Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 26 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 26 अगस्त

SHARE
26 अगस्त 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

26 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री ने परस्पर सीखने और सुनने पर बल देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओणम के अवसर पर सभी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी पर बधाई दी।

26 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत द्वारा प्रतिष्ठित फिडे विश्व कप 2025 की मेजबानी की तैयारी पर अत्यधिक गर्व और उत्साह व्यक्त किया। यह टूर्नामेंट दो दशक से अधिक समय के बाद भारतीय धरती पर होने जा रहा है।

26 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री ने जन्माष्टमी पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख में पांच नए जिलों के निर्माण पर लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से बातचीत की।

महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदियों के साथ बात की।

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन से आज टेलीफोन पर बातचीत हुई।

26 अगस्त 2023
दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की सफल यात्रा के बाद बेंगलुरु पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस से आने के बाद बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा किया और चंद्रयान-3 की सफलता पर टीम इसरो को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की, जहां उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के परिणामों और प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चंद्रयान-3 मून लैंडर की सफल लैंडिंग के क्रम में इसरो टीम के साथ बातचीत करने के बाद प्रधानमंत्री आज बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी चार दिवसीय यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु पहुंच गए थे। श्री जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनकी सफल यात्रा की उपलब्धियों और भारतीय वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

प्रधानमंत्री ने आईबीएसए विश्व खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित जी20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित किया।

26 अगस्त 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने अटल ब्रिज की तस्वीरें शेयर कीं।

26 अगस्त 2021
पूर्व केंद्रीय मंत्री केजे अलफोंस ने अपनी किताब ‘Accelerating India: 7 Yrs of Modi Government’ भेंट की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रोन संबंधी नए नियमों से भारत में इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण की शुरुआत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन संबंधी नए नियमों से स्टार्ट-अप्स के साथ-साथ इस सेक्‍टर में काम करने वाले हमारे युवाओं को भी काफी मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू के छात्र स्टीवेन हैरिस को पत्र लिखकर उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग को सराहा है। दरअसल, इस 20 वर्षीय उभरते कलाकार ने एक चिट्ठी के साथ प्रधानमंत्री की दो खूबसूरत पेंटिंग बनाकर उन्हें भेजी थी। इसके जवाब में अब पीएम मोदी ने पत्र लिखकर स्टीवेन का हौसला बढ़ाया है।

26 अगस्त 2019
फ्रांस के बियरिट्ज में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया, शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व के कई नेताओं से मुलाकात।

26 अगस्त 2018
आकाशवाणी पर देशवासियों के साथ ‘मन की बात’, रक्षा बंधन के अवसर पर बच्चों और महिलाओं से राखियां बंधवाई।

26 अगस्त 2017
बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर 500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा, कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात।

26 अगस्त 2016
सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री थर्मन शनमुगरत्‍नम से मुलाकात, ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया’ व्याख्यानमाला के उद्घाटन समारोह के अवसर पर संबोधन।

26 अगस्त 2015
सेशल्‍स के राष्‍ट्रपति James Alix Michel का स्वागत व मुलाकात, मीडिया में संयुक्त प्रेस वक्तव्य,’प्रगति’ के माध्‍यम से पारस्‍परिक विचार-विमर्श किया।

26 अगस्त 2014
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य ऐरॉन शॉक से नई दिल्ली में मुलाकात की और विचार विमर्श किया।

Leave a Reply