Home समाचार देखिए राहुल गांधी का महिला विरोधी चेहरा, हिमाचल के सुक्खू मंत्रिमंडल में...

देखिए राहुल गांधी का महिला विरोधी चेहरा, हिमाचल के सुक्खू मंत्रिमंडल में महिला मंत्री नहीं, जेन-Z युवतियों से भेदभाव

SHARE

कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सनातन की सामाजिक व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। सनातन धर्म के प्राचीन धर्मशास्त्र मनुस्मृति की गलत व्याख्या कर जातियों को आपस में लड़ाने और महिलाओं का मुद्दा उठाकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शनिवार (22 अगस्त,2026) को महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की। उन्होंने एक बार फिर मनुस्मृति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, ‘महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे से नहीं होती, बल्कि उसकी अपनी पहचान होती है।’ राजनैतिक मंचों पर महिलाओं के अधिकारों व स्वतंत्रता की वकालत करने वाले राहुल गांधी का दोहरा चरित्र हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलता है, जहां वर्तमान कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं है। महिलाओं की जिस तरह उपेक्षा की जा रही है, वो राहुल गांधी के नारी वंदन ढोंग की पोल खोल रही है।

इतिहास में पहली बार, महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं 
हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल में कोई भी महिला शामिल नहीं है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कुल 3 महिला विधायक हैं। 2022 के मुख्य विधानसभा चुनाव में केवल 1 महिला जीतकर आई थीं, लेकिन बाद में हुए उपचुनावों के कारण यह संख्या बढ़कर 3 हो गई है। इसमें कांग्रेस की दो महिला विधायक हैं। देहरा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर विधायक हैं, जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी हैं। लाहौल और स्पीति निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक अनुराधा राणा हैं। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की विधायक रीना कश्यप हैं। कांग्रेस के पास दो महिला विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में किसी को जगह नहीं देना राहुल गांधी के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

आधी आबादी के साथ धोखा, महिला उम्मीदवारी में तीसरे नंबर पर कांग्रेस
दिलचस्प बात यह है कि राज्य के कुल मतदाताओं में करीब 49 फीसदी महिलाएं हैं। 1998 के चुनावों के बाद से महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में अधिक रहा है और यह प्रवृत्ति पिछले पांच चुनावों से जारी रही है। 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 6, आम आदमी पार्टी (आप) ने 5 और कांग्रेस ने 3 महिलाओं को टिकट दिए थे, लेकिन केवल भाजपा की रीना कश्यप ही चुनाव जीतने में कामयाब हो सकीं। महिलाओं को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाले राहुल गांधी महिला उम्मीदवार उतारने के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहे। बीजेपी ने कांग्रेस से दो गुना ज्यादा महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था।  

राहुल गांधी का दोगलापन, मंचों पर नारी वंदन का ढोंग क्यों?
राजनीति मंचों पर महिलाओं के आधिकारों को लेकर लंबे-लंबे भाषण देने वाले राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश दिखाई नहीं दे रहा है। हिमाचल की आधी आबादी का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है, लेकिन राहुल गांधी घूम-घूमकर नारी वंदन कर रहे हैं। यह सब महिलाओं की आंखों में धुल झोंकने के समान है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कोई महिला उम्मीदवार निर्वाचित नहीं हुई। लेकिन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत, मुख्यमंत्री किसी भी ऐसी महिला को मंत्री पद पर नियुक्त कर सकते थे, जो उस समय विधानसभा की सदस्य नहीं थी। महिला मंत्री को 6 महीने के भीतर किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से उप-चुनाव (By-election) जीताकर विधानसभा का सदस्य बनाया जा सकता था, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस की दो महिला विधायकों के निर्वाचन के बाद भी आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश नहीं की गई। 

राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को नहीं बनाया सीएम
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूत दावेदारी पेश की थी। उनके समर्थकों ने तर्क दिया कि पार्टी उनकी अध्यक्षता में चुनाव जीती है और वीरभद्र सिंह की विरासत तथा ‘हॉलीलॉज’ (उनके आवास) के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। होटल सिसल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थक… आलाकमान होश में आओ…आलाकमान होश में आओ…के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस की महिला समर्थक नारे लगा रही थीं कि हमें चाहिए रानी साहिबा। समर्थकों की मांग की थी कि जिस मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश ने कांग्रेस को चुना है उसे मुद्दे पर ही नेता का चुनाव होना चाहिए। कई दिनों तक चले गतिरोध के बाद कांग्रेस हाइकमान राहुल गांधी ने हिमाचल की महिलाओं की आवाज को अनसुना कर दिया। उन्होंने महिला सीएम की दावेदारी को खारिज कर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया।

1500 रुपये की महिला सम्मान योजना से जेन-Z युवतियों को किया बाहर
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जेन-Z युवतियों को बड़ा धोखा दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपये की महिला सम्मान राशि देने की गारंटी दी थी, लेकिन अब सरकार ने इसके दायरे को सीमित कर दिया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब 18 से 20 साल की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से बाहर कर दिया है। ऐसे में इस दायरे में नहीं आने वाली युवतियों को अब 1500 रुपये प्रतिमाह नहीं मिलेंगे और 21 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को ही सशर्त मिलेगा। 

