Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 17 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 17 सितंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

17 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India का उद्घाटन किया।

17 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

17 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में महिला-केंद्रित सबसे बड़ी योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में नए गृहस्वामी और पीएम आवास योजना के लाभार्थी के घर जाकर उनसे भेंट की।

प्रधानमंत्री ने पुरुष हॉकी टीम को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी।

17 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। आज देशभर और विश्व से मिलने वाली शुभकामनाओं से वे अभिभूत हैं।

प्रधानमंत्री ने शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने द्वारका सेक्टर 21 से ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ स्टेशन तक एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के द्वारका में भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक्सपो केन्द्र – ‘यशोभूमि’ के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित किया। ‘यशोभूमि’ में एक भव्य कन्वेंशन सेंटर, कई प्रदर्शनी हॉल और अन्य सुविधाएं हैं। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ भी शुरू की। प्रधानमंत्री ने पीएम विश्वकर्मा लोगो, टैगलाइन और पोर्टल भी लॉन्च किया।

17 सितंबर 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमृत काल के दौरान कौशल और कर्तव्य की भावना राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में विलुप्त हो चुके जंगली चीतों को आज कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा। नामीबिया से लाए गए इन चीतों को भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत पेश किया जा रहा है, जो दुनिया की पहली, बड़े जंगली मांसाहारी जीव की अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण परियोजना है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कराहल, श्योपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कमजोर जनजातीय समूहों के लिए चार विशेष कौशल केन्‍द्रों का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पहली बार कौशल दीक्षांत समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। इस कार्यक्रम में करीब 40 लाख छात्र शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने विज्ञान भवन में राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (एनएलपी) का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जन्मदिन अर्थव्यवस्था, समाज और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर मनाया। उन्‍होंने शुभकामनाओं और स्नेह के लिए सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।

17 सितंबर 2021
शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद के 21वें शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया

17 सितंबर 2020
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से टेलीफोन पर बात की, श्रीलंका के राष्ट्रपति तथा श्रीलंका के प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

17 सितंबर 2019
जन्मदिन के मौके पर अपनी मां का आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे, गुजरात के केवडिया में ‘नमामि नर्मदा’ समारोह में शामिल हुए, गुजरात के गरुदेश्वर स्थित दत्त मंदिर में पूजा अर्चना की, केवड़िया स्थित रिवर राफ्टिंग खेल सुविधा और जंगल सफारी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया, गुजरात के केवड़िया में कैक्टस गार्डन का मुआयना किया और जनसभा को संबोधित किया।

17 सितंबर 2018
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया, काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की, नरुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की, डीएलडब्ल्यू परिसर में काशी विद्यापीठ के छात्रों से मुलाकात की।

17 सितंबर 2017
जन्मदिन पर मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे, सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया, सरदार पटेल की मूर्ति के निर्माण स्थल का दौरा, गुजरात के अमरेली में सहकार सम्मेलन को संबोधित किया।

17 सितंबर 2016
जन्मदिन पर गांधीनगर पहुंचकर मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया, गुजरात के नवसारी में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद और लोगों को संबोधित किया,  नवसारी में पीएम मोदी को 67 फीट लंबी फूलों की माला भेंट दी गई।

17 सितंबर 2015
नई दिल्ली में राजपथ पर 1965 के युद्ध की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी ‘शौर्यांजलि’ में भाग लिया, शौर्यांजलि प्रदर्शनी का अवलोकन किया, मैल्कम टर्नबुल को ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री बनने पर टेलीफोन कर बधाई दी।

17 सितंबर 2014
जन्मदिन पर अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे, चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में अहमदाबाद में तीन एमओयू पर हस्‍ताक्षर हुए, चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ साबरमती आश्रम देखने गए, चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के साथ साबरमती रिवरफ्रंट देखने गए, गुजरात सरकार की नवीन गरीब हितकारी पहल-स्वावलंबन अभियान का शुभारंभ किया।

Leave a Reply