Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 03 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 03 सितंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-
03 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री ने प्रतिभा के विकास के लिए सही वातावरण, मार्गदर्शन और पोषण के महत्व का उल्‍लेख करने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महान फिल्‍म अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध गुजराती संगीतकार श्री गौरांग व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

03 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों, विशेषकर आदिवासी समुदाय को करमा पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में प्रकृति की पूजा का भी विशेष महत्व है।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक लेख को साझा किया जिसमें भारत की परिवर्तनकारी सेमीकंडक्टर यात्रा पर प्रकाश डाला गया है।

प्रधानमंत्री ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ में अग्रणी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने जीएसटी दरों में कटौती और सुधारों पर केंद्र सरकार की तरफ से प्रस्तुत प्रस्तावों पर सामूहिक रूप से सहमति जताने के लिए जीएसटी परिषद की सराहना की, जिससे आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को फायदा होगा।

03 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की यात्रा पर रवाना हुए।

प्रधानमंत्री आधिकारिक यात्रा पर ब्रुनेई पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने बंदर सेरी बेगवान में उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया।

03 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी-5 एशिया कप जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पीटीआई के साथ साक्षात्कार का लेख साझा किया।

03 सितंबर 2022
प्रधानमंत्री ने कल आईएनएस विक्रांत पर सवार होने पर हुई गर्व की अनुभूति को साझा किया। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया।

03 सितंबर 2021
प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर अवनि लेखरा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेल में कांस्य पदक जीतने पर तीरंदाज हरविंदर सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्लादिवोस्तोक में आयोजित छठे पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी 2019 में 5वें ईईएफ के मुख्य अतिथि थे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए पहला अवसर था।

03 सितंबर 2020
अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी फोरम के समिट को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। 

03 सितंबर 2019
नई दिल्ली में राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार 2018 के विजेताओं से बातचीत और विचार विमर्श, पूर्वी आर्थिक मंच और भारत – रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के व्लादिवोस्तोक के लिए रवाना।

03 सितंबर 2018
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

03 सितंबर 2017
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के शियामेन शहर पहुंचे। भारतीय समुदाय के मुलाकात, ओणम के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 

03 सितंबर 2016
वियतनाम यात्रा के दौरान प्रीतिभोज के समय प्रधानमंत्री का भाषण, वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक से मुलाकात, हनोई में कुआन सू पगोडा का दौरा और भिक्षुओं से विचार-विमर्श।

03 सितंबर 2015
नई दिल्ली में Samvad- Global Hindu-Buddhist Initiative on Conflict Avoidance and Environment Consciousness कार्यक्रम को संबोधित  किया।

Leave a Reply