Home समाचार अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, एक परिवार के लिए थोपा...

अमित शाह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, एक परिवार के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का काला अध्याय

SHARE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने आपातकाल की बरसी पर ट्वीट कर कहा कि 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। नागरिकों के मौलिक अधिकार छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि एक परिवार के विरोध में उठने वाले स्वरों को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 21 महीनों तक निर्दयी शासन की क्रूर यातनाएं सहते हुए देश के संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले सभी देशवासियों के त्याग व बलिदान को नमन।

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी ने सन 1975 में 25-26 जून की रात देश में आपातकाल लगाया था। इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय भी कहा जाता है।

Leave a Reply