Home समाचार संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करने पर कांग्रेस की हो रही है...

संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार करने पर कांग्रेस की हो रही है किरकिरी, देखिए सोशल मीडिया पर क्या कह रहे हैं यूजर्स

SHARE

संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवंबर को संसद भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेंट्रल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तमाम सांसदों ने हिस्सा लिया। लेकिन देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस समेत 14 दलों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी, शिवसेना, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, एनसीपी समेत 14 पार्टियों ने संविधान दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा नहीं लिया।

हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में 26 नवंबर, 1949 को संविधान अपनाया गया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। मोदी सरकार आने के बाद 2015 में नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। 2015 में जब संविधान दिवस मनाने की आधिकारिक शुरुआत की गई थी, तब भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। इससे पहले बाबा साहेब की 125वीं जयंती का भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सांसद बेटे राहुल गांधी ने विरोध किया था। तब राहुल ने कहा था कि इसकी क्या जरूरत है।

देश और संविधान से जुड़ी किसी भी पहल में, जिसमें इस परिवार का नाम नहीं होता है उसका नेहरू-गांधी परिवार विरोध करता है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है। आप भी देखिए…

Leave a Reply