Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 16 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 16 सितंबर

SHARE
16 सितंबर 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

16 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘सुभाषितम’ साझा करके महाभारत के शान्तिपर्व के एक श्लोक के माध्यम से कर्मठ, शूरवीर, धैर्यवान और विद्वान व्यक्ति के जीवन में समृद्धि के महत्व को बताया। पीएम मोदी ने महाभारत के शान्तिपर्व का श्लोक, “अद्वैधमनसं युक्तं शूरं धीरं विपश्चितम्। न श्रीः सन्त्यजते नित्यमादित्यमिव रश्मयः॥” साझा किया। इसका हिंदी अर्थ है कि जिस व्यक्ति का मन दुविधारहित हो और जो कर्मठ, शूरवीर, धैर्यवान तथा विद्वान हो, समृद्धि उसका साथ कभी नहीं छोड़ती, जैसे सूर्य का साथ उसकी किरणें कभी नहीं छोड़तीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया,”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई। वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गरीबों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उतनी ही सराहनीय है। वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं।”

16 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने और स्केटिंग में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतने पर वैशाली रमेशबाबू को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया द्वारा लिखा एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ दैनिक वास्तविकताओं में दिखाई देता है – बिजली अब एक विलासिता नहीं रही, कल्याण सीधे पहुंचाया जाता है और बुनियादी ढांचे की योजना डिजिटल समन्वय से बनाई जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प का टेलीफोन कॉल आया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद किया और उनकी मित्रता के लिए गहरी सराहना व्यक्त की।

16 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

16 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के एक लेख से सहमति जताई है कि ‘आयुष्मान भव’ अभियान गांवों के साथ-साथ शहरी वार्डों में भी पीएम-जेएवाई के बारे में व्यापक कवरेज एवं जागरूकता विकसित करने, स्वास्थ्य खाता आईडी बनाने और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर केन्द्रित है।

प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के संकटों और चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यों में तत्काल तेजी लाने की जी20 देशों की प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया।

16 सितंबर 2022
उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में  भाग लिया, कई देशों के प्रमुखों से मुलाकात और बातचीत।

16 सितंबर 2021
नई दिल्ली में कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू स्थित रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया और संबोधन दिया, नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात।

16 सितंबर 2020 
जापान के प्रधानमंत्री बनने पर योशीहिडे सुगा को प्रधानमंत्री बनने पर ट्वीट कर बधाई दी।

16 सितंबर 2019
अमेरिका के न्यू जर्सी के गवर्नर फिलिप डी मर्फ़ी से मुलाकात ,जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात।

16 सितंबर 2017
भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

16 सितंबर 2016
पदभार संभालने के बाद भारत के दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’से मुलाकात और संयुक्त प्रेस वार्ता।

16 सितंबर 2015
बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल से मुलाकात, साइना नेहवाल ने पीएम मोदी को अपना एक बैडमिंटन रैकेट उपहारस्वरूप दिया।

16 सितंबर 2014
प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद पहुंचे,अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया, नई दिल्‍ली स्थित चीनी पत्रकारों के साथ बातचीत की।

Leave a Reply