प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी, 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर जहां देश और विदेश से बधाइयों का तांता लगा है, वहीं विदेशी मीडिया में भी उनके जन्मदिन और दूरदर्शी नेतृत्व की गूंज सुनाई दे रही है। 76 वर्ष की उम्र में भी देश के लिए काम करने की ऊर्जा, नई पीढ़ी (Gen Z) और वैश्विक मंचों के साथ उनके जुड़ाव की तारीफ की गई है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक दबावों और भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास दर अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में तेजी बढ़ रही है। विदेशी मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी को एक ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में देखा गया है, जहां 12 साल के शासन के दौरान बुनियादी ढांचा का विकास, डिजिटल इकोसिस्टम और वैश्विक स्तर पर भारत के कद में बड़े बदलाव हुए हैं।

पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी को अपना “मित्र” बताते हुए दी जन्मदिन की बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई दी है। मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना “मित्र” बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और सफलता की कामना की है। उन्होंने कहा कि इटली और भारत दोस्ती के गहरे बंधन को मजबूत करना जारी रखे हुए हैं और दोनों देश मिलकर सहयोग तथा समृद्धि का भविष्य बना रहे हैं।
Buon compleanno al mio amico @narendramodi, a cui auguro salute, energia e successo.
Italia e India continuano a rafforzare il loro profondo legame di amicizia, costruendo insieme un futuro di cooperazione e prosperità per le nostre Nazioni.— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 17, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना
भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हैं। आने वाले साल में आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं!’
On behalf of President Donald Trump, we wish Prime Minister @narendramodi a very Happy Birthday.
Wishing you all the health and happiness in the coming year! pic.twitter.com/5xh2c2oEhj
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) September 17, 2026
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- ‘दुनिया में आपका कद बढ़ा’
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76 वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए खास संदेश भेजा है। भारत में रूसी दूतावास ने राष्ट्रपति पुतिन का यह संदेश साझा किया है। पुतिन ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्लोबल मंच पर आपका बड़ा रुतबा है और यही सही है। पुतिन ने कहा, “आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है और यह सही भी है। भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” रूसी राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली दौरे के दौरान मिले स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।
✉️ #Russia‘s President Vladimir Putin sent a message to #India‘s Prime Minister @narendramodi warmly congratulating him on his birthday (September 17, 2026)
👉 https://t.co/P19eBTCNSZ#RussiaIndia#DruzhbaDosti pic.twitter.com/QoWdqLCiKp
— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) September 17, 2026
जापान ने की ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने में पीए मोदी के नेतृत्व की सराहना
भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। केइची ने एक्स पर हिन्दी और अंग्रेजी में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका नेतृत्व ‘विकसित भारत’ की ओर भारत की यात्रा को प्रेरित करता रहता है। अगले साल राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए, उम्मीद है कि भारत-जापान की साझेदारी और ऊंचाइयों तक पहुंचेगी क्योंकि हम साथ मिलकर जश्न मनाएंगे!”
प्रधानमंत्री श्री@narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका नेतृत्व भारत की ‘विकसित भारत’ की यात्रा को लगातार प्रेरित कर रहा है। अगले वर्ष कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए, कामना है कि जब हम मिलकर आगे बढ़ें, तो 🇮🇳🇯🇵 साझेदारी और भी ऊंचाइयों को छुए!
— ONO Keiichi, Ambassador of Japan (@JapanAmbIndia) September 17, 2026
ऑस्ट्रेलिया- अच्छे स्वास्थ्य और आने वाले शानदार साल की कामना
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने प्रधानमंत्री मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान मिले स्नेह और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को याद किया। ग्रीन ने एक्स पर पोस्ट किया, “जन्मदिन की बधाई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, ऑस्ट्रेलिया की आपकी हालिया यात्रा ने ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों की असाधारण गर्मजोशी और मजबूती तथा हमारे लोगों के बीच गहरे संबंधों को प्रदर्शित किया। आपके अच्छे स्वास्थ्य और आने वाले शानदार साल की कामना करता हूं।”
Happy Birthday, Prime Minister @narendramodi ji.
Your recent visit to Australia showcased the extraordinary warmth and strength of the Australia-India relationship and the deep bonds between our people. 🇦🇺🇮🇳🎉
आपके अच्छे स्वास्थ्य और आने वाले वर्ष की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/2d4SWmQkXj— Philip Green OAM (@AusHCIndia) September 17, 2026
नेतन्याहू, “आपकी लीडरशिप ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनाया”
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बधाई दी और उनके अच्छी सेहत की कामना की। नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, आपकी लीडरशिप ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बना दिया है। मैं कामना करता हूं कि आप कई और सालों तक इसी तरह नेतृत्व करते रहें और आपका जीवन अच्छी सेहत और खुशियों से भरा रहे।’ नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए आगे लिखा, ‘हम दोनों ने मिलकर अपने इन दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच एक अनोखी और मजबूत साझेदारी बनाई है। इजरायल और भारत की दोस्ती आज जितनी मजबूत है, उतनी पहले कभी नहीं रही। हम दोनों मिलकर इस रिश्ते को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’
Prime Minister Benjamin Netanyahu:
Happy birthday, Narendra!
Prime Minister @narendramodi.Your leadership has transformed India into a world power.
Together, we have built an unprecedented partnership between our two great democracies.
The friendship between Israel and India… pic.twitter.com/OWT6IsUP6S
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) September 17, 2026
तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने पत्र लिखकर पीएम मोदी को दी हार्दिक शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने उन्हें पत्र लिखकर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। दलाई लामा ने भारत के एक आत्मविश्वासी और मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरने पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने पत्र में लिखा कि भारत की सफलता वैश्विक शांति, स्थिरता और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने स्वयं को भारत का गौरवान्वित संदेशवाहक बताते हुए कहा कि भारत दुनिया के सामने अहिंसा और करुणा का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन बुद्धिमत्ता से शांति और सद्भाव का संदेश मिलता है।