हिमाचल सरकार ने 1500 रुपये के लिए महिलाओं पर थोपी कठिन शर्तें 

  • हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के नियम में बदलाव किया और नई शर्तें थोप दी हैं।
  • यदि किसी की आय दो लाख रुपये से अधिक है तो उसे 1500 रुपये नहीं मिलेंगे। नए आवेदनों आय और बीपीएल संबंधित अलग कॉलम जोड़े गए।
  • इससे पहले वर्ष 2024 में सरकार ने एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये देने का फैसला किया था।
  • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ केवल हिमाचल की महिलाओं को ही मिलेगा।
  • सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी के परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
  • अनुबंध, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालिक कर्मचारी, सेवारत व भूतपूर्व सैनिक, सैनिक विधवाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, मल्टी टास्क वर्कर भी योजना से बाहर हैं।
  • योजना लाभार्थियों को पहले तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवेदन देना होता था। फिर सरकार ने कहा कि अब पंचायतों में ग्राम सभा के अनुमोदन पर पैसा दिया जाएगा।

कुल महिला आबादी 33.82 लाख, आवेदन 8 लाख, 36 हजार को मिली महिला सम्मान निधि
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कुल महिला आबादी लगभग 33.82 लाख थी, जो राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 49.3% हिस्सा है। हिमाचल में अब तक करीब 36 हजार महिलाओं को ही सुक्खू सरकार साढ़े तीन साल में 1500 रुपये दी पाई। इसमें कई महिलाओं को 3 करीब किश्तें एकसाथ मिली हैं। करीब आठ लाख महिलाओं ने शुरुआत में इस योजना के लिए आवेदन किया था। गौर रहे कि कांग्रेस पार्टी की यह गारंटी अब सरकार के गले की फास बन रही है। क्योंकि सरकार के पास इस गारंटी को पूरा करने के लिए पैसा नहीं है। इस पर 1 हजार करोड़ रुपये की जरूरत सालाना पड़ेगी। हालांकि, अब महिलाओं ने कहीं ना कहीं 1500 रुपये की उम्मीद छोड़ दी है। रुपये मिलने में देरी और नियमों में बदलाव का मुख्य कारण राज्य का गंभीर वित्तीय संकट, सशर्त पात्रता मापदंड और प्रशासनिक व चुनावी आचार संहिता की बाधाएं हैं।

कांग्रेस नेताओं की हिमाचल की बेटी कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणियां
बीजेपी की सांसद कंगना रनौत को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई कुछ सोशल मीडिया टिप्पणियों को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हिमाचल की हर बेटी का अपमान’ करार दिया था। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत को भाजपा का टिकट मिलते ही देश भर में कांग्रेस उनके पीछे पड़ गई। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस नेताओं की कुछ टिप्पणियों को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और एच.एस. अहीर जैसे नेताओं की सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां सामने आई थीं, जिस पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया था। सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत की तस्वीर के साथ ‘मंडी में क्या भाव चल रहा है’ जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर की गई। बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और वह पोस्ट उनके द्वारा नहीं की गई थी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) में महिला पत्रकार से बदसलूकी
जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) में एक बैठक के कवरेज के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की घटना सामने आई। महिला पत्रकार शिवा भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों और मीडिया संगठनों में काफी विवाद और विरोध देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी एवं संबंधित नेता के आचरण पर सवाल उठाए।

महिलाओं के खिलाफ हालिया प्रमुख घटनाएं, जिन्होंने समाज को झकझोर दिया

मंडी (सरकाघाट) छात्र हत्याकांड: कॉलेज जा रही एक छात्रा की हत्या के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा संज्ञान लिया और पुलिस महानिदेशक (DGP) को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

महिला पुलिस कर्मियों का उत्पीड़न: जुलाई 2026 में, हिमाचल प्रदेश पुलिस के ‘हारमोनी ऑफ द पाइन्स’ ऑर्केस्ट्रा में तैनात दो महिला कांस्टेबलों ने एक वरिष्ठ अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न और स्थानीय निवासी पर मानहानि का आरोप लगाते हुए शिमला महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थीं।

मंडी (सुंदरनगर) और कुल्लू में यौन उत्पीड़न के मामले: मंडी और कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न व आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर मामले दर्ज हुए हैं।

NCRB की रिपोर्ट ने खोली हिमाचल कांग्रेस और राहुल गांधी की पोल
हिमाचल प्रदेश को आमतौर पर एक शांत और सुरक्षित राज्य माना जाता है, लेकिन हालिया रिपोर्टों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हाल के वर्षों में, विशेष रूप से वर्ष 2025 और 2026 में, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध (जैसे छेड़छाड़, बलात्कार और अपहरण) और कुछ राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर राज्य में तीखी बहस छिड़ी हुई है। आधिकारिक आंकड़ों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष 2025 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1,820 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक थे। 2025 के दौरान राज्य में दुष्कर्म के 357, अपहरण के 459 और छेड़छाड़ के 521 मामले सामने आए। वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में भी लगभग 300 नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं। महिलाओं और लड़कियों की गुमशुदगी एक बड़ी सामाजिक और सुरक्षा चुनौती बनकर उभरी है, जिसमें रिकवरी की दर राष्ट्रीय औसत से कम आंकी गई है। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध और उनके राजनीतिक या सामाजिक अपमान के मुद्दे समय-समय पर चर्चा का विषय बनते रहे हैं। 

आइए आपको दिखाते हैं कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा। नीचे दिए गए बयानों और कांग्रेस नेताओं की हरकतों से साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की नजर में महिलाओं की क्या हैसियत है और वे किस तरह महिलाओं का अपमान करते हैं…

