प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवा पीढ़ी (Gen-Z) के दिलों पर राज करते हैं, इसकी झलक वडोदरा में देखने को मिली। महाराजा सयाजीराव (MS) यूनिवर्सिटी के पवेलियन ग्राउंड में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के लिए जैसे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो खुली, युवाओं ने रिकॉर्डतोड़ प्रतिक्रिया दी। स्थिति यह रही कि ‘बुकमाईशो’ पर निःशुल्क पंजीकरण शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही कार्यक्रम की सभी सीटें पूरी तरह हाउसफुल हो गईं। इसके बाद 42,000 से अधिक लोग प्रतीक्षा सूची में शामिल हो गए। ऐसा पहली बार हुआ है, जब प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए डिजिटिल बुकिंग का ऑप्शन रखा गया।
पीएम मोदी के वडोदरा कार्यक्रम में जनता की रिकॉर्ड भागीदारी!
🔸पहली बार BookMyShow के जरिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई.
🔸Vadodara नगर निगम की इस पहल के तहत सिर्फ एक घंटे में सभी सीटें बुक हो गईं.@NarendraModi #PMModi @PMOIndia #Gujarat
[ PM Vadodara | Vadodara ] pic.twitter.com/PYB8Jl2C9X
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) September 7, 2026
‘नमो विकसित भारत’ कार्यक्रम के लिए ‘बुकमाईशो’ के जरिए रजिस्ट्रेशन
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वडोदरा में वे 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और ‘नमो विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन मैनेज करने के लिए वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ‘बुकमाईशो’ के जरिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की। रजिस्ट्रेशन सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और सिर्फ एक घंटे में हाउसफुल हो गया। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में जन भागीदारी के प्रबंधन के लिए किसी निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म का पहला उपयोग है। सीटें भर जाने के बाद पंजीकरण बंद कर दिया गया जबकि प्रतीक्षा सूची लगातार बढ़ती जा रही है।
वडोदरा, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ‘नमो विकसित भारत’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे। खास तौर पर तैयार रैंप के दोनों ओर युवा मौजूद रहेंगे। विशाल मंच तैयार है और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
वडोदरा शहर भाजपा के अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने कहा, “विश्व के… pic.twitter.com/ckLM0qJ2gi
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 7, 2026
अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करने की हो रही कोशिश-हर्ष संघवी
रजिस्ट्रेशन फुल होने के कारण कई इच्छुक युवा कार्यक्रम में जगह नहीं बना पाए। इसे लेकर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से माफी मांगी। हर्ष संघवी ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम में शामिल किया जा सके, इसके लिए क्षमता बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। वेटिंग लिस्ट में शामिल युवाओं को भी आगामी व्यवस्था और कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी लगातार दी जाएगी। आयोजकों की ओर से अधिक युवाओं को समायोजित करने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
वोट नहीं, मोदी जी दिल जीतते हैं!
In a first-of-its-kind initiative, free public registration for Hon’ble PM Shri @narendramodi ji’s programme opened digitally through BookMyShow, and every seat was booked within just one hour!
With 42,000+ citizens still on the waiting list,… pic.twitter.com/ySmX4Wism9
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 7, 2026
क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से होगी एंट्री
इस मेगा इवेंट में पूरी तरह से तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जहां प्रत्येक एंट्री क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से सुनिश्चित की गई है।रजिस्टर्ड लोगों को उनके ‘बुकमाईशो’ अकाउंट पर एक डिजिटल M-टिकट मिलेगा। इसमें एंट्री वेरिफिकेशन के लिए एक सुरक्षित लाइव क्यूआर कोड होगा। रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन से लेकर वेन्यू में एंट्री और सिटिंग तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से ही मैनेज की जा रही है। इसके पीछे मकसद यह है कि एंट्री तेज हो और भीड़ का आना-जाना आसान हो सके।
#WATCH | प्रधानमंत्री @narendramodi के वडोदरा कार्यक्रम को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम की सभी सीटें एक घंटे के भीतर बुक हो गईं, जबकि 42,000 से ज्यादा लोग वेटिंग लिस्ट में हैं।
कार्यक्रम में तेज और सुगम प्रवेश के लिए सुरक्षित लाइव QR-कोड टिकट के साथ पूरी तरह डिजिटल… pic.twitter.com/qw0wGo88Iz
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) September 7, 2026
युवाओं के साथ ‘विकसित भारत’ पर परिसंवाद का आयोजन
वडोदरा से भाजपा सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर को वडोदरा आ रहे हैं। पूरा शहर और ज़िला उनके आगमन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। पिछले हफ़्ते कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सफ़ाई अभियान, सेवा कार्य, साइक्लोथॉन और पदयात्राएं शामिल हैं। कई विश्वविद्यालयों में युवाओं के साथ ‘विकसित भारत’ पर परिसंवाद का भी आयोजन हो रहा है…।”
वडोदरा, गुजरात: भाजपा सांसद हेमांग जोशी ने कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को वडोदरा आ रहे हैं। पूरा शहर और ज़िला उनके आगमन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। पिछले हफ़्ते कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सफ़ाई अभियान, सेवा कार्य, साइक्लोथॉन और पदयात्राएं… pic.twitter.com/4rcc5EaMln
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 6, 2026
Gen-Z के लिए क्यों खास है कार्यक्रम ?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा पारंपरिक राजनीतिक सभाओं से काफी अलग है। इसका मुख्य केंद्र बिंदु आज की युवा पीढ़ी, छात्र, स्टार्टअप फाउंडर्स और युवा प्रोफेशनल्स हैं:
सीधा संवाद: प्रधानमंत्री मोदी इस मंच के जरिए देश के युवाओं से ‘विकसित भारत’ के संकल्प और तकनीकी नवाचार (Innovation) पर सीधे संवाद करेंगे।
विकास की सौगात: इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था: मुख्य स्थल पर सीमित स्थान (लगभग 6,000 से 10,000 क्षमता) होने के कारण शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और प्रमुख केंद्रों पर लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक तकनीक-प्रिय युवा इस ऐतिहासिक संवाद से जुड़ सकें।
Gujarat। वडोदरा में पीएम मोदी का 8 सितंबर को मेगा इवेंट।
Gen Z मौजूदगी
स्थान: यूनिवर्सिटी पवेलियन, MSU वडोदरा
थीम: विकसित भारत
डेट: 8 सितंबर https://t.co/3eWNpewPpW@narendramodi @sanghaviharsh @RailMinIndia @VMCVadodara @ArunMaheshIAS— Achlendra Kr. Katiyar (@achlendra) September 5, 2026
युवाओं में पीएम मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊंचे पायदान पर
वडोदरा के युवाओं द्वारा दिखाई गई यह तीव्र उत्सुकता यह दर्शाती है कि देश की युवा पीढ़ी राष्ट्रीय निर्माण, स्टार्टअप संस्कृति और सरकार के विकास एजेंडे से कितनी गहराई से जुड़ रही है। एक घंटे के भीतर रजिस्ट्रेशन का फुल होना इस बात का प्रमाण है कि Gen-Z के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊंचे पायदान पर बना हुआ है।
अपनी तरह की पहली पहल में, वडोदरा में कल होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए ‘बुकमाईशो’ (BookMyShow) के ज़रिए मुफ़्त रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई। वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने रजिस्ट्रेशन मैनेज करने के लिए इस प्राइवेट डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया।… pic.twitter.com/8kG9DquxsT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2026









