Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 10 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 10 सितंबर

SHARE
10 सितंबर 2023, G20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

10 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईश्‍वर से सभी के लिए कल्याण, ज्ञान और समृद्धि के आशीर्वाद की कामना का भाव रखने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया।

10 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया एक्स पर की गई एक पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। हम अपने दोनों देशों के लोगों के उज्जवल और समृद्ध भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को पुनर्निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। श्री मोदी ने नॉर्वे के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री सुश्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

10 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के शासी बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिदृश्य तथा अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों को फिर से तैयार करने पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर सेमीकंडक्टर क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की।

10 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं के साथ ऐतिहासिक राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि गांधी जी के शाश्वत आदर्श एक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी एवं समृद्ध वैश्विक भविष्य के सामूहिक दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान नाइजीरिया संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति यूं सुक येओल से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति अजाली असौमानी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर नई दिल्ली में जर्मनी संघीय गणराज्य के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर द्विपक्षीय बैठक की।

10 सितंबर 2022
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में आयोजित केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से नई दिल्ली में मुलाकात।

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध पुरातत्वविद् श्री ब्रज बासी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

10 सितंबर 2021
नई दिल्ली में कोविड-19 और टीकाकरण से संबंधित हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की।

फाइल फोटो

10 सितंबर 2020
डिजिटल माध्यम से मत्स्य सम्पदा योजना और प्रधानमंत्री ई-गोपाला एप का शुभारंभ।

10 सितंबर 2019
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ दक्षिण एशिया की पहली सीमा पार जाने वाली पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइन का वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये संयुक्त रूप से उद्घाटन, सेंट विंसेट एंड  ग्रेनाडिनेस के प्रधानमंत्री Ralph Everard Gonsalves से नई दिल्ली में मुलाकात।

10 सितम्बर 2018
श्रीलंका के संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, आईटीबीपी अधिकारी ने 8.5 करोड़ रुपये का चेक राहत कोष के लिए दिया।

10 सितंबर 2016
नई दिल्ली में सोमनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में हिस्सा लिया, सोमनाथ को तीर्थ यात्रा के लिए एक प्राचीन विरासत के साथ-साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। 

10 सितंबर 2015
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन में उद्बोधन।

10 सितंबर 2014
सिंगापुर के एमेरिटस सीनियर मिनिस्‍टर गोह चोक टोंग से मुलाकात, जम्मू कश्मीर की बाढ़ की स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुजरात विधानसभा के ऑफिसिएटिंग स्पीकर मगनूभाई पटेल से मुलाकात।

Leave a Reply