Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 15 सितंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 15 सितंबर

SHARE
15 सितंबर 2025, पूर्णिया, बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

15 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री ने सद्भाव और आपसी समझ पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् का पाठ साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने निर्माण, नवाचार और बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए अभियंताओं की सराहना की। उन्होंने सर एम. विश्वेश्वरैया को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है जिनकी असाधारण अभियंत्रण प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि अभियंताओं की पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहती है।

जैन धर्म के सबसे पवित्र पर्व संवत्सरी के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस पावन दिन पर उन्होंने न केवल बधाई संदेश साझा किए, बल्कि जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए सबकी क्षमा भी मांगी।

15 सितंबर 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों के बेहतर और तत्पर संचालन के लिए संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार पर जोर दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्णिया, बिहार में लगभग ₹40,000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया।

15 सितंबर 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी इंजीनियरों को शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओणम की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

जमशेदपुर में जोरदार बारिश के बाद भी काफी संख्या मे लोग मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड के रांची में पारंपरिक तरीके से जावा पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की।

15 सितंबर 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सर एम विश्वेश्वरैया को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रोश हशनाह के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल के मित्रवत लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

15 सितंबर 2022
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मुलाकात, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली से उज्बेकिस्तान के लिए रवाना।

फाइल फोटो

15 सितंबर 2021
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता,उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के साथ संयुक्त रूप से ‘संसद टीवी’ का शुभारंभ,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से टेलिफोन पर बातचीत।

15 सितंबर 2020
बिहार के विकास को और गति देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 541 करोड़ की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन।

15 सितंबर 2018
देशव्यापी सवच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, पूरे देश के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ वीडियो कांफ्रेस के द्वारा बातचीत की ‘स्वच्छता ही सेवा‘ में भाग लिया, दिल्ली के एक विद्यालय में श्रमदान किया।

15 सितंबर 2016
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक, जीएसटी को लागू किये जाने की तैयारियों की समीक्षा बैठक।

15 सितंबर 2015
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात और संयुक्त प्रेस वार्ता, पेरिस में आयोजित होने वाले सीओपी-21 सम्‍मेलन से पहले प्रधानमंत्री ने समान विचारों वाले विकासशील देशों के प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात।

15 सितंबर 2014
चीन के राष्ट्रपति के स्वागत में सोशल मीडिया पर गुजरात के बौद्ध धरोहरों की तस्वीरों को साझा किया।

Leave a Reply