Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 04 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 04 सितंबर

SHARE
04 सितंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

04 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा सुभाषित भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो की सराहना की।

04 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग को भारत में उनके विश्वास के लिए धन्यवाद दिया है। श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की हमारी यात्रा में सिंगापुर एक सम्मानित साझेदार है।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य को संबोधित किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के डेयरी किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को गति देने में उनकी अहम भूमिका को मान्यता दी।

प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधारों को एमएसएमई विकास और विनिर्माण विस्तार के लिए उत्प्रेरक बताया।

प्रधानमंत्री ने भारत के मध्यम वर्ग को समर्थन देने के लिए सरकार की गहरी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों को संबोधित किया। श्री मोदी ने भारतीय समाज में शिक्षकों के प्रति स्वाभाविक सम्मान की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र-निर्माण में एक सशक्त ताकत बताया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक रिवाज नहीं, बल्कि उनके आजीवन समर्पण और प्रभाव का सम्मान है।

04 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मुलाकात की। ब्रुनेई के सुल्तान द्वारा आयोजित राजकीय भोज को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अजीत सिंह को रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 में रजत पदक जीतने पर शरद कुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने एथलीट मरियप्पन थंगावेलु को पुरुषों की ऊंची कूद में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह को पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सचिन खिलारी को पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

04 सितंबर 2023
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के विजेताओं से बात की।

04 सितंबर 2022
प्रधानमंत्री ने श्री साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

04 सितंबर 2021
प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर निशानेबाज मनीष नरवाल को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर निशानेबाज सिंहराज अधाना को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेल की बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रमोद भगत को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के लिए मनोज सरकार को बधाई दी।

04 सितंबर 2020
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत परेड कार्यक्रम के दौरान भारतीय पुलिस सेवा के प्रोबेशनरों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद।

04 सितंबर 2019
रूस के व्लादिवोस्तोक एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत, भारतीय समुदाय के लोगों से, व्लादिवोस्तक यात्रा के दौरान रूस के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर।

04 सितंबर 2018
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अध्यापकों के लिए आयोजित समारोह में उद्बोधन।

04 सितंबर 2017
चीन के शियामेन में आयोजित नौवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूर्ण अधिवेशन में संबोधन,ब्रिक्स देशों के राष्ट्रध्यक्षों से मुलाकात।

04 सितंबर 2016
चीन के हांगझाऊ शहर में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया, हांगझाऊ में विशेष ब्रिक्स मुलाकात की अध्यक्षता की, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात।

04 सितंबर 2015
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के स्कूलों के बच्चों से बातचीत।

04 सितंबर 2014
 नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अध्यापकों को संबोधित किया।

Leave a Reply