कांग्रेस नेता अर्चना डालमिया ने किया बिहार के वोटरों का अपमान, कहा-लगता है गरीब बिहारी मुफ्त वैक्सीन के लालच में आ गए
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए की बढ़त को देखकर कांग्रेस के नेताओं के सुर बदल गए हैं। कोई ईवीएम हैक होने की बात कह रहा है, तो कोई जनता को लालच दिए जाने की बात कर रहा है। लेकिन कांग्रेस के नेता अपने बयानों से बिहार के जनादेश को स्वीकार करने की जगह उसे अपमानित करने का...
प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे आयकर अपीलीय अधिकरण की कटक बेंच के कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, 11 नवंबर को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटक में आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के अत्याधुनिक कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का लोकार्पण करेंगे। आयकर अपीलीय अधिकरण, प्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संवैधानिक निकाय है और तथ्य के निष्कर्षों पर इसके आदेश अंतिम रूप से स्वीकार किए जाते हैं। वर्तमान समय में इसके...
शंघाई सहयोग संगठन की बैठक को बोले पीएम मोदी, भारत का शांति, सुरक्षा और समृद्धि पर दृढ़ विश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि SCO क्षेत्र से भारत का घनिष्ठ, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध रहा है। हमारे पूर्वजों ने इस साझा विरासत को अपने अथक और निरंतर संपर्कों से जीवंत रखा। उन्होंने कहा कि भारत का शांति, सुरक्षा और समृद्धि पर दृढ़...
मुंबई पुलिस का दमन जारी, रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस रिपब्लिक टीवी को बंद करने के लिए मुहिम चला रही है। इसी के तहत मुंबई क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सहायक उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह को कथित टीआरपी घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रिपब्लिक टीवी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने...
टीवी चैनलों और एग्जिट पोल द्वारा बनाई गई तेजस्वी सरकार का शीघ्रपतन, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
दो दिन पहले 7 नवंबर,2020 की शाम को जब सारे टीवी न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल दिखाना शुरू किया, तो महागठबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिकतर एग्जिट पोल में महागठबंधन की बड़ी जीत का दावा किया गया। अधिकतर न्यूज चैनल वाले तेजस्वी सरकार बनाते दिख रहे थे। तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया...
सुबह EVM ठीक थी… हार दिखते ही कांग्रेस ने EVM पर ठीकरा फोड़ना शुरू किया
बिहार में विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। आज सुबह शुरुआती रुझानों में महागठबंधन के आगे रहने तक ईवीएम ठीक थी, लेकिन मतगणना में तेजी आने के साथ हार दिखते ही कांग्रेस ने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि...
बिहार में एनडीए के बेहतर प्रदर्शन को देख योगेन्द्र यादव के बदले सुर, कहा- बिहार अब उत्तर भारत की राजनीति का केंद्र नहीं रहा, सोशल मीडिया पर लोगों ने...
बिहार विधनासभा चुनाव की मतगणना में एनडीए की बढ़त देखकर अब लिबरल बहाने बनाने लगे हैं। बिहार की जनता का मूड देखकर स्वराज अभियान के प्रमुख और चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव के भी सुर बदल गए है। एनडीटीवी पर बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर हो रही चर्चा के दौरान योगेंद्र यादव ने कहा, "बिहार अब उत्तर भारत...
न्यूयॉर्क टाइम्स की फर्जी पत्रकारिता को बिहार की जनता ने धोया
न्यूयॉर्क टाइम्स की फर्जी पत्रकारिता का एक बार फिर पर्दाफाश हो गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की फर्जी पत्रकारिता को बिहार की जनता ने धो दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ताजा आलेख India’s Modi Faces Chance of Another Electoral Setback, This Time in Bihar में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक और चुनावी झटके का सामना करना पड़ेगा,...