मोदी-मेलोनी पर टिप्पणी कर राहुल गांधी ने लांघी राजनीतिक मर्यादा की सीमा
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रहते भी पार्टी में महिलाओं के सम्मान को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देती है, लेकिन जब अपने ही मंच पर महिला सम्मान की परीक्षा होती है तो उसके नेताओं का आचरण सवालों के घेरे में आ जाता है। 13 अगस्त को दिल्ली के एक कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए विदेश दौरों में राष्ट्राध्यक्षों से गले मिलने की परंपरा पर टिप्पणी कर रहे थे। इसी दौरान वह अपनी ही पार्टी के नेता संदीप दीक्षित के पास जाकर हाथ फैलाते हुए उनके गले लग जाते हैं। राहुल गांधी आगे कुछ कहते, उससे पहले ही संदीप दीक्षित ने मर्यादा की सभी सीमाओं के लांघते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर बेहद अशोभनीय और भद्दा तंज कसते हुए कहा, “मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था?” इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह रही कि एक मित्र देश की महिला राष्ट्राध्यक्ष को लेकर किए गए इस द्विअर्थी मजाक पर आपत्ति जताने के बजाय राहुल गांधी समेत मंच पर मौजूद तमाम कांग्रेस नेता ठहाके लगाते दिखे।

यह आपत्तिजनक हरकत और उस पर राहुल गांधी की हंसी न केवल महिलाओं के प्रति उनकी संवेदनहीनता को उजागर करती है, बल्कि उनकी राजनीतिक परिपक्वता और कूटनीतिक मर्यादा की गंभीर कमी को भी दर्शाती है। इस पूरे मामले पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी यह साफ साबित करती है कि कांग्रेस के लिए महिला सम्मान सिर्फ चुनावी भाषणों और नारों तक सीमित है, जबकि हकीकत में राहुल गांधी और उनकी टोली भारतीय राजनीति को गटर के स्तर तक धकेलने और देश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

पार्टी मंच पर ही महिला के साथ छेड़छाड़
कांग्रेस नेता महिला हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन ये सब एक तरह से ढोंग ही है। महिलाएं पार्टी के बाहर तो छोड़िए, अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। 04 अक्टूबर, 2024 को हरियाणा के नारनौंद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बेटे सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की रैली में मंच पर ही एक महिला नेता के साथ छेड़छाड़ की गई। इस रैली में दीपेन्द्र हुड्डा के साथ कांग्रेस के दो और सांसद के मौजूद रहने के बाद भी मंच पर महिला नेता सोनिया दुहन के साथ छेड़छाड़ की गई। इसकी पुष्टि खुद कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने की है। कुमारी शैलजा ने सोनिया दुहन के साथ स्टेज पर हुई बदसलूकी पर कहा कि ‘मैंने उनसे बात की, वो मुझे बता रही हैं कि उनके साथ वहां छेड़छाड़ की गई। मैंने उनसे इस बात की पुष्टि की है, अगर आज किसी महिला के साथ ऐसा होता है, तो इससे बुरा और निंदनीय क्या हो सकता है।’

सवाल यह है कि जिस पार्टी में खुद महिला नेता सुरक्षित नहीं हैं, सोनिया नाम की महिला सुरक्षित नहीं है, वो पार्टी देश की बहन-बेटियों को कैसे सुरक्षा देगी? इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस की थू-थू कर रहे हैं। स्टेज पर एक महिला नेता के साथ हुई इस घटना को लेकर कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।

महिला शोषण का आरोप लगाने पर पार्टी से निकाला
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पार्टी में महिला शोषण होने का आरोप लगाने पर एक महिला नेता को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कुछ दिन पहले केरल की एक वरिष्ठ महिला नेता सिमी रोजबेल जॉन ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केरल कांग्रेस में भी महिलाओं का शोषण, यौन उत्पीड़न और कास्टिंग काउच होता है। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार सिमी रोजबेल ने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच’ जैसी स्थिति कांग्रेस पार्टी के अंदर भी हो रही है और महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुरुष नेताओं के शोषणकारी व्यवहार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, यहां पर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समझौते करने पड़ते हैं। आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

महिला विरोधी कांग्रेस: सोनिया-प्रियंका के करीबी नेता की घटिया सोच
कांग्रेस नेता की महिलाओं के प्रति घटिया सोच का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। 5 अगस्त 2024 की रात का यह वीडियो राजस्थान विधानसभा के भीतर का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ कांग्रेस विधायक बैठे हुए हैं और एक विधायक कह रहा है कि जिसको भी आगे बढ़ना है वो पैर दबाएगी। कांग्रेस नेता की महिलाओं के प्रति इस सोच का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौर ने लिखा कि ‘राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि “जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी”!! नारीशक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है। लगता है लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं।’

इस वीडियो के बार आते ही लोग कांग्रेस नेताओं पर थू-थू करने लगे। लोग इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस की घटिया सोच पर लानत लगा रहे हैंय़ आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं…

महिला नेता को कहा- इसे जूते मारकर बाहर निकालो
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने हाल ही में 16 जुलाई को मध्य प्रदेश के भोपाल में महिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की। बैठक में पार्टी नेता मधु शर्मा ने जब पूछा कि हमने पिछले 40 वर्षों से विभिन्न पदों पर काम किया है फिर महासचिवों की सूची से हमारा नाम गायब क्यों है? हम लोगों की नियुक्तियां फर्जी हैं क्या? इस पर भड़कते हुए अलका लांबा ने कहा कि इन्हें जूते मारकर बाहर निकालिए। इस पर मधु शर्मा ने कहा कि एक बाप की बेटी हैं तो जूता मारकर दिखाइए। तो अलका लांबा ने कहा कि निकालिए इन्हें बाहर। पार्टी से भी बाहर कीजिए ऐसे लोगों को।

रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर दिया विवादित बयान
कांग्रेसी महिला विरोधी मानसिकता की एक झलक आप राहुल गांधी के करीबी पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला के एक बयान में भी देख सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाण के कुरुक्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए मथुरा से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी पर विवादित बयान दिया। सुरजेवाला ने कहा कि हम एमपी और एमएलए क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज़ उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, जो चाटने के लिए बनाते हैं?

