कांग्रेसी मंत्री का दोगलापन देखिए, सीमा पर तैनात जवानों पर लगाया अभद्रता का आरोप, पाकिस्तान की तारीफों के बांधे पुल

सवाल उठाया जा रहा है कि खालिस्तानियों के हौसले क्यों बढ़ रहे हैं, तो इसका सरल जवाब है कि उन्हें देश और विदेश में पूरा संरक्षण मिल रहा है। जहां देश में कांग्रेस और उसके नेता उन्हें संरक्षण दे रहे हैं, वहीं विदेशों में पाकिस्तान उन्हें पूरा समर्थन दे रहा है। यहीं वजह है कि पंजाब के वित्त मंत्री...

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र ‘आत्मनिर्भरता’ को ऑक्सफोर्ड ने चुना Hindi Word of the Year 2020

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट काल में देश को 12 मई, 2020 को आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया। कोरोना महामारी काल में लोकल फॉर वोकल के साथ देश को संकट से निकालने के लिए आत्मनिर्भर भारत आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई। इसके बाद देश भर में आत्मनिर्भर भारत का चलन काफी बढ़ गया। अब इसी प्रचलन को...

ममता बनर्जी की टीएमसी में मची भगदड़, विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला जारी, बीजेपी में शामिल हुए टीएमसी विधायक दीपक हलदर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ तेज होती जा रही है। हालांकि टीएमसी छोड़ने की शुरुआत बहुत पहले हो गई थी, लेकिन बीते दिसंबर में ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद इसमें काफी तेजी आई है।...

दिल्ली में हिंसा करने वाले उपद्रवियों के बचाव में खुलकर सामने आई कांग्रेस, मदद को उतारी 70 वकीलों की फौज

दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान जमकर उत्पात मचाने वाले उपद्रवियों के बचाव में कांग्रेस खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस ने उपद्रवियों को बचाने के लिए 70 वकीलों की फौज उतार दी है। किसान आंदोलन में शामिल उपद्रवियों ने गणतंत्र दिवस पर आईटीओ और लाल किले पर जमकर हंगामा किया। उपद्रवियों ने...

पीएम मोदी ने नेतन्याहू को दिया भरोसा, आतंकी हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगा भारत

दिल्ली में इजरायली दूतावास के करीब हुए आतंकी हमले को भारत और इजरायल ने काफी गंभीरता से लिया है। हमले की साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार कोशिश कर रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और साथ ही उन्होंने कहा कि इस आतंकी घटना...

किसानों के भेष में तलवारबाजों से निपटने के लिए समुराई बनी दिल्ली पुलिस, ‘स्पेशल हथियार’ से हुई लैस

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सड़कों पर तलवारबाजों का तांडव देखने को मिला। इस तांडव में सैकड़ों पुलिसकर्मी घायल हो गए। अब दिल्ली पुलिस ने तलवारबाजों से निपटने के लिए नए सिरे से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली पुलिस के जवानों को तलवार से हमला करने वालों पर नकेल कसने के लिए खास तौर पर तैयार...

उद्धव ठाकरे सरकार की बड़ी लापरवाही: पोलियो ड्रॉप के बजाय बच्चों को पिला दी गई सैनेटाइजर की दो बूंदे

महाराष्ट्र में शिवसेना की उद्धव ठाकरे सरकार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां स्वास्थ्यकर्मियों ने लापरवाही की हद लांघते हुए 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह हैंड सैनेटाइजर पिला दिया। ये मामला महाराष्ट्र में यवतमाल जिले के एक गांव का है। रविवार को कापसी कोपरी गांव में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जा...

प्रवासी मजदूरों के लिए अच्छी खबर: ‘एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड’ योजना से 69 करोड़ लोगों को होगा फायदा

प्रवासी मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्‍द्रीय बजट 2021-22 में एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड और श्रम संहिताओं को लागू करने पर विशेष जोर दिया और इसके साथ ही असंगठित कामगारों से संबंधित सूचनाओं को एकत्रित करने के लिए एक पोर्टल की घोषणा की। वित्त मंत्री ने सदन को बताया, ‘एक राष्‍ट्र एक राशन...

