Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 09 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 09 सितंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

09 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए बताया कि ज्ञान समाज के साथ सद्भाव में रहने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान बुद्धि और समृद्धि प्रदान करता है, हृदय को आनंद से भर देता है और व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।

09 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री ने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

प्रधानमंत्री बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कांगड़ा में बैठक कर क्षति की समीक्षा और आकलन किया।

प्रधानमंत्री ने पंजाब का दौरा किया और भारी बारिश से आई बाढ़ की स्थिति और उससे हुए नुकसान की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद, उन्होंने गुरदासपुर में अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ एक आधिकारिक समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने राहत और पुनर्वास उपायों की समीक्षा की और पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन से भेंट की और उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी।

09 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता से प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से संबंधित नामांकन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर सार्थक बातचीत की।

09 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शमिल होने वाले सदस्य देशों को धन्यवाद दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में चल रहे प्रयासों में एक ऐतिहासिक क्षण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन की घोषणा को अपनाए जाने की सराहना की। प्रधानमंत्री ने जी20 के सभी सदस्यों के समर्थन और सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन को अपना कर इतिहास रचा गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह साझा सहयोग आकांक्षाओं एवं सपनों की यात्रा को विस्तार प्रदान करते हुए सहयोग, नवाचार व साझा प्रगति का प्रतीक बनने का भरोसा देता करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बैठक की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में जी – 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री सुश्री जियोर्जिया सुश्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

09 सितंबर 2022
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलिना जार्जीवा से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

09 सितंबर 2021
वर्चुअल माध्यम से 13वें ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की, अपने आवास पर भारतीय पैरालंपिक दल की मेजबानी की। 

09 सितंबर 2020
मध्‍यप्रदेश के street vendors के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘स्‍वनिधि संवाद’ को संबोधित किया। 

09 सितंबर 2019
मरूस्‍थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र समझौते में शामिल देशों के 14वें सम्मेलन (कॉप 14) के उच्‍च स्‍तरीय खंड में उद्बोधन, प्रिंसिपल सेक्रेटरी नृपेंद्र मिश्रा की विदाई समारोह में शामिल हुए।

09 सितंबर 2017
नई दिल्ली में श्रीलंका के विदेश मंत्री तिलक मारापना से मुलाकात और बातचीत। 

09 सितंबर 2015
राष्ट्रपति भवन में आयोजित गांधी शांति पुरस्कार समारोह में उपस्थित हुए। 

09 सितंबर 2014
मलेशिया के प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री और मलेशियाई भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष दातुक सेरी जी.पलानिवेल से मुलाकात, खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक डॉ. जोस ग्रैजियानो डा सिल्वा से मुलाकात,  नमामि गंगे को लेकर उच्चस्तीय बैठक की अध्यक्षता, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात।

Leave a Reply