सुप्रिया श्रीनेत्र ने किया कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेसी महिला विरोधी मानसिकता की एक झलक आप पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र के एक सोशल मीडिया पोस्ट में भी देख सकते हैं। सोनिया-प्रियंका की करीबी महिला प्रवक्ता ने हाल ही में कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से अपना उम्मीदवार बनाया है। कंगना को मंडी से टिकट दिए जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने इंस्टाग्राम पर अपमानजनक पोस्ट किया। कांग्रेस नेता ने कंगना की फिल्म का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा? इसके बाद प्रियंका वाड्रा की करीबी नेता की किरकिरी होने लगी तो सुप्रिया ने अपना पोस्ट हटा दिया। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने विभिन्न महिलाओं की भूमिकाएं निभाई हैं, “रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक।” कंगना ने आगे कहा, “हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे ऊपर, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में उपयोग करने से बचना चाहिए… हर महिला गरिमा की हकदार है।”

सुप्रिया श्रीनेत्र के बाद पक्षकार और कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड की संपादक मृणाल पांडे ने भी अपमानजनक ट्वीट किया कि “शायद यूं कि मंडी में सही रेट मिलता है?” बाद में सोशल मीडिया पर लताड़ लगने के बाद कांग्रेस की करीबी इस पक्षकार मृणाल पांडे ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

कांग्रेस की असल मानसिकता का परिचय तो पार्टी के सीनियर लीडर हरीश अहीर- HS Ahir ने दिया। राहुल गांधी के करीबी इस नेता ने तो सारी हदें पार कर दी। अभिनेत्री कंगना के खिलाफ सारी मर्यादा तोड़ते हुए उन्होंने लिखा “मंडी से र*डी।”

दिग्विजय सिंह ने महिला नेता को पागल औरत कहकर किया अपमानित
प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महिला नेता को पागल औरत कहकर अपमानित किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिग्विजय सिंह एक महिला को डांट-डपट रहे हैं। दिग्विजय सिंह उस महिला को पागल औरत कहकर संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह अपने सुरक्षा गार्ड से कहते हैं कि बाहर निकालो इस पागल को, यह औरत पागल हो चुकी है। डॉक्टर लीना शर्मा नाम की यह महिला कांग्रेस कार्यकर्ता है और 21 फरवरी को दिग्विजय सिंह जब ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर थे तो उनसे मिलने पहुंची थी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की लेकिन डॉक्टर लीना शर्मा को देखते ही वो भड़क उठे और गार्ड से बाहर निकालने को कहने लगे।

अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता- पीड़िता की शिकायत पर कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता महिलाओं के प्रति घटिया सोच भी रखते हैं। ताजा मामला कर्नाटक के कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल का है। उन्होंने रेप पीड़िता को लेकर विवादित बयान दिया। अमरेगौड़ा पाटिल से जब उनके एक सहयोगी संगनगौड़ा पाटिल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़ित परिवार को चुप रहने हिदायत देते हुए कहा कि एक अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता, इसके लिए कम से कम 2-3 लोग चाहिए। अमरेगौड़ा का ये ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 वायरल ऑडियो में अमरेगौड़ा पाटिल कहते हैं कि ‘एक महिला का रेप करने के लिए आपको कम से कम दो-तीन लोगों की जरूरत होती है। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो अकेले में किसी का रेप कर सके। मुझे दिखाओं। चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कोई भी ऐसा नहीं कर सकता।’ इतना ही नहीं अपने सहयोगी का बचाव करते हुए अमरेगौड़ा यह भी कहते हैं कि ‘वह बलात्कार कैसे कर सकता है? वह जरूर चिल्लाई होगी। कोई एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता। इसके लिए दो हाथों की जरूरत होती है। आप एक तंदरूस्त आदमी लाओ, और मैं एक महिला भेजूंगा, उससे पूछो। उसका बलात्कार करो, देखते हैं।’

दलित महिला नेता अर्चना गौतम के साथ हुई बदसलूकी
कांग्रेसियों ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल और दलित महिला नेता अर्चना गौतम से बदसलूकी और मारपीट कर महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है। अर्चना गौतम ने हाल ही में जो आपबीती सुनाया है, वह काफी हैरान करने वाला है। इससे पता चलता है कि कांग्रेसी महिलाओं से कितना नफरत करते हैं। महिलाएं उनके लिए सिर्फ मनोरंजन और वोट का साधन हैं और मकसद पूरा होते ही फेंक देते हैं। 

कांग्रेस मुख्यालय में दलित महिला नेता और उसके बुजुर्ग पिता से मारपीट 
रियलिटी टीवी शो बिग बॉस से मशहूर हुईं अर्चना गौतम का एक वीडियो सोशिल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो चिल्लाती हुई और भागती हुई नजर आती है। अर्चना के साथ कुछ लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट कर रहे हैं। इस वीडियो में ऑफिस में दोबारा नहीं आने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। अर्चना के साथ उनके बुजुर्ग पिता गौतम बुद्ध भी थे, जो अर्चना को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई, जिसकी वजह से वो सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर हो रहा यह हंगामा किस जगह पर हुआ, इसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह हंगामा दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुआ। अर्चना और उसके पिता सड़क पर पार्क की गई गाड़ियों के बीच खुद को बचाते हुए नजर आए। 

मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की- अर्चना
जब इस घटना को लेकर अर्चना गौतम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय में उनके बाल खींचे गए और सड़क पर मेरे साथ रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। मैं मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। अर्चना गौतम ने बताया कि उन्हें कांग्रेस कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हमें बताया गया कि ऊपर से आदेश है कि आपको अंदर जाने की अनुमति नहीं है। मैं इसकी वजह जानने की कोशिश की। लेकिन मेरे साथ बदसलूकी की गई। मैं वहां से किसी तरह बचकर निकली। मैं महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बधाई देने गई थी। मुझे उम्मीद था कि मेरा अच्छे से स्वागत किया जाएगा, क्योंकि बिग बॉस खत्म होने के बाद मैं कार्यालय नहीं गई थी। मेरे कार्यालय पहुंचते ही कुछ महिलाएं सामने आ गईं और मेरा विरोध करने लगीं। उन्हें मेरा अपमान करने के लिए खास तौर पर भेजा गया था।  

प्रियंका गांधी के पीए संदीप कुमार महिलाओं की इज्जत नहीं करते- अर्चना
अर्चना गौतम ने संदीप कुमार पर महिलाओं की इज्जत नहीं करने का आरोप लगाया। अर्चना ने कहा कि संदीप की पार्टी में प्रभाव और ताकत की वजह से महिलाएं उसके खिलाफ आवाज तक नहीं उठाती। जो भी आवाज उठाता है, उसको बाहर कर दिया जाता है। अर्चना ने आगे कहा कि संदीप सिंह जैसों की छाती पर बैठकर मूंग दलने का काम करूंगी और उसका हर चिट्ठा खोलूंगी। उसका सबूत मेरे पास हैं। संदीप सिंह ने जो घोटाले किए हैं, जो झूठ बोला है, उसका पर्दाफाश करूंगी। मैंने संदीप के शिकायत के लिए प्रियंका वाड्रा से मिलने के लिए गई थी, लेकिन संदीप ने उन्हें मिलने नहीं दिया। संदीप कुमार ने धमकी दी थी कि ज्यादा बोलेगी तो जेल में डलवा दूंगा।

कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिलता अपना पक्ष रखने का मौका
कांग्रेस महिलाओं के साथ इंसाफ की बात करती है। लेकिन उसने अर्चना को अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया। कांग्रेस के मेरठ जिलाध्यक्ष अवीनाश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि अर्चना को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 31 मई 2023 को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने कहा कि बेटी के निलंबन का कोई पत्र अभी तक हमें नहीं दिया गया है। हम पर जो कांग्रेसी फर्जी मुकदमा करने और अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस से उम्मीद है कि इन आरोपों की जांच करके सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बड़े नेता संदीप कुमार के इशारे पर उनके साथ मारपीट की गई।

संदीप कुमार के खिलाफ SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज
गौरतलब है कि अर्चना के पिता गौतम बुद्ध ने मार्च, 2022 में प्रियंका गांधी के निजी सहायक संदीप कुमार के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने संदीप पर अर्चना को जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। मेरठ पुलिस ने परतापुर थाने में संदीप कुमार के खिलाफ SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज किया था,लेकिन अभी तक संदीप कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अर्चना गौतम के पिता गौतम बुध का आरोप है कि उनकी बेटी प्रियंका गांधी के बुलावे पर 26 फरवरी 2023 को कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर (छत्तीसगढ़) गई थीं। इस दौरान अचर्ना ने प्रियंका गांधी से मिलने का समय संदीप कुमार से मांगा था। लेकिन उन्होंने मिलनवाने से मना कर दिया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अर्चना गौतम को ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। 2022 में अर्चना ने मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वह बिग बॉस 16 के टॉप फाइव में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं।

राहुल गांधी ने की शर्मनाक हरकत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 9 अगस्त, 2023 को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा के बाद अभद्रता का परिचय दिया। राहुल ने अपनी हरकतों से महिलाओं का अपमान किया। अपना संबोधन पूरा करने के बाद राहुल गांधी सदन से रवाना हो गए लेकिन जाते समय उन्होंने एक छिछोरी हरकत कर दी। संसद से बाहर जाते समय उन्होंने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।

कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर झारखंड के कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला के साथ अश्लील बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बन्ना गुप्ता कांग्रेस कोटे से राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं। हालांकि उनका कहना है कि वीडियो फर्जी है, लेकिन इससे राजनीतिक गलियारे में फोन पर वीडियो कॉल से की गई अश्लील बातचीत से सनसनी फैल गई है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परेशान करने का आरोप
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर गंभीर आरोप लगे हैं। यूथ कांग्रेस असम की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने आरोप लगाया है कि श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया। मेरे मूल्य और संस्कार अब मुझे इसकी अनुमति नहीं देते। मामले को कई बार सामने लाने के बावजूद नेतृत्व में इसे अनसुना कर दिया। अंगकिता दत्ता ने कहा है कि बीवी श्रीनिवास को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और उन्हें पार्टी बड़े नेताओं का आशीर्वाद है इसलिए वह संगठन में एक महिला को परेशान और नीचा दिखा सकता है। युवा कांग्रेस की असम अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है उन्हें राहुल गांधी पर बहुत ज्यादा विश्वास था और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में श्रीनिवास के उत्पीड़न और अपमानजनक बर्ताव के बारे में बताया भी था लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।

महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता जयंत साहू पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला ने जयंत साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बेमेतरा इलाके की रहने वाली महिला कार्यकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत रायपुर एसपी से की है। कांग्रेस नेता जयंत साहू धरसींवा से कांग्रेस पार्टी से पूर्व जनपद सदस्य रह चुके हैं। धरसींवा में ही वह काफी सक्रिय है। जयंत साहू पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कथित रूप से महिला को उच्च पद पर पहुंचाने का लालच दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जयंत मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहता था। इतना ही नहीं महिला ने एसपी को शिकायत करते हुए यह भी कहा कि जयंत ने मुझसे ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए लिए हैं। फिलहाल मामला रायपुर पुलिस के पास है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच करने में जुट गई है।

चुनाव कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं जो… जयराम रमेश
महिला विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। 12 दिसंबर, 2022 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी के करीबी जयराम रमेश से पूछा गया कि क्या राजस्थान में कांग्रेस अगले चुनाव में सीएम पद के लिए किसी महिला को उम्मीदवार बना सकती है? इस पर जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है, जो व्यक्तियों के बीच कराया जाए। चुनाव दलों के बीच, उनकी विचारधारा के बीच और घोषणापत्र पर लड़े जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि जयराम रमेश जब यह कह रहे थे, उनके साथ कांग्रेस की दो महिला नेता भी मौजूद थीं।

उदित राज ने राष्ट्रपति पर दिया आपत्तिजनक बयान
राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेता उदित राज ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपनाम किया। उदित राज ने राजनीतिक मर्यादा तार-तार करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को चमचा कहा। आदिवासी विरोधी मानसिता दिखाते हुए उदित राज ने ट्वीट किया कि ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।’

पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान
कांग्रेस कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लिए राष्ट्रपति नहीं, बल्कि ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द इस्तेमाल करते सुना गया। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “हिन्दुस्तान की राष्ट्रपति जी सबके लिए हैं। राष्ट्रपति जी नहीं राष्ट्रपत्नी जी, हिन्दुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं।” जिस तरह ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द पर जोर दिया है, उससे लगता है कि कांग्रेस एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए सोनिया गांधी राजमाता हैं, जो राष्ट्रपति से भी ऊपर हैं। 

अजय कुमार का द्रौपदी मुर्मु को लेकर विवादित बयान
महिला विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है, यह कई बार साबित हो चुका है। कांग्रेस के नेता अपने बयानों से सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दे रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार ने विवादित बयान दिया था। अजय कुमार ने कहा था कि द्रौपदी मुर्मु आदिवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं, बल्कि देश की एक बुरी विचारधारा (इविल फिलॉसफी) का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें द्रौपदी मुर्मु को आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। अनुसूचित जाति की स्थिति बदतर हो गई है।

सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप
हाल ही में एक दलित महिला का वीडियो सामने आया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इसमें पीड़िता ने पुलिस पर आरोपी को बचाने की बात कही है। शिकायत के दो महीने बाद भी अब तक निजी सचिव की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजनीतिक रसूख की वजह से लगातार महिला पर बयान बदलने और केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। अब महिला न्याय की गुहार लगा रही है।

दरअसल दिल्ली की एक दलित महिला ने सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एक वीडियो के माध्यम से गुहार लगाई है, ‘मैं आज बहुत ज्यादा दुखी और परेशान होकर ये वीडियो बना रही हूं। सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसकी इसकी एफआईआर मैंने उत्तम नगर थाने में दी है। पुलिस उसको लगातार बचाने का प्रयास कर रही है। आज तक मुझसे सबूत नहीं मांगा गया। मेरे केस की जांच अधिकारी (IO) बदल दी गई। मुझे बताया नहीं गया। मेरी चार्जशीट पेश कर दी गई, मुझे बताया नहीं गया। जुबैर अहमद वकील द्वारा मुझे धमकी दिलाई गई। मुझ पर दबाव बनाया गया कम्प्लेंट/एफआईआर वापस लेने का। पुलिस पर मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं रहा। प्लीज आप लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि मेरी मदद कीजिए। गुजारिश है आप लोग प्लीज मेरी मदद करिए।’

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने 26 जून को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी थी। एफआईआर में बताया कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने नौकरी के लिए पीपी माधवन से संपर्क किया। 21 जनवरी, 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था। माधवन ने उसे बताया कि उनका पत्नी से तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला की कई बार माधवन से मुलाकात हुई। इस दौरान कई बार महिला ने अपने साथ जबरदस्ती किए जाने की बात एफआईआर में कही है।

कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ता से बदसलूकी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के पूर्व वित्तमंत्री और विधायक तरूण भनोत एक महिला से बदसलूकी करते हुए नजर आए। दरअसल रविवार (7 अगस्त, 2022) को जबलपुर में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान कमलनाथ के पीछे बैठी एक महिला कार्यकर्ता ने कमलनाथ की एक फोटो खींजने की कोशिश की, जो कहीं से भी गलत नहीं माना जा सकता। लेकिन भनोत ने सभी नेताओं और पत्रकारों के सामने उस महिला कार्यकर्ता की जिस तरह बेइज्जती की, वो किसी भी सभ्य आदमी को शोभा नहीं देता है। तरुण भनोत ने महिला कार्यकर्ता का फोन खींचते हुए उसे ‘बेवकूफ महिला’ कह दिया। 

