Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 सितंबर

SHARE
02 सितंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

02 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संस्कृत सुभाषित शेयर किया। जिसका हिंदी अर्थ है कि जो व्यक्ति लोगों के भय को दूर करता है, वह विशेष पुण्य प्राप्त करता है। तीनों लोकों में जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेता और आंध्र प्रदेश की उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी।

02 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्‍टम को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘सेमीकॉन इंडिया-2025’ का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ किया।

02 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एथलीट योगेश कथूनिया को रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी तुलसीमति मुरुगेसन को रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट शीतल देवी और राकेश कुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया।

02 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री ने सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए थरमन शनमुगरत्नम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने भारत के प्रथम सौर मिशन, आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष के एक लेख की सराहना की। इस लेख में ओम बिरला ने संसद और लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम एक अच्छी पहल है, जहां विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलता है। श्री मोदी ने सभी से इसमें शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।

02 सितंबर 2022
केरल में पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को राष्ट्र को समर्पित किया, कर्नाटक में कई विकास परियोजाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

02 सितंबर 2021
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से नई दिल्ली में मुलाकात और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत।

02 सितंबर 2020
नई दिल्ली में केद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठत की अध्यक्षता की, बैठक में मिशन कर्मयोगी को मंजूरी दी गई।

फाइल फोटो

02 सितंबर 2019
नई दिल्ली के अकबर रोड पर गरवी गुजरात भवन का उद्घाटन, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र के निर्वाचित अध्यक्ष प्रो तिजानी मुहम्मद बंदे से मुलाकात, छत्तीसगढ़ की राज्यराल अनुसईया उइके से मुलाकात।

02 सितंबर 2018
एम वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति पद पर एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित किया।

02 सितंबर 2017
नई दिल्ली में अतिरिक्त‍ सचिवों एवं संयुक्‍त सचिवों से संवाद किया और कई मुद्दोें पर विचार विमर्श किया। 

02 सितंबर 2016
भारत की यात्रा पर आए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के साथ मुलकात व संयुक्त प्रेस वार्ता, कई मुद्दों पर बातचीत, सरकारी दौरे पर वियतनाम पहुंचे, भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात।

02 सितंबर 2015
टोयटो कंपनी के चेयरमैन ने मुलाकात की, दैनिक जागरण के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ संजय गुप्ता ने मुलाकात कर राष्ट्रीय राहत कोष के लिए डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।

02 सितंबर 2014
टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में शामिल हुए और संबोधित किया, टीसीएस जापान टैक्‍नोलॉजी एवम् सांस्कृतिक अकादमी के उद्धघाटन अवसर पर संबोधन, टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में विवेकानंद सांस्‍कृतिक केंद्र का उद्घाटन, जापान-भारत संघ एवं जापान-भारत संसदीय मैत्री संघ द्वारा आयोजित स्‍वागत समारोह में संबोधन, निक्केई तथा जापान विदेशी व्यापार संगठन (जैट्रो) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधन, टोक्यो के सैकरेड हार्ट विश्‍वविद्यालय में विशेष व्‍याख्‍यान। 

Leave a Reply