज्म...
कांग्रेस हाईकमान सीएम गहलोत के आगे कमजोर, अनुशासनहीनता करने वालों को मिला राहुल का साथ, हाईकमान अपने ही दूत का इस्तीफा अपमान होने के बावजूद मंजूर करने को मजबूर
राजस्थान में सीएम की कुर्सी का पॉलिटिकल ड्रामा और पार्टी में मची आपसी खींचतान हाईकमान के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सोनिया गांधी से लेकर अब मल्लिकार्जुन खड़गे तक गहलोत वर्सेज पायलट का कोई तोड़ नहीं निकाल पा रहे हैं। बीते करीब सवा दो साल में यहां के लिए नियुक्त दो प्रदेश प्रभारी इस्तीफा दे चुके है, लेकिन गहलोत-पायलट...
केजरीवाल 2014 से थमा रहे वादों का झुनझुना, पांच साल के अंदर हर घर में पाइप से 24 घंटे पानी पहुंचाएंगे, दिल्ली को RO से भी शुद्ध पानी देंगे,...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्ष 2014 से दिल्ली की जनता को वादों का झुनझुना थमा रहे हैं। दिल्ली गर्मी के मौसम में तो पानी से बेहाल रहती ही है अब सर्दी में भी कई इलाकों में पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं किए जाने की शिकायत आने लगी है। जिन इलाकों में पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है वहां टैंकर...
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, कहा- दुनिया में शांति के लिए सबको साथ ला सकते हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। आज विश्व के शक्तिशाली देश भी प्रधानमंत्री मोदी को पूरा सम्मान देते हैं और उनके बताये रास्ते पर चलने के लिए तैयार है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तक सभी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व क्षमता के मुरीद है। भारत...
मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रॉक होगा Uniform Civil Code, बीजेपी शासित राज्यों में बन रही सहमति, उत्तराखंड, गुजरात के बाद मध्यप्रदेश भी तैयार, क्या है यह यूसीसी और देश...
संविधान के भाग चार में जिस यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया गया है, उसे अब लागू करने के लिए बीजेपी कटिबद्ध है। इसी दिशा में भाजपा शासित कुछ राज्य सरकारों ने कदम बढ़ा दिए हैं। उत्तराखंड की पहल के बाद गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक की सरकारों ने यूनिफॉर्म सिविल कोड अपने राज्यों में लागू करने के...
EXIT POLLS में मोदी लहर कायम: गुजरात में सातवीं बार सत्ता, हिमाचल में भी फिर बीजेपी सरकार
देश भर में मोदी लहर कायम है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। देश भर के करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में जहां बीजेपी गुजरात एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में मान्यताओं को खारिज करते हुए सत्ता पर फिर...
वोट डालने से पहले मां से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखिए आंखें नम कर देने वाली तस्वीरें
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान से एक दिन पहले रविवार (04 दिसंबर, 2022) को प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने गांधीनगर में उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदान करने से पहले मां के साथ बैठकर बातें कीं और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। एक अज्ञाकारी पुत्र की तरह...
गाली नंबर-85: सोनिया-राहुल के करीबियों का प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने का सिलसिला जारी, अब कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने कहा ‘मौत का सौदागर’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबी नेताओं द्वारा देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुजरात में अपनी निश्चित हार को देखते हुए कांग्रेस नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व सांसद वीएस उग्रप्पा के बाद अब...
पीएम मोदी काफिले को छोड़ पैदल वोट डालने पहुंचे, इसी सादगी और सहजता के कायल हैं लोग, इसीलिए बने हुए हैं दुनिया के लोकप्रिय नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (5 दिसंबर 2022) को गुजरात के अहमदाबाद में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने अहमदाबाद के रानिप स्थित निशान पब्लिक स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले वह गांधीनगर राजभवन से वोट डालने के लिए निकले। पीएम मोदी ने वोट डालने से पहले स्कूल जाते समय रास्ते में...