बिहार में बीजेपी आगे जा रही तो रवीश को मुश्किल क्यों? यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल
एनडीटीवी के एंकर रवीश कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। बिहार में एनडीए की फिर से वापसी रवीश कुमार टीवी पर मायूस नजर आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी काउंटिंग के बीच एनडीटीवी पर रवीश कुमार कहते हैं कि बांका में बीजेपी आगे बढ़ रहा है तो मेरे लिए बहुत मुश्किल है। इसको लेकर...
कपिल सिब्बल के बेटे ने कोर्ट में खोली महाराष्ट्र सरकार की पोल, कहा-रिपब्लिक TV की TRP सबसे अधिक
महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन वाली महाविकास आघाड़ी की सरकार है। इस गठबंधन ने अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने के लिए दमन का सहारा लिया है। फर्जी टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक टीवी को फंसाने के लिए साजिशें की गईं। यहां तक कि टीआरपी से छेड़छाड़ और ज़्यादा व्यूअरशिप दिखाने के लिए गलत आंकड़े साझा...
तनिष्क के एड पर फिर भड़का लोगों का गुस्सा, विरोध के बाद हटाना पड़ा विज्ञापन
ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क के विज्ञापन पर एक बार फिर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। तनिष्क ने दिवाली पर अपने विवादित विज्ञापन में एक बार फिर हिंदू विरोधी प्रोपेगंडा परोसने का काम किया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तनिष्क के खिलाफ अभियान चलाया गया। आखिरकार कंपनी को इस विज्ञापन को हटाना पड़ा। तनिष्क के इस विज्ञापन में एक तरह से...
इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 10 नवम्बर
10 नवम्बर 2014 पेंशनभोगियों के लिए 'आधार' पर आधारित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 'जीवन प्रमाण' लांच किया। 10 नवम्बर 2015 भारत-अमेरिका के बीच स्थापित नई हाटलाईन पर पहली बार राष्ट्रपति ओबामा से बातचीत10 नवम्बर 2016 जापान के दौरे के लिए नई दिल्ली से रवाना,टोक्यो में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात, जापान यात्रा के क्रम में थाईलैंड की राजधानी बैंकाक पहुंचकर किंग Bhumibol Adulyadej...
दैवीय संयोग है कि आधुनिक भारत के सबसे महान नेताओं में से एक के द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा-JNUTF
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसको लेकर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी टीचर फेडरेशन ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यह एक दैवीय संयोग है कि आधुनिक भारत के सबसे महान नेताओं में से एक के द्वारा इस आदमकद प्रतिमा का अनावरण...
महाराष्ट्र में जंगल राज, देखिए कैसे विरोधियों पर हो रहा है अत्याचार
महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेतृत्व में जंगलराज कायम हो गया है। उद्धव ठाकरे सरकार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को सरकारी अत्याचार से दो-चार होना पड़ रहा है। ठाकरे के विरोध में आवाज उठाने वालों का दमन किया जा रहा है। हाल ही में ट्विटर पर...
मंदिर पर कब्जा करना चाहता है इमरान, दिल्ली में रोते हुए बुजुर्ग पुजारी ने बयां किया अपना दर्द, सोशल मीडिया पर लोगों ने की कार्रवाई की मांग
दिल्ली में केजरीवाल सरकार का राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण जिहादियों के हौसले बुलंद है। पहले दिल्ली को दंगे की आग में झोंका। अब वे मंदिरों पर भी कब्जा करने लगे हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मंदिर के पुजारी को रोते और भगवान से मदद की गुहार लगाते देखा जा सकता है।...
दिवाली से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी को दी कई परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को दीपावली की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 17 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 614 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी ने कहा कि काशी में जो भी हो रहा है...
क्या उद्धव ठाकरे को गिरफ्तार करेगी मुंबई पुलिस?
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के एक कर्मचारी मनोज अनिल चौधरी ने पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली है। जलगांव डिपो में काम करने वाले तीस वर्षीय मनोज अनिल चौधरी ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए वित्तीय अनियमितताओं के साथ उद्धव ठाकरे सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस आत्महत्या के बाद सोशल...
