Home समाचार तभी तो सब मोदी को चुनते हैं- 24 के लिए बीजेपी ने...

तभी तो सब मोदी को चुनते हैं- 24 के लिए बीजेपी ने लॉन्च किया कैंपेन थीम

SHARE

बीजेपी ने 2024 लोक सभा चुनाव के लिए अपना कैंपेन थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। आज 25 जनवरी, 2024 को नमो नवमतदाता सम्मेलन के अवसर पर इस थीम सॉन्ग को लॉन्च किया गया। इस थीम सॉन्ग का टाइटल है- “सपने नहीं हकीकत बुनते हैं… तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।” बीजेपी का यह कैंपेन थीम सॉन्ग काफी शानदार बना है। देखिए वीडियो-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से पहले जारी इस कैंपेन थीम के वीडियो में मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया गया है। इसमें उज्ज्वला योजना, डीबीटी, हर घर नल से जल, पीएम आवास योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर, आत्मनिर्भर भारत, किसान कार्ड, स्पेस और विदेश नीति के साथ महिला सशक्तिकरण, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान, आयुष्मान भारत से लेकर राम मंदिर निर्माण के बारे में भी बताया गया है। कैंपेन थीम सॉन्ग लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। लोग इस सॉन्ग को शेयर कर रहे हैं।

सॉन्ग लॉन्च होने के बाद नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा। भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा। भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा। भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज दुनिया में भारत की साख एक नई ऊंचाई पर है। आज भारत के पासपोर्ट को बहुत गर्व के साथ दुनिया में देखा जाता है। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इस वजह से बीते वर्षों में भारत में रिकॉर्ड एफडीआई आया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी आज रिकॉर्ड स्तर पर है। कभी सोना गिरवी रखना पड़ता था। आज दूसरी स्थिति है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया को दिखा रहा है कि प्रकृति की रक्षा करते हुए भी विकास कैसे किया जा सकता है। भारत की रेलवे ने साल 2030 तक जीरो कार्बन एमिशन का लक्ष्य रखा है, भारत ने साल 2070 तक नेट जीरो का भी लक्ष्य रखा है। आज भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर अभूतपूर्व जोर दिया जा रहा है। बहुत ही जल्द भारतीय रेलवे का 100 परसेंट इलेक्ट्रिफिकेशन भी होने जा रहा है। इसी 22 जनवरी को सरकार ने पीएम सूर्योदय योजना का भी ऐलान किया है। इस योजना के तहत देश के एक करोड़ घरों में सोलर रूफ टॉप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का प्रयास है कि हमारे गरीब साथियों का, मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम हो ही, वो बिजली बेचकर भी पैसे कमा सकें।

Leave a Reply