यूथ कांग्रेस की महिला नेता का यौन शोषण
हाल ही में केरल में यूथ कांग्रेस की महिला नेता ने विंग के राष्ट्रीय सचिव को पत्र लिखकर एक कार्यकारी सदस्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पलक्कड़ में एक से तीन जुलाई तक यूथ कांग्रेस के तीन दिवसीय युवा चिंतन शिविर का आयोजना किया गया था। महिला नेता ने अपने पत्र में बताया था कि इस चिंतन शिविर में शराब के नशे में राज्य के कार्यकारी सदस्य विवेक नायर ने उसका यौन शोषण करने की कोशिश की। महिला नेता के पत्र के बाद विवेक नायर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि निलंबन का जो कारण बताया गया है, उसमें यौन शोषण के आरोप को खारिज कर दिया गया था।

कांग्रेस के मंत्री-पुत्र ने किया रस्सियों से बांधकर रेप
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की युवती ने दिल्ली में रेप का केस दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार रेप किया। मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। शादी तो नहीं की, लेकिन उसे जबरन हनीमून पर ले गया। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करा दिया। परेशान होकर पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की। इससे बची तो रोहित मारपीट पर उतारू हो गया। आखिरकार पीड़िता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। 

कांग्रेस विधायक के बेटे ने नाबालिग से रेप कर बनाए अश्लील वीडियो
राजस्थान में कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा पर नाबालिग से गैंगरेप व ब्लैकमेल करने का आरोप लगा। दौसा में एक 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एमएलए के बेटे समेत 5 युवकों पर मामला दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एमएलए के बेटे और उसके दोस्तों ने होटल में रेप कर अश्लील वीडियो बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर साढ़े 15 लाख रुपए व जेवरात ले लिए। इसके साथ धमकाया भी कि कानून हमारा कुछ नहीं कर सकता। परिजनों ने बताया कि पीड़िता 10वीं क्लास में पढ़ती है।

कांग्रेस के मंत्री धारीवाल ने कहा था, रेप में नंबर-1, क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है
पिछले दिनों विधानसभा में ही वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल ने स्वीकारा था कि राजस्थान रेप के मामले में देशभर में नंबर वन है। इसके साथ ही धारीवाल ने शर्मनाक वक्तव्य भी जोड़ा कि क्या करें…राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। गोठवाल ने कहा कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में देश में पहले नंबर पर है। यहां आए दिन दुष्कर्म होते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार दुष्कर्म की घटनाओं पर काबू पाने में बिल्कुल विफल साबित रही है। 

इंदौर में कांग्रेस विधायक के बेटे को बचाने रेप पीड़िता को आया कॉल, कहा- राहुल गांधी ने भेजा है, मामला सुलझाना है
कांग्रेस पार्टी में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इस समय इंदौर की एक रेप पीड़िता से बेहतर कोई नहीं जानता। युवा कांग्रेस की महिला पदाधिकारी के रूप में जुड़ी रेप पीड़िता पर अब समझौता करने का दबाव बनाया गया। इसका खुलासा एक वायरल ऑडियो से हुआ, जिसमें पीड़िता से बात करने वाले एक युवक ने खुद को राहुल गांधी के ऑफिस से जुड़ा बताया। उसने दावा किया कि उसे इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली से भेजा गया था।

युवा कांग्रेस की महिला नेता ने कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगाया रेप का आरोप
मध्य प्रदेश के इंदौर में युवा कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने अपनी ही पार्टी के विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर रेप का मामला दर्ज कराया था। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि पिछले साल दिसंबर में वह करण के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातें होने लगीं। कई बार करण मोरवाल उससे मिलने इंदौर भी आया। इसके बाद इंदौर बायपास स्थित होटल में उसे प्रपोज किया और शादी करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। 

कमलनाथ के करीबी सज्जन ने लड़कियों पर दिया बेतुका बयान
कांग्रेस के नेता अपने बयानों से सारी मर्यादाओं को तार-तार करते रहते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है। 13 जनवरी, 2021 को भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लड़कियों की बच्चे पैदा करने लायक उम्र 15 साल है। शादी की उम्र 18 साल है तो कौन सा बड़ा वैज्ञानिक या डॉक्टर हो गया शिवराज की शादी की उम्र 21 करेगा।

इमरती देवी अब जलेबी बन गई हैं- सज्जन सिंह वर्मा
इसके पहले मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी नेता सज्जन सिंह ने एक विवादित बयान दिया। सज्जन सिंह ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरती देवी अब ‘जलेबी’ बन गई हैं। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (1998-2003) में कैबिनेट मंत्री रहे सज्जन सिंह के इस बयान से पार्टी की काफी फजीहत हुई।

कमलनाथ ने इमरती देवी को कहा आइटम
इसके पहले राहुल गांधी के करीबी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की महिला नेता इमरती के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है वह पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करती है। मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे के लिए प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने कहा, ‘सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे साधे हैं। यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है’।

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने महिलाओं को कहा सजावट का सामान
कमलनाथ ने इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया था। कमलनाथ महिलाओं को सजावट का सामान कहा था। दरअसल, पत्रकारों ने जब उनसे विधानसभा चुनाव में कम महिला प्रत्याशी उताने के बारे में सवाल पूछा तो, कमलनाथ ने कह दिया कि उन्होंने महिलाओं को सजावट और कोटे के आधार पर टिकट नहीं दिए गए हैं।  

