Home समाचार दैवीय संयोग है कि आधुनिक भारत के सबसे महान नेताओं में से...

दैवीय संयोग है कि आधुनिक भारत के सबसे महान नेताओं में से एक के द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा-JNUTF

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसको लेकर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी टीचर फेडरेशन ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यह एक दैवीय संयोग है कि आधुनिक भारत के सबसे महान नेताओं में से एक के द्वारा इस आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और स्वामी विवेकानंद के नामों में समानता है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी स्वामी जी जैसे कर्मयोगी भी है। प्रधानमंत्री मोदी का स्वामी जी के शिक्षण और दर्शन में अगाध विश्वास है। 

स्वामी जी की प्रतिमा वैश्विक भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक उत्थान के प्रतीक के रूप में मजबूती से खड़ी होगी। यह प्रतिमा सही मायने में जेएनयू कम्यूनिटी को भारत और मानव जाति की सेवा करने के लिए और प्रेरित करेगी। यह प्रतिमा हमारे समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के भाइयों और बहनों को उच्चतम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने की प्रेरणा देगी। प्रतिमा विश्वविद्यालय को ऐसी शिक्षा प्रदान करने के लिए मार्गदर्शन करेगी, जो छात्रों और समाज का एक साथ विकास करेगी।  

स्वामी विवेकानंद युवाओं की शक्ति में दृढ़ विश्वास रखते थे। उनका मानना ​​था कि दृढ़ इच्छाशक्ति वाले युवा ही दुनिया में सामाजिक बदलाव ला सकते हैं। परिवर्तन की प्रक्रिया व्यक्तिगत चरित्र निर्माण के साथ शुरू होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर परिवर्तन की शुरुआत करनी चाहिए, जिससे समाज में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस तरह, उन्होंने हमेशा आध्यात्मिक और वैज्ञानिक, आंतरिक और बाह्य आयामों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।  

जेएनयू से जुड़े लोग को यह कहते हुए खुशी हो रही है कि विश्वविद्यालय में स्वामी जी की इस प्रतिमा की उपस्थिति से वे खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। स्वामी जी न केवल 20 वीं शताब्दी के महानतम आध्यात्मिक नेता थे, बल्कि एक बड़े विद्वान भी थे। जेएनयूटीएफ इस अच्छे प्रयास के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना करता है। जेएनयूटीएफ इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और जेएनयू के पूर्व छात्रों को बधाई देता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम जेएनयू कम्यूनिटी के सभी सदस्यों से राष्ट्र निर्माण और मानव कल्याण की प्रक्रिया में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने की अपील करते हैं।

Leave a Reply