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट पर एक्‍शन, एक्‍टर सुशांत समेत 250 Twitter अकाउंट सस्‍पेंड

पीएम मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट करने पर सरकार ने सख्‍त एक्‍शन लिया है। आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को 250 ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड करने का निर्देश दिया है। उसके बाद इन सभी अकाउंट को तुरंत प्रभाव से सस्‍पेंड किया गया। #ModiPlanningFarmerGenocide हैशटैग पर ट्वीट किए जा रहे थे। शनिवार से ये हैशटैग ट्विटर पर लीड कर रहा था। इसमें...

BookMyShow वालों को भी आज राहुल बाबा में ज्यादा एंटरटेनमेंट नजर आया…

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश कर रही थी। इस दौरान लोगों की नजर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पड़ी। राहुल गांधी अपना सिर पकड़े हुए दिखाई दिए। आँखें भी आधी बंद, जैसे कि वो हल्की नींद में हों, झपकी ले रहे हों। राहुल गांधी के उदासीन चेहरे और झपकती...

2021-22 के बजट में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर विशेष ध्यान, कोरोना वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपये का आवंटन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में केन्द्रीय बजट 2021-22 पेश किया। अपना बजट भाषण शुरू करते हुए वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि आत्मनिर्भर भारत के 6 प्रमुख स्तंभों में स्वास्थ्य और देखभाल प्रमुख स्तंभ है। कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य और देखभाल का क्षेत्र केन्द्र सरकार की विशेष प्राथमिकता में रहा है। इस लिए...

बजट के दिल में गांव और किसान, यह आत्मनिर्भर भारत का विजन- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसके दिल में गांव है, हमारे किसान हैं। उन्होंने कहा कि यह कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत का विजन है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश के हर कोने में विकास होगा। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2021 का...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया 2021-22 का बजट, जानिए आम बजट की बड़ी बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट छह स्तंभों पर आधारित है जिनमें स्वास्थ्य एवं देखभाल, वित्त पूंजी एवं बुनियादी ढ़ांचा, आकांक्षी भारत में समग्र विकास, मानव संसाधन का विकास, नवाचार एवं अनुसंधान और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन शामिल है।...

जीएसटी कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकार्ड, जनवरी 2021 में एक लाख 20 हजार करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी कलेक्शन ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जनवरी, 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1.20 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह साल भर पहले की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करके जानकारी दी कि जनवरी 2021 में जीएसटी कलेक्शन एक लाख 19 हजार...

प्रबुद्ध भारत: गरीबों को सशक्त बनाने में भारत कर रहा है स्वामी विवेकानंद का अनुसरण: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार 31, जनवरी को स्वामी विवेकानंद द्वारा शुरू की गई रामकृष्ण परंपरा की मासिक पत्रिका प्रबुद्ध भारत के 125वें वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोजी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमारे राष्ट्र की भावना को प्रकट करने के लिए पत्रिका का नाम ‘प्रबुद्ध भारत’ रखा। स्वामी जी एक राजनीतिक या...

किसान नेताओं को दीप सिद्धू की फिर धमकी, आंदोलन जमीन बचाने के लिए नहीं, सियासत के लिए हो रहा है

26 जनवरी को लाल किले में उपद्रव के बाद पंजाबी फिल्मों के अभिनेता और सिंगर दीप सिद्धू गिरफ्तारी के डर से भागा फिर रहा है। वीडियो जारी कर जहां किसान नेताओं को धमकी दे रहा है, वहीं अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहा है। दीप सिद्धू ने रविवार शाम को सोशल मीडिया पर लाइव किया...

इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीः 01 फरवरी

01 फरवरी 2015 दिल्ली में चुनाव प्रचार, द्वारका में विशाल रैली में उद्बोधन, भारतीय तटरक्षक के 38वें स्थापना दिवस पर तटरक्षक कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं, लिएंडर पेस को आस्ट्रेलियाई ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीतने पर बधाई दी। 01 फरवरी 2016  अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की।  01 फरवरी 2017 देश में आम बजट को 01 फरवरी...

मन की बात में बोले पीएम मोदी- 26 जनवरी को दिल्ली में तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वर्ष 2021 की पहली मन की बात को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ। मन की बात के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली की हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में तिरंगे का अपमान...

Aero India 2021 : ‘आत्मनिर्भर भारत’ थीम की होगी धूम, कई रक्षा सौदे पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन में तीन से पांच फरवरी तक आयोजित होने जा रहे ‘एरो इंडिया-2021’ शो में अपनी नवीनतम रक्षा प्रौद्योगिकी और अनेक प्रणालियों का प्रदर्शन करेगा। डीआरडीओ ने एक बयान में कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय से संबंधित 300 से अधिक उत्पाद, प्रौद्योगिकियों, नवोन्मेष तथा उड्डयन संबंधी उत्पादों का प्रदर्शन...

आंदोलनकारी किसानों से बॉर्डर खाली करने की मांग करने वालों को विदेशों से मिले रहे धमकी भरे कॉल्‍स

किसानों के आंदोलन को करीब दो महीने से ज्‍यादा वक्‍त हो चुके हैं। दिल्ली की सीमा पर किसान डेरा डाले हुए है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन 26 जनवरी को किसान ट्रैक्‍टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। सिंघु बॉर्डर पर...

प्रधानमंत्री मोदी 31 जनवरी को करेंगे प्रबुद्ध भारत के 125वें वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 जनवरी को रामकृष्ण मिशन की मासिक पत्रिका प्रबुद्ध भारत के 125वें वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करेंगे। स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्‍ण परमहंस के कहने पर 1896 में यह पत्रिका शुरू की थी। भारत के प्राचीन आध्यात्मिक ज्ञान के संदेश को प्रसारित करने में प्रबुद्ध भारत पत्रिका एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। इसका प्रकाशन चेन्नई से शुरू किया...

किसानों के सामने सरकार का प्रस्ताव आज भी बरकरार- सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बजट सत्र को लेकर एक सर्वदलीय बैठक की। बैठक में किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत को हमेशा तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार खुले दिमाग से कृषि कानूनों के मुद्दे पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख वैसा ही है,...

राजदीप करते हैं गैरजिम्मेदार और बचकानी पत्रकारिता, राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने चिट्ठी लिखकर उठाया सवाल

राजदीप सरदेसाई लगातार ट्विटर और अपने कार्यक्रमों में पत्रकारिता के सिद्धांतों की हिमायत करते रहे हैं। लेकिन जब बात खुद पर लागू करने की आती है, तो वो उसे भूल जाते हैं। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी को चिट्ठी लिखकर राजदीप सरदेसाई का उल्लेख करते हुए कुछ पत्रकारों की...

दिल्ली हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का शहीदी पार्क में प्रदर्शन, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने 30 जनवरी को शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। घायल पुलिसकर्मियों के परिजन हिंसा के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस महासंघ के तत्वाधान में आयोजित...

कर्नाटक विधान परिषद में ‘अश्लील कंटेंट’ देखते पकड़ा गया कांग्रेसी MLC, दिया अजीबोगरीब तर्क

कर्नाटक में एक कांग्रेसी एमएलसी की हरकतों की वजह से सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रकाश राठौड़ पर आरोप लगाया है कि विधान परिषद में वह अपने मोबाइल फोन में अश्‍लील वीडियो देख रहे थे। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस एमएलसी का यह कदम सदन की गरिमा के खिलाफ है। हालांकि, प्रकाश...

क्या रोने से पहले टैंट के अंदर हुई थी राकेश टिकैत की पिटाई?