अजय सिंह ने पारुल साहू को कहा- टिकाऊ माल
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता अजय सिंह ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार पारुल साहु को टिकाऊ माल कहा।

कांग्रेस दफ्तर में महिला कार्यकर्ता की पिटाई
उत्तर प्रदेश के देवरिया में 10 अक्तूबर, 2020 को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक महिला कार्यकर्ता तारा यादव को वहां मौजूद पुरुष कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा। महिला कार्यकर्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने उपचुनाव उम्मीदवार को रेप का आरोपी बताते हुए टिकट देने का विरोध किया था। इससे भड़के कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को सबके सामने बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया।

नारायणसामी ने किरण बेदी को ‘राक्षस’ कहा
पुडुचेरी के कांग्रेसी मुख्यमंत्री नारायणसामी ने 31 अक्टूबर, 2019 को इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की महिला उपराज्यपाल किरण बेदी को राक्षस कहा। नारायणसामी ने कहा, “केंद्र सरकार ने यहां एक ‘राक्षस’ को बिठाया हुआ है। हम मंत्री 24 घंटे काम करने को तैयार है, लेकिन वो सभी योजनाओं को रोक देती है। चाहें वो गरीबों को चावल बांटने की योजना हो या पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्टों के लिए केंद्र सरकार से फंड लेना हो, वो दिल्ली जाती हैं और फंड आवंटन रूकवा देती हैं।”

सिद्धारमैया ने सरेआम खींची महिला की चुन्नी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने सरेआम एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। मैसूर में एक महिला सिद्धारमैया के पास उनके विधायक बेटे की शिकायत करने आई थी। महिला की शिकायत सुनते ही सिद्धारमैया भड़क गए और महिला से अभद्रता करने लगे। सिद्धारमैया ने मर्यादा की सभी सीमाओं को पार करते हुए महिला की चुन्नी खींच ली और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई तक करने लगे।

राहुल के दफ्तर में महिला से अश्लील हरकत
महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नीच सोच का पता कुछ दिन एक बार फिर लगा था। हाल ही में कांग्रेस के नेताओं पर दिल्ली में राहुल गांधी के दफ्तर में ही सोशल मीडिया सेल में काम करने वाली महिला से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था। महिला ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की थी। इस मामले में राहुल गांधी ने पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जाहिर है कि जब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के दूसरे बड़े नेता ही महिलाओं से दुर्व्यवहार करते रहे हों, उन पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे हों तो फिर नीचे के कार्यकर्ता भी इसमें अपनी शान समझेंगे।

राहुल गांधी – क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं।
राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर,2017 को वडोदरा में महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं। इस बयान पर महिलाओं ने आपत्ति जताई थी।

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस सांसद को टंच माल कहा
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने 27 जुलाई,2013 को इंदौर में अपनी पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन पर sexist remark दिया। उन्होंने नटराजन को टंच माल कहकर संबोधित किया था।

शशि थरूर ने मिस वर्ल्ड का मजाक उड़ाया
मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें चिल्लर कह कर मजाक उड़ाया। 19 नवंबर, 2017 को ट्विट कर उन्होंने लिखा, ‘हमारी मुद्रा का विमुद्रीकरण करना कितनी बड़ी भूल थी! बीजेपी को इस बात का अहसास होना चाहिए कि भारतीय मुद्रा का विश्व भर में वर्चस्व है, देखिए हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है.’

अभिजीत मुखर्जी – दिन में प्रदर्शन और रात में मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी
कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने भी महिलाओं के मेकअप और पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। 28 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में निर्भया गैंगरेप कांड के बाद महिला प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाते हुए अभिजीत ने कहा था कि ये महिलाएं अब प्रदर्शन कर रही हैं और रात को मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी। हालांकि उनकी इस टिप्पणी पर उनकी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ही आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने भी माफी मांगी।

बोत्सा सत्य नारायण – रेप से बचने के लिए औरतें घर पर रहें
27 दिसंबर, 2012 को दिल्ली गैंगरेप मामले में कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने कहा था कि रेप से बचने के लिए औरतों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।

दामादोर राउत की अभद्र टिप्पणी
कांग्रेस के पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुलोचना दास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि मुझे पता है किसे खुश करके आप कांग्रेस की प्रवक्ता बनी हैं।

राज्यसभा में सुशील कुमार शिंदे की अभद्र टिप्पणी
राज्यसभा में चर्चा के दौरान सुशील कुमार शिंदे ने एसपी सांसद जया बच्चन पर कहा था कि…बहन यह गंभीर मामला है इसे गंभीरता से सुनो, यह कोई फिल्म का विषय नहीं है।

श्रीप्रकाश जायसवाल का विवादित बयान
श्रीप्रकाश जायसवाल ने पाकिस्तान पर टी-20 की जीत पर कहा था ..जैसे जैसे समय के साथ जीत की खुशी कम हो जाती है वैसे ही समय के साथ पत्नी के चार्म में भी कमी आ जाती है।

शीला दीक्षित – महिलाओं का ज्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए
2008 में युवा पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के बाद एक सवाल के जवाब में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा था: “महिलाओं को ज़्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए।” तब हेडलाइंस टुडे में काम करने वाली सौम्या विश्वनाथन दफ्तर से घर लौट रही थीं जब वसंत कुंज में उन्हें कार में गोली मारी गई थी।

NSUI अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
25 जून, 2018 को छत्तीसगढ़ में NSUI की एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर NSUI अध्यक्ष फैरोज खान के ऊपर महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ता ