Home समाचार महाराष्ट्र में जंगल राज, देखिए कैसे विरोधियों पर हो रहा है अत्याचार

महाराष्ट्र में जंगल राज, देखिए कैसे विरोधियों पर हो रहा है अत्याचार

SHARE

महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेतृत्व में जंगलराज कायम हो गया है। उद्धव ठाकरे सरकार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को सरकारी अत्याचार से दो-चार होना पड़ रहा है। ठाकरे के विरोध में आवाज उठाने वालों का दमन किया जा रहा है। हाल ही में ट्विटर पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करने पर समित ठक्कर को नागपुर पुलिस ने 24 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। जमानत मिलने पर राज्य की दूसरी पुलिस उसे उठा लेती है… उस फिर जमानत मिलने पर उसे फिर गिरफ्तार कर लिया जाता है। एक ट्वीट के कारण समित ठक्कर को बार-बार गिरफ्तार कर उसके ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ लोग आवाज उठा रहे हैं।

Leave a Reply