Home समाचार मुंबई पुलिस का दमन जारी, रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह...

मुंबई पुलिस का दमन जारी, रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को किया गिरफ्तार

SHARE

मुंबई पुलिस रिपब्लिक टीवी को बंद करने के लिए मुहिम चला रही है। इसी के तहत मुंबई क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सहायक उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह को कथित टीआरपी घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रिपब्लिक टीवी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार की सुबह लगभग 7.40 बजे घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया।

घनश्याम सिंह की गिरफ्तारी पर रिपब्लिक भारत ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। चैनल ने कहा कि उनके सहायक उपाध्यक्ष को काले कपड़े से चेहरा ढंक कर मुंबई कोर्ट में पेश किया गया। चैनल ने आरोप लगाया कि घनश्याम सिंह को आतंकियों जैसा बर्ताव किया गया।

चैनल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में कथित टीआरपी घोटाले में क्राइम ब्रांच यूनिट ने घनश्याम से 30-40 घंटे से भी ज्यादा समय तक पूछताछ की। वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद आज मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह मामला ऐसे समय में आया है जब रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को एक बंद हुए केस में गिरफ्तार किया गया है। अर्नब चार नवंबर से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।

फर्जी TRP केस में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अब तक 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इस केस में फख्त मराठी चैनल और बॉक्स सिनेमा के मालिक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मुंबई पुलिस ने बीते दिनों टीआरपी घोटाले का दावा किया था। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इस फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी। उन्‍होंने कहा था कि इसमें रिपब्लिक टीवी समेत कुछ चैनल्‍स शामिल हैं।

Leave a Reply