Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 01 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 01 सितंबर

SHARE
01 सितंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

01 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री ने एक सच्चे बुद्धिमान व्यक्ति के विवेक, संयम, दूरदर्शिता और गंभीरता जैसे श्रेष्ठ गुणों का उल्‍लेख करने वाले संस्‍कृत सुभाषितम् को साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने पर देश को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में जीडीपी के मजबूत आर्थिक आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये आंकड़े देश के बढ़ते आर्थिक आत्मविश्वास को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

01 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री तियानजिन, चीन में 25वें एससीओ शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने चीन में 25 वें SCO शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपंग से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया।

01 सितंबर 2024
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पैराओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर T35 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपना दूसरा मेडल जीतने वाली प्रीति पाल को बधाई दी।

01 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री ने कैंसर का उपचार करने वाली अवसंरचना को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना की।

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या ने कोविड-पूर्व स्तर को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने अगस्त 2023 में यूपीआई लेनदेन के 10 बिलियन को पार कर जाने की सराहना की।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2023 में “ए+” रेटिंग दिए जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरी माटी मेरा देश गीत की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से मेरी माटी मेरा देश अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे परिवारजनों के स्वास्थ्य के लिए शुरू किया गया एक बडा अभियान राष्ट्रीय पोषण माह को जनभागीदारी ही सफल बनाएगी। उन्होंने अपनी मन की बात का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें इस पहल का उल्लेख किया गया था।

01 सितंबर 2022
उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात,  केरल और कर्नाटक का दो दिवसीय दौरा, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

प्रधानमंत्री ने नुआखाई के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पुली थेवर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

01 सितंबर 2021
स्‍वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से 125 रुपए के विशेष स्‍मारक सिक्‍का जारी किया, मणिपुर के राज्यपाल एल गणेश से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

01 सितंबर 2020
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के राजाजी मार्ग स्थित आवास पर श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम दर्शन किए। 

01 सितंबर 2018
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का उद्घाटन किया।

01 सितंबर 2017
नई दिल्ली में राजस्व ज्ञान संगम का उद्घाटन किया और केंद्र तथा राज्य सरकारों के कर प्रशासकों को संबोधित किया।

01 सितंबर 2015
बिहार के भागलपुर में आयोजित विशाल परिवर्तन रैली को संबोधित किया। 

01 सितंबर 2014
टोक्यो में प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात व संयुक्त प्रेस वार्ता, जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति-निप्पॉन किडनरेन द्वारा आयोजित दोपहर के भोज पर संबोधन,ताइमेई एलिमेन्ट्री स्कूल का दौरा किया।

Leave a Reply