केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश कर रही थी। इस दौरान लोगों की नजर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पड़ी। राहुल गांधी अपना सिर पकड़े हुए दिखाई दिए। आँखें भी आधी बंद, जैसे कि वो हल्की नींद में हों, झपकी ले रहे हों। राहुल गांधी के उदासीन चेहरे और झपकती पलकों को देखकर साफ पता चल रहा था कि वो ‘बोर’ हो रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने उन्हें जबर्दस्ती वहां बिठा दिया हो और वो किसी तरह से वहां से निकलने के लिए छटपटा रहे हों। राहुल गांधी के इस हाव-भाव की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खूब आकर्षित किया।
राहुल गांधी की यह तस्वीर जैसे ही वायरल हुई मनोरंजन और टिकट बुकिंग का ऑनलाइन पोर्टल BookMyShow के लिए भी एक मसाला मिल गया। उसे भी राहुल बाबा में ज्यादा एंटरटेनमेंट नजर आया और उसने तुरंत राहुल गांधी के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स को ट्विटर पर शेयर कर दिया। पोर्टल ने राहुल गांधी के इस मज़ेदार तस्वीर को एक सवाल के जवाब में शेयर किया था, जो उसके फॉलोअर्स ने पूछा था। सवाल यह था, “अगर सोमवार की सुबह का कोई चेहरा होता तो वह कैसा होता?” हालांकि पोर्टल ने बाद में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
यह स्पष्ट नहीं है कि BookMyShow ने अपने ट्वीट को डिलीट क्यों किया, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में कांग्रेस की ओर से होने वाली राजनीति उत्पीड़न से बचने के लिए ऐसा किया हो। हालांकि इस पोर्टल की ओर से ट्वीट हटाने के फैसले के बारे मे कुछ नहीं बताया गया है। अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह महज एक पीआर स्टंट था।
Why did @bookmyshow delete this? Was it only a PR stunt? pic.twitter.com/FXOVr11fzW
— Anil Ramesh (@iAnilRamesh) February 1, 2021
If #MondayMorning had a face, how would it be? Answer with GIFs.
— BookMyShow (@bookmyshow) February 1, 2021
हालांकि BookMyShow ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन राहुल गांधी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, लोगों ने मीम्स और जोक्स की बौछार शुरू कर दी और जमकर मजे लिए। आप भी देखिए
Going to office after one year of Work from home. #Budget2021 pic.twitter.com/n9qnMugVJS
— Sharpasm (@Sharpasm7) February 1, 2021
Rahul Gandhi : Ye kya horha hai kab khatm hogaa?
He never let us feel bore??? Such a nice person.. pic.twitter.com/t9XWm1hCeY
— Gargi Shaktawat (@ShaktawatGargi) February 1, 2021
In Biology class In Maths class pic.twitter.com/1nCN7tSE6Y
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) February 1, 2021