मोदी राज में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत: देश में कई साल रह सकता है 9 प्रतिशत का ग्रोथ रेट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। मोदी राज में विकास की स्थिति यह है कि देश में कई साल तक 9 प्रतिशत का ग्रोथ रेट रह सकता है। राजस्थान के उदयपुर जिले में जी20 अध्यक्षता के तहत आयोजित पहली शेरपा बैठक में आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि...
इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 06 दिसंबर
06 दिसंबर 2014 बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 59वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, झारखंड के हजारीबाग में आयोजित रैली में उद्बोधन, पूर्व क्रिकेटर सुनील गवास्कर ने मुलाकात की। 06 दिसंबर 2015 बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 60वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, बाबासाहेब पर स्मारक सिक्के का विमोचन किया। 06 दिसंबर 2016 बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर...
इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 05 दिसंबर
05 दिसंबर 2014 नई दिल्ली में Infosys के फाउंडर एन आर नारायणमूर्ति से मुलाकात और बातचीत। 05 दिसंबर 2015 तमिलनाडु के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से मदद देने का ऐलान। 05 दिसंबर 2016 संसद सत्र में हिस्सा लिया, पेट्रोटेक 2016 के उद्घाटन समारोह में संबोधन, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सीएम जयललिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी, वियतनाम के रक्षा मंत्री...
बीजेपी से 21 साल पीछे चल रही है कांग्रेस, अब गुजरात में ओबीसी मुख्यमंत्री का दांव, बीजेपी ने 2001 में बना दिया था मुख्यमंत्री, 2014 में देश का पीएम...
बीजेपी ने अब से 21 साल पहले 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात को नरेंद्र मोदी के रूप में ओबीसी मुख्यमंत्री दिया था। गुजरात में अब जब पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को है तो कांग्रेस ने आखिरी दांव चलते हुए बहुमत मिलने पर ओबीसी मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया...
राहुल गांधी की यात्रा के बीच सरकार पर संकट! कांग्रेस के 91 विधायकों के इस्तीफे का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, छह दिसंबर को होगी सुनवाई, इस्तीफे स्वीकार हुए तो गिरेगी...
राजस्थान में कांग्रेस के 91 विधायकों के इस्तीफे के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति की बिसात पर बहुत चतुर चाल चली है। बीजेपी के इस तीर के निशाने पर एक से ज्यादा लक्ष्य हैं। दरअसल, 91 विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा दो माह बाद भी कोई निर्णय नहीं करने का मामला बीजेपी अब...
देखिए देश के सबसे बड़े बहुरूपिया के जनता, जाति, धर्म, जिले और राज्य के हिसाब से बदलते रूप
कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के सितारे गर्दिश में हैं। कांग्रेस के नेताओं को समझ में नहीं आ रहा है कि पार्टी का फिर से उत्थान कैसे किया जाए। उनकी सबसे बड़ी दुविधा यह कि वे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को किस रूप में जनता के सामने पेश करे। कभी वे मंदिर जाते हैं, कभी खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण...
पंजाब के अन्नदाता कड़ी ठंड में खुले बदन प्रदर्शन को मजबूर, लेकिन केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात चुनाव प्रचार में व्यस्त
पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के वादों के झांसे में आकर भगवंत मान की सरकार बनाने वाले लोग अब तंग आ चुके हैं। पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल ने कहा था कि किसानों के बिजली बिल माफ हो जाएंगे, किसानों के ऋण माफ हो जाएंगे, किसानों की जो बकाया राशि है उसे चुका दिया जाएगा,...
जीएसटी कलेक्शन लगातार नौवें महीने 1.4 लाख करोड़ के पार, नवंबर में मिले 1.46 लाख करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक और अच्छी खबर है। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी कलेक्शन नवंबर में लगातार नौवें महीने 1.4 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। नवंबर में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 1.46 लाख करोड़ रुपये का रहा। नवंबर में 1,45,867 करोड़ रुपये के सकल जीएसटी राजस्व की...

































