Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 08 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 08 सितंबर

SHARE
8 सितंबर 2025 एनडीए मीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

08 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इस सुभाषितम् का तात्‍पर्य है कि एक बुद्धिमान और समझदार व्यक्ति को ज्ञान की हर शाखा से सार निकालना चाहिए, चाहे वह बड़ी हो या छोटी। उन्होंने हर स्रोत से मूल्यवान ज्ञान प्राप्त करने और उसे आत्मसात् करने के महत्व पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुडरात के वडोदरा में कई और प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

08 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उनके जीवन और संगीत पर अपने विचार साझा किए।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर फिजियोथेरेपी के अभ्यास से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की। श्री मोदी ने कहा, “यह सराहनीय है कि वे गतिशीलता, गरिमा और जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करके लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों की भलाई में योगदान करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। श्री मोदी ने कहा, “भारत सभी तरह के आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों की निंदा करता है और आतंकवाद को कतई सहन नहीं करने की नीति पर अडिग है।”

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए।

08 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि पर्व नुआखाई के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पैरालिंपिक खेलों में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने देश के पैरा-एथलीटों की अटूट लगन और अदम्य भावना की सराहना की, जिन्होंने पेरिस में आयोजित 2024 पैरालिंपिक खेलों में 29 पदक जीते।

08 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन से मुलाकात की। राष्ट्रपति बाइडेन, जो राष्ट्रपति के रूप में पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं, 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास का एक नया मार्ग तैयार करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की जी20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णयात्मक और कार्योन्मुख रही है जहां विकासशील और गरीब देशों की विकास से जुड़ी चिंताओं को सक्रिय रूप से आवाज दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व बैंक के एक निष्कर्ष को साझा किया, जिसे विश्व बैंक ने अपने जी-20 दस्तावेज में शामिल किया है, और उसमें कहा गया है कि भारत ने केवल छह वर्षों में वित्तीय समावेश का लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिसे प्राप्त करने में कम से कम 47 वर्षों का लंबा समय लग सकता था।

08 सितंबर 2022
गुजरात के सूरत में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर में सभा को संबोधित किया, ‘कलम नो कार्निवल’ पुस्तक मेले के उद्घाटन समारोह में संबोधन, इंडिया गेट पर कर्तव्य पथ और नेताजी की प्रतिमा का अनावरण।

08 सितंबर 2021
रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलोई पेत्रुशेव से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

08 सितंबर 2020
राजस्थान की राजधानी जयपुर में नवनिर्मित ‘पत्रिका गेट’ का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण। 

08 सितंबर 2019
हरियाणा के रोहतक में आयोजित विजय संकल्प रैली में उद्बोधन, श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज, एक मेगा फूड पार्क, रोहतक में मॉडल टाउनशिप, करनाल में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, नई दिल्ली में राम जेठमलानी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

08 सितंबर 2018
नई दिल्ली में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह-अध्यक्ष पुष्प कमल दहल से मुलाकात और बातचीत। 

08 सितंबर 2016
वियतनाम की राजधानी लाओस में आयोजित 14वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में उद्बबोधन। 

08 सितंबर 2015
नई दिल्ली में ग्लोबल इकोनॉमिक के हालत पर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, Siemens AG के प्रेसिडेंट और सीईओ Joe Kaeser से मुलाकात, एंग्लो इंडियन सांसद रिचर्ड हे और जार्ज बैकर से मुलाकात। 

08 सितंबर 2014
दिल्‍ली में महात्‍मा अय्यंकली की 152वीं जयंती के समारोह में शामिल हुए, जर्मनी के विदेश मंत्री डॉ. फ्रैंक वाल्टर स्टेनमेयर से मुलाकात, वाराणसी की प्रतिष्ठित संस्‍कृत विद्वान डॉ. नहीद आबिदी से मुलाकात ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात।

 

Leave a Reply