पश्चिम बंगाल में हत्यारी ममता सरकार, दुर्गापुर में टीएमसी के गुंडों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, अब तक 88 कार्यकर्ताओं की हत्या
पश्चिम बंगाल में हत्यारी ममता सरकार ने टीएमसी के गुंडों को खुली छूट दे रखी है। साथ ही पुलिस की मिलीभगत से टीएमसी गुंडों के हौसले और बुलंद है। इसलिए राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को फिर दुर्गापुर में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता स्वरूप शॉ की हत्या कर दी गई। भाजपा ने...
एक बार फिर सामने आया कांग्रेस का दोहरा चरित्र…
कांग्रेस का दोहरा चरित्र एक बार फिर सामने आया है। राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस फेसबुक पर बीजेपी की मदद का आरोप लगाती रही है। जबकि 2019 में आम चुनाव से पहले फेसबुक ने कांग्रेस समर्थक पेजों की तुलना में बीजेपी के 10 गुना ज्यादा फॉलोअर वाले पेजों को हटा दिया था और अब, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल कोर्ट...
कश्मीर के कांग्रेस नेता ने किया एलान, जो बाइडेन से लागू करवाएंगे आर्टिकल 370, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़
केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने तमाम विरोधों के बावजूद जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर 70 साल बाद देश में एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान को लागू किया। लेकिन कांग्रेस आजादी के बाद से देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाले फैसला लेती रही है। जब आर्टिकल 370 हटाया गया, तो...
प्रधानमंत्री मोदी जेएनयू में करेंगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने रविवार को ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। अपने ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 नवंबर को शाम 6:30...
तलोजा जेल भेजने के लिए रायगढ़ पुलिस ने बोला झूठ, कहा- अस्थायी जेल में सोशल मीडिया पर एक्टिव थे अर्नब
रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को परेशान करने और फंसाने के लिए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार तरह-तरह की साजिशें कर रही हैं। रायगढ़ पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को तलोजा जेल शिफ्ट करने के लिए आरोप लगाया कि वो अलीबाग के क्वारंटाइन सेंटर के अंदर बने अस्थायी जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर एक्टिव...
प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता...
प्रधानमंत्री मोदी ने किया हजीरा और घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन किया और हजीरा तथा घोघा के बीच रो-पैक्स नौका सेवा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने स्थानीय उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत भी की। उन्होंने शिपिंग मंत्रालय का नाम बदलकर पोत, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय रखा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नोदी ने कहा...
इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 09 नवम्बर
09 नवम्बर 2014 माननीय एकनाथ रानाडे जन्मशती पर्व के उद्घाटन समारोह में उद्बोधन, छठवें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में उद्बोधन। 09 नवम्बर 2015 बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों में हुई प्रगति पर समीक्षा बैठक, विधिक सेवा दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उद्बोधन। 09 नवम्बर 2016 स्वीडेन के बिजनेस डेलिगेशन से मुलाकात, चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के Central Political and Legal Affairs Commission के...
कोरोना काल में इसरो ने रचा कामयाबी का नया इतिहास, भारत के रेडार इमेजिंग सैटलाइट के साथ 9 विदेशी उपग्रहों को किया लॉन्च
कोरोना काल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दुनिया में एक बार फिर अपनी तकनीक का लोहा मनवाया। इसरो ने दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से PSLV-C49 के जरिए 10 उपग्रहों को लॉन्च किया। इसमें भारत का अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-01) और 9 विदेशी उपग्रह शामिल है। इस लॉन्च में प्राइमरी सैटलाइट...
पीएम मोदी रविवार को गुजरात के हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सर्विस को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानि रविवार को 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का शुभारम्भ करेंगे और हजीरा एवं घोघा के बीच रो-पैक्स सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह जलमार्गों के उपयोग और उन्हें देश के आर्थिक विकास के साथ एकीकृत करने के प्रधानमंत्री के विजन की दिशा में एक अहम कदम...
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बड़ी जीत, सलाहकार समिति में सदस्य चुनी गईं भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत को वैश्विक स्तर पर एक के बाद एक सफलता मिल रही है। इसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र में भारत को एक और बड़ी जीत मिली। भारतीय राजनयिक विदिशा मैत्रा को प्रशासनिक एवं बजट संबंधी प्रश्न (एसीएबीक्यू) पर संयुक्त राष्ट्र की सलाहकार समिति में सदस्य चुना गया है। सदस्य के लिए हुए चुनाव...
‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान देश के नौजवानों और टेक्नोक्रेट्स को नए अवसर प्रदान करने का भी अभियान है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 51वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने आईआईटी से पास होने वाले विद्यार्थियों से कहा, “कोविड-19 ने दुनिया को एक बात और सिखा दी है कि ग्लोबलाइजेशन महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ-साथ Self-Reliance भी उतना ही जरूरी है।”...
उद्धव सरकार की दमनकारी मुंबई पुलिस की अमानवीय करतूत, अर्नब पर ढाया जुल्म, पानी तक नहीं पीने दिया
बदले की आग में जल रही उद्धव सरकार की मुंबई पुलिस अब अमानवीय हो चुकी है। रिपब्लिक ग्रुप के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने जमानत पर सुनवाई के दौरान पुलिस पर काफी गंभीर आरोप लगाया है। अर्नब ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें जूते से मारा। पानी तक नहीं पीने दिया। अर्नब ने अपने हाथ में...
हाथरस मामले में हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर NBSA ने ‘आज तक’ को भेजा नोटिस, सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दिया था कार्रवाई का निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक के बावजूद हाथरस मामले में गोपनीय खबर दिखाने पर समाचार चैनल 'आज तक' फंस गया है। न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैण्डर्ड अथॉरिटी (NBSA) ने 'आज तक' को नोटिस भेजा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार (नवंबर 5, 2020) को ‘आज तक’ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए NBSA को निर्देश दिया था। मंत्रालय ने NBSA...
मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान की बड़ी सफलता, पकड़े गए 44 लाख फर्जी राशन कार्ड, पीडीएस सिस्टम में धोखाधड़ी पर लगी रोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग्य लाभार्थियों को उनका पूरा हक दिलाने और फर्जी लाभार्थियों को पकड़ने के लिए डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। गरीब लोगों के जनधन खाते खोले गए। विभिन्न योजनाओं को आधार से जोड़ा गया। डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की रकम भेजी जा रही है, जिससे मोदी सरकार को फर्जिवाड़े पर...
प्रधानमंत्री मोदी और इटली के पीएम कोंते के बीच हुई वर्चुअल शिखर बैठक,15 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली के पीएम गुईसपे कोंते के बीच शुक्रवार को वर्चुअल शिखर बैठक हुई। बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों के सामने ना सिर्फ 15 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं बल्कि वर्ष 2021 से वर्ष 2024 तक के लिए द्विपक्षीय रिश्तों का एजेंडा तैयारकिया गया। इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा...
बिहार में तीसरे चरण का मतदान, मधेपुरा में आरजेडी समर्थकों ने की गुंडागर्दी, जेडीयू को वोट देने पर बुजुर्ग की पिटाई
बिहार विधानसभा चुनाव में आज तीसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान मधेपुरा में आरजेडी समर्थकों की गुंडागर्दी देखने को मिली। मुख्यमंत्री के रेस में शामिल तेजस्वी यादव के समर्थक वोटरों को दूसरी पार्टियों को वोट देने से रोक रहे हैं। यहां तक कि वोटरों को प्रभावित करने के लिए डराने-धमकाने से लेकर...

































