Home समाचार टीकाकरण से भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 13 दिन में 30 लाख...

टीकाकरण से भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 13 दिन में 30 लाख लोगों को लगे टीके

SHARE

भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से 30 लाख टीकाकरण के आंकड़े को छूने वाला देश बन गया है। 29 जनवरी शाम सात बजे तक 62,939 सत्रों में टीका लगा चुके स्वास्थ्य कर्मियों की कुल संख्या 33,68,734 तक पहुंच गई। इससे पहलेभारत ने सबसे तेज 10 लाख और 20 लाख टीकाकरण किया है। भारत में 16 जनवरी,2021 से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ है। भारत में जहां 30 लाख से अधिक वैक्सीन लगाने में 13 दिन का समय लगा, वहीं अमेरिका में 18, इजरायल में 33 और ब्रिटेन में 36 दिन का समय लगा। कुल टीकाकरण लाभार्थियों का 72.46 प्रतिशत हिस्सा 10 राज्यों से है। टीकाकरण लाभार्थियों की अधिकतम संख्या उत्तर प्रदेश में है, जबकि इसके बाद कर्नाटक और राजस्थान का स्थान है।

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट हो रही है। अब यह घटकर 1.71 लाख रह गई है। संक्रमित मरीजों की संख्या भारत के अब तक के कुल संक्रमित मामलों की तुलना में केवल 1.60 प्रतिशत है। प्रति मिलियन जनसंख्या पर भारत का केसलोड वैश्विक स्तर पर सबसे कम केसलोड वाले देशों में शामिल है, जो 7,768 है। जर्मनी, रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में यह गिनती बहुत अधिक है।

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,03,94,352 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए, जो 96.96 प्रतिशत है। 5 राज्यों से कोरोना के 85.73 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अधिकतम 6451 दैनिक नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल एवं महाराष्ट्र का स्थान है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 163 मरीजों की मृत्यु हुई है। 8 राज्यों में कोरोना से 85.89 प्रतिशत मौतों के नए मामले पाए गए हैं। महाराष्ट्र में अधिकतम 50 मरीजों की मौत हुई।

Leave a Reply