प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रतिमा का अनावरण करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने रविवार को ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। अपने ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 नवंबर को शाम 6:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का (वीडियो-कॉफ्रेंस से) अनावरण करेंगे। यह आयोजन फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
JNU is delighted to announce that Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi will unveil (through Video Conference) the life-size statue of Swami Vivekananda in the University campus on Thursday, 12 November 2020, at 6:30 p.m. The event will be live-streamed on JNU’s Facebook. pic.twitter.com/1YrI9YAp06
— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) November 8, 2020
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में जेएनयू के पूर्व छात्रों के सहयोग से स्थापित की गयी है। कार्यक्रम जेएनयू की एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग में होगा। अनावरण कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी शामिल होंगे।