Home समाचार इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 24 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 24 अगस्त

SHARE
24 अगस्त 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

24 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने करुणा और संतोष के मूल्यों का उल्‍लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् का पाठ साझा किया। उन्होंने कहा कि करुणा आत्म-सम्मान लाती है और संतोष सच्ची खुशी लाता है। यह भावना समाज में सहयोग और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करती है।

24 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद में सरदारधाम फेज-II, कन्या छात्रालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और राजसदन अयोध्या के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

24 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ‘जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी’ के स्टाफ पक्ष के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि ‘यूनिफाइड पेंशन स्कीम’ सरकारी कर्मचारियों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करती है, जो उनके कल्याण और सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

24 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो लिंक के माध्यम से राजस्थान के जयपुर में आयोजित जी20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने फिडे विश्व कप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए शतरंज ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंनदा रमेशबाबू की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को टेलीफोन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में प्रसिद्ध आनुवंशिकीविद् एवं एकेडमी ऑफ साइंस ऑफ साउथ अफ्रीका की सीईओ डॉ. हिमला सूडयाल से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर इथियोपिया गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ. अबीय अहमद अली से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर जोहान्सबर्ग में ईरान इस्‍लामिक गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में भाग लिया।

24 अगस्त 2022
हरियाणा के फरीदाबाद और पंजाब के मोहाली की यात्रा के दौरान दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन/लोकार्पण।

24 अगस्त 2021
रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत और अफगानिस्तान में उभरते हालात पर चर्चा की। 

फाइल फोटो

24 अगस्त 2019
बहरीन के राजा हमद बिन ईसा बिन सलमान अल खलीफा के साथ मुलाकात व संयुक्‍त प्रेस वक्‍तव्‍य, बहरीन के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के साथ बहरीन के मनामा में प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत, बहरीन के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, संयुक्त अरब अमीरात में एनआरआई व्यावसायिक समुदाय के साथ बातचीत, यूएई के अबु धाबी में अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात, यूएई के अबु धाबी में यूएई के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान आर्डर ऑफ जायद से सम्‍मानित किया गया।

24 अगस्त 2018
“सस्ती सौर ऊर्जा हेतु क्षमता निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका” पर प्रवासी भारतीय दिवस के पैनल सदस्यों से मुलाकात। 

24 अगस्त 2017
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, हैदराबाद हाउस में वार्ता और संयुक्त प्रेस वार्ता, अतिरक्त सचिवों एवं संयुक्‍त सचिवों से बातचीत, पुणे में भारतीय कृषि उद्योग फाउंडेशन (BAIF) के स्‍वर्णिम जयंती समारेाह में संबोधन।

24 अगस्त 2016
एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन (प्रगति) की 14वीं बैठक की अध्यक्षता, वाराणसी में बाढ़ में राहत कार्यों पर बैठक।

24 अगस्त 2015
रानी गाइदिन्‍ल्‍यू के जन्‍म शताब्‍दी समारोह का शुभारंभ किया, कर्नाटक के सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात।

Leave a Reply