सोशल मीडिया पर एक सवाल जोर-शोर से उठ रहा है कि क्या आंदोलन समेटने की घोषणा करने से पहले भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की पिटाई हुई थी? बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान आईटीओ और लाल किले पर मचे उत्पात के बाद राकेश टिकैत आंदोलन वापस लेने की घोषणा करने...

टीकाकरण से भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 13 दिन में 30 लाख लोगों को लगे टीके

भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से 30 लाख टीकाकरण के आंकड़े को छूने वाला देश बन गया है। 29 जनवरी शाम सात बजे तक 62,939 सत्रों में टीका लगा चुके स्वास्थ्य कर्मियों की कुल संख्या 33,68,734 तक पहुंच गई। इससे पहलेभारत ने सबसे तेज 10 लाख और 20 लाख टीकाकरण किया...

किसान आंदोलन की आड़ में पाकिस्तान कर रहा है भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा,अमेरिकी राष्ट्रपति और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से की हस्तक्षेप की मांग

भारत और मोदी सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए पाकिस्तान हमेशा मौके की तलाश में रहता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में जो उपद्रव हुआ,उस पर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा करने का मौका मिल गया है। अब पाकिस्तान ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन की आड़ में अपनी साजिशों...

इतिहास के झरोखे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीः 30 जनवरी

30 जनवरी 2015 शहीद दिवस के अवसर पर महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी,गांधी स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए और नि:शक्त बच्चों से मुलाकात की, नागालैंड के गर्वनर से मुलाकात। 30 जनवरी 2016 शहीद दिवस पर महात्मा गांधी और राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 30 जनवरी 2017 पूज्य बापू महात्‍मा गांधी को उनकी पुण्‍यतिथि...

पीएम मोदी के संकल्प को पूरा कर रहा है अल्पसंख्यक मंत्रालय, मुख्तार अब्बास नकवी की हुनर हाट योजना ने किया कमाल

अल्पसंख्यक मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में जोर-शोर से काम कर रहा है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की अगुवाई में हुनर हाट योजना आम लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अपने अभिभाषण में भी इस योजना से हो रहे फायदों का जिक्र किया।  Thanks...

लाल किले में उपद्रव से हुआ काफी नुकसान, प्राचीन वस्तुएं और मीनार का एक हिस्सा गायब

दिल्ली में 26 जनवरी को हुए उपद्रव से 400 साल पुराने स्मारक लाल किले को काफी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि लाल किले से कुछ प्राचीन वस्तुएं गायब हैं और गणतंत्र दिवस पर दिखाई गईं झांकियां भी क्षतिग्रसत की गई है। इस मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय और भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण...

जानिए लोग राहुल गांधी से क्यों पूछ रहे हैं, कहां है शंभू बॉर्डर ? लाल किले में कितने घुसे थे किसान ?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर कुछ-न-कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिससे पता चलत है कि देश के बारे में उनकी जानकारी कितनी कम है। यहां तक कि उनके सलाहकार उनको पूरी ट्रेनिंग देकर प्रेस वार्ता में लाते हैं, फिर भी वो ऐसा बयान दे देते हैं, जिससे वे उपहास के पात्र बन जाते हैं। फिर उन्होंने शुक्रवार...

देखिए किसान आंदोलन के दौरान तलवार लहराते प्रदर्शनकारी किसानों की तस्वीरें-

आंदोलनकारी किसान शुरू से कहते आ रहे हैं कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आईटीओ और लाल किले पर उत्पात मचाने के बाद वे लोगों की सहानुभूति खो चुके हैं। इतना ही नहीं शुक्रवार, 29 जनवरी को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने दिल्ली पुलिस के एसएचओ प्रदीप पालीवाल...

योगेंद्र यादव को उनकी सोसायटी से बाहर निकालने सड़क पर उतरे लोग, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का लगाया आरोप

दिल्ली में हुए उपद्रव और तिरंगे के अपमान को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। किसान नेताओं के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। जहां स्थानीय लोग धरना दे रहे किसानों को सड़क खाली करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं किसान नेताओं को अपने पड़ोसियों से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।...