Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 05 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 05 सितंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

05 सितंबर 2026 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करने का दिन है। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी दिन है।

05 सितंबर 2025 
प्रधानमंत्री ने ओणम के अवसर पर सभी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. एंड्रयू होल्नेस को जमैका पार्टी को लगातार तीसरी बार जीत दिलाने पर बधाई दी।

05 सितंबर 2024 
प्रधानमंत्री मोदी ने पुरुष क्लब थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर धर्मबीर को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुरुष क्लब थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रणव सूरमा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांस्य पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी का प्रधानमंत्री वोंग ने संसद भवन में औपचारिक स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी सिंगापुर की कंपनी एईएम का दौरा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के निवेश कोष, इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण, ऊर्जा, स्थिरता और रसद सहित विविध क्षेत्रों के प्रमुख सीईओ के एक समूह के साथ बातचीत की।

05 सितंबर 2023 
शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का अभिनन्दन किया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने उन सभी शिक्षकों की सराहना की, जो सपनों को प्रेरित करते हैं, भविष्य को आकार देते हैं और जिज्ञासा को जागृत करते हैं।

प्रधानमंत्री ने गत चार वर्ष में घरो में नल कनेक्शनों की संख्या 3 करोड़ से बढ़कर 13 करोड़ पहुंचने की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने झांसी, उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

05 सितंबर 2022 
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा के साथ नई दिल्ली में भेंट, शिक्षक दिवस के अवसर पर 7 लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2022 के विजेताओं के साथ बातचीत।

05 सितंबर 2021
टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेलों में विजेता खिलाड़ियों से फोन कर उन्हें जीत पर बधाई दी।

फाइल फोटो

05 सितंबर 2019
रूस के व्लादिवोस्तोक में 5 वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में संबोधन, ईईएफ के इतर कई देशों के नेताओं से मुलाकात, जूडो टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया।

05 सितंबर 2018
18 वें एशियाई खेल के पदक विजेताओं से मुलाकात।

05 सितंबर 2017
राजकीय यात्रा पर म्यांमार की नाएप्यीडॉ पहुंचे, म्यांमार के नेताओं के साथ मुलाकात और बैठकें।

05 सितंबर 2016
चीन के हांगझाऊ में जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान संबोधन।

05 सितंबर 2015
बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर का दौरा, वैश्विक हिंदू-बौद्ध पहल कार्यक्रम, संवाद में उदबोधन।

05 सितंबर 2014
भारत दौरे पर आये ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात, ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक व संयुक्‍त वक्‍तव्‍य,ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने 11 वीं शताब्दी की चोरी की गई मूर्तियों को सौंपा।

Leave a Reply