Home समाचार पीएम मोदी ने दी किसानों को ‘नुआखाई जुहार’ पर्व की शुभकामनाएं, समृद्धि...

पीएम मोदी ने दी किसानों को ‘नुआखाई जुहार’ पर्व की शुभकामनाएं, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

SHARE
file pic.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज किसानों के त्योहार ‘नुआखाई जुहार’ की शुभकामनाएं दीं। अन्नदाताओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से ही देश का पेट भरता है। ‘नुआखाई’ पर्व नई फसल का स्वागत करने के लिए ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के क्षेत्रों में मनाए जाने वाले सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने किसानों को उनके अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘नुआखाई का यह विशेष मौका हमारे किसानों की मेहनत का पर्व है। उनके ही प्रयासों से देश का पेट भरता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह शुभ दिन सभी के जीवन में समृद्धि लाए और सभी को अच्छी सेहत प्रदान करे। नुआखाई जुहार।’

बता दें कि ‘नुआखाई जुहार’ कृषि त्योहार है जिसे नुआखाई परब या नुकाही भेटघाट भी कहा जाता है। नुआखाई दो शब्दों का एक संयोजन है जो नये चावल को खाने का प्रतीक है क्योंकि ‘नुआ’ का अर्थ है नया और ‘खई’ का अर्थ है खाना। इस दिन, लोग अन्न की पूजा करते हैं और विशेष भोजन तैयार करते हैं।

Leave a Reply