Home समाचार आत्मनिर्भता की ओर बढ़े कदम, 26 डिफेंस आइटम स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से खरीदेगा...

आत्मनिर्भता की ओर बढ़े कदम, 26 डिफेंस आइटम स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से खरीदेगा रक्षा मंत्रालय

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के आह्वान को जमीन पर उतारने का काम शुरू हो गया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए क्या खास और क्या आम सभी ने अपनी कमर कस ली है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के तहत भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए केवल स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से 26 रक्षा वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी है। सरकार ने मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करने और भारत में वस्तुओं और सेवाओं के विनिर्माण और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक खरीद (ऑर्डर टू मेक इन इंडिया) आदेश 2017 जारी किया है।

मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करना है

इस आदेश के तहत, रक्षा उत्पादन विभाग (DDP) ने अब तक 127 वस्तुओं को अधिसूचित किया है। इसके तहत स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को खरीद में वरीयता दी जाती है। स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए, पहले से अधिसूचित 127 में से 26 वस्तुओं को अब सार्वजनिक खरीद आदेश के संबंधित खंड के तहत अधिसूचित किया गया है।

देसी उत्पादन को बढ़ावा देना है लक्ष्य

इसलिए, संस्थाओं के लिए अब केवल स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से इन वस्तुओं की खरीद होगी, चाहे खरीद मूल्य जो भी हो। लेकिन इतना ध्यान रखना होगा कि जिन स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से खरीद की जाएगी वह भी अपना सामान स्थानीय लोगों और स्थानीय सामान से ही तैयार किया गया हो।

Leave a Reply