Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 सितंबर

SHARE
14 सितंबर 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

14 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी।

14 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं दी, सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के दरांग में लगभग 6,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के गोलाघाट में बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर मुक्केबाज जैस्मिन लम्बोरिया को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर मीनाक्षी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

14 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने अपने आवास में नवजात बछिया का नाम ‘दीपज्योति’ रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के दहेगाम में डूबने की घटना के पीडि़तों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के डोडा में एक रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया।

14 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के बीना में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आने पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लगभग 6,350 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।

प्रधानमंत्री ने हिंदी फिल्मों के संवादों के साथ हिंदी दिवस मनाने के लिए इज़राइल दूतावास की सराहना की।

14 सितंबर 2022
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत, कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता, फ्रांस की विदेश एवं यूरोपीय मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना के साथ मुलाकात, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा से मुलाकात।

14 सितंबर 2021
अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिहं राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड का अवलोकन किया।

14 सितंबर 2020
संसद के मानसून सत्र के पहले मीडिया को संबोधित किया और संसद की कार्यवाही में भाग लिया।

14 सितंबर 2018
इमाम हुसैन (एसए) की शहादत की स्मृति में इंदौर में अशरा मुबारक़ा में शामिल हुए और जनसमूह को संबोधित किया।

14 सितंबर 2017
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ अहमदाबाद में देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का शुभारंभ, दोनों नेताओं ने गांधी कुटीर का भ्रमण किया।

14 सितंबर 2016
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद अशरफ गनी का स्वागत व नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात व संयुक्त प्रेस वार्ता।

14 सितंबर 2015
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार से मुलाकात और महाराष्ट्र के सूखे पर चर्चा की।

Leave a Reply