Home समाचार पंजाब के अन्नदाता कड़ी ठंड में खुले बदन प्रदर्शन को मजबूर, लेकिन...

पंजाब के अन्नदाता कड़ी ठंड में खुले बदन प्रदर्शन को मजबूर, लेकिन केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात चुनाव प्रचार में व्यस्त

SHARE

पंजाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के वादों के झांसे में आकर भगवंत मान की सरकार बनाने वाले लोग अब तंग आ चुके हैं। पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल ने कहा था कि किसानों के बिजली बिल माफ हो जाएंगे, किसानों के ऋण माफ हो जाएंगे, किसानों की जो बकाया राशि है उसे चुका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राज्य के किसान वादों के पूरा ना होने पर अब धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब में लगातार अलग-अलग जगहों पर किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दो दिन पहले ही 30 नवंबर को पंजाब के संगरूर में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज में कई किसानों को चोट भी लगी है। मान सरकार की बेरुखी को देखते हुए अब राज्य के अन्नदाता कड़ी ठंड में खुले बदन धरना देने को मजबूर हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान इनकी चिंता करने की जगह गुजरात में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी मांगों को लेकर कड़ाके की ठंड में निवस्त्र होकरविरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का वीडियो शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है और लोग आम आदमी पार्टी सरकार को लताड़ लगा रहे हैं-

Leave a Reply