Sri Lanka Guardian : पीएम मोदी के नेतृत्व का वैश्विक प्रभाव
श्रीलंका का ऑनलाइ समाचार पोर्टल ‘Sri Lanka Guardian’ ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एक लेख प्रकाशित किया है। इस लेख का शीर्षक है “Modi at 76 and the India He Remade”। इसमें तथ्यात्मक विवरण के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की गई है। लेख के अनुसार 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने केवल चुनावी राजनीति को प्रभावित नहीं किया, बल्कि राजनीतिक सत्ता, राष्ट्रीय पहचान, आर्थिक महत्वाकांक्षा और राज्य की भूमिका के बीच संबंध को भी बदल दिया। इसका प्रभाव भारत की सीमाओं से बाहर तक दिखाई देता है। यह बदलाव सड़कों, डिजिटल भुगतान, कल्याणकारी योजनाओं के वितरण, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) नीति और विदेश संबंधों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, लेकिन इसका गहरा महत्व उस राजनीतिक शब्दावली में निहित है जिसके माध्यम से भारत अब स्वयं को समझता है।
समाचार पोर्टल ‘Sri Lanka Guardian’ के लेख का सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पहलू है। इसमें कहा गया है कि भारत किसी एक geopolitical camp में स्थायी रूप से शामिल होने के बजाय रणनीतिक स्वायत्तता अपना रहा है। उदाहरण के तौर पर भारत अमेरिका के साथ काम करता है, Quad में शामिल है, रूस के साथ रक्षा और ऊर्जा संबंध रखता है, चीन के साथ तनाव के बावजूद संवाद करता है, ब्रिक्स और ग्लोबल साउथ में सक्रिय भूमिका निभाता है। लेख के अनुसार मोदी सरकार भारत को केवल एक बड़े विकासशील देश के रूप में नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आकार देने वाले देश के रूप में प्रस्तुत कर रही है। लेख विशेष रूप से श्रीलंका, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान का उल्लेख करता है। उसका तर्क है कि भारत की बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक ताकत के कारण इन देशों की विदेश नीति पर भारत का प्रभाव बढ़ा है।

The Irish Times : “साधारण कार्यकर्ता से प्रधान सेवक” की यात्रा
आयरलैंड के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल ‘The Irish Times’ ने 16 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को लेकर एक लेख प्रकाशित किया। इस लेख का शीर्षक है- “Party and politics mix as India celebrates Modi’s birthday”। लेख के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन को बीजेपी द्वारा पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (या सेवा पखवाड़ा) के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। लेख में प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक यात्रा को एक सामान्य पार्टी कार्यकर्ता से प्रधान सेवक बनने की कहानी के रूप में पेश किया गया है। इस लेख की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि Irish Times ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सिर्फ व्यक्तिगत समारोह के रूप में नहीं देखा है। उसने इसे बीजेपी के व्यापक संगठनात्मक कार्यक्रम के संदर्भ में रखा है—जहां सेवा, जनसंपर्क, प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक यात्रा और आगामी चुनावी राजनीति एक साथ दिखाई देते हैं।

बुर्ज खलीफा पर दिखा पीएम मोदी का जलवा, मिला जन्मदिन का बधाई संदेश
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी का जलवा दिखाई दिया। प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर दुबई स्थित इस प्रतिष्ठित गगनचुंबी इमारत पर रात में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें और जन्मदिन की शुभकामनाएं रोशनी के शानदार शो के साथ प्रदर्शित की गईं। बुर्ज खलीफा की चमचमाती दीवारों पर जैसे ही “Happy Birthday PM Modi” और प्रधानमंत्री की तस्वीरें उभरीं, वहां मौजूद लोग झूम उठे।
From India to Dubai, the birthday wishes shine bright!
Burj Khalifa lights up to wish PM Narendra Modi on his 76th birthday. 🥰 pic.twitter.com/VUkGofDyDC
— Vineeta Singh 🇮🇳 (@biharigurl) September 17, 2026









