Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 अगस्त

SHARE
25 अगस्त 2023 एथेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

25 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक सुभाषित साझा करते हुए कहा कि उत्तम व्यक्तियों की संगति, विद्वानों के साथ सत्संवाद तथा निःस्वार्थ और निर्लोभी व्यक्तियों के साथ मित्रता करने वाला व्यक्ति कभी दुःखी नहीं होता।

यूपीआई के 10 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की इस डिजिटल भुगतान क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीआई की शुरुआत भारत के डिजिटल भुगतान इतिहास में अब तक का सबसे निर्णायक क्षण साबित हुई है।

25 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका की भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में उनके साथ बैठक की और संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।

25 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात की 113वीं कड़ी को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने हाल ही में मौजूदा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान लखपति बनी 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र दिए और उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने देश भर की लखपति दीदियों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने राजस्थान उच्च न्यायालय संग्रहालय का भी उद्घाटन किया।

25 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के एथेंस में प्रधानमंत्री कायरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात की।

ग्रीस के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने को एथेंस कंसर्वेटॉयर में भारतीय समुदाय को सम्बोधित किया।

प्रधानमंत्री ने ग्रीस में इस्कॉन के प्रमुख गुरु दयानिधि दास से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ग्रीस के प्रसिद्ध शोधकर्ता और संगीतज्ञ कॉन्सटेनटिनोस कालाएज़िस से मिले।

प्रधानमंत्री ने एथेंस में यूनीवर्सिटी ऑफ एथेंस में हिंदी व संस्कृत के प्रोफेसर और भारत-विद् प्रोफेसर डिमिट्रियॉस वास्सालियेडिस से मुलाकात की। प्रोफेसर डिमिट्रियॉस वास्सालियेडिस के साथ सोशल थियोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ. एपॉसटोलस मिकेलीडिस भी थे।

ग्रीस की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से विभूषित किया।

25 अगस्त 2022
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में संबोधन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 के ग्रैंड फिनाले में संबोधन।

25 अगस्त 2021
केंद्र और राज्‍य सरकारों से संबंधित आईसीटी आधारित मल्‍टी-मॉडल प्‍लेटफॉर्म -प्रगति के 37वें संस्‍करण की बैठक की अध्‍यक्षता की।

25 अगस्त 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड में इमारत ढहने से कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

25 अगस्त 2019
लोक्रप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात 2.0 के जरिए देशवासियों को संबोधित किया, बहरीन से फ्रांस के बियारेट्ज में आयोजित जी-7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए रवाना, बहरीन के मनामा में श्रीनाथजी मंदिर में पूजा अर्चना, बहरीन के क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमद बिन ईसा अल खलीफा से मुलाकात।

25 अगस्त 2018
प्रधानमंत्री मोदी ने ओणम पर्व के शुभ अवसर पर केरल के लोगों के साथ एकजुटता की भावना व्यक्त करते हुए कहा, ‘इस बार का ओणम केरल के लोगों को उन कठिन परिस्थितियों से उबरने की और अधिक शक्ति प्रदान करे जिससे कि वे पिछले कुछ दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। संपूर्ण राष्ट्र केरल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और राज्य के लोगों की प्रसन्नता के साथ-साथ उनकी समृद्धि के लिये भी प्रार्थना करता है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेलों के शॉट पुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर तेजिंदर पाल सिंह तूर को बधाई दी।

25 अगस्त 2017
80 से अधिक अतिरिक्त सचिवों एवं संयुक्त सचिवों के एक समूह से मुलाकात एवं बातचीत।

25 अगस्त 2016
ट्विटर पर देश में सबसे अधिक Follower बने, संख्या 22 Million तक पहुंची

25 अगस्त 2015
संघ लोक सेवा आयोग प्रतियोगी परीक्षा में सफल उम्‍मीदवारों से मुललाकात, नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला से टेलीफोन पर बातचीत, गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर से मुलाकात, बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की।

25 अगस्त 2014
आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात, ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री निक क्‍लेग से मुलाकात,जन धन योजना को लेकर सभी बैंक अधिकारियों को ई-मेल भेजा।


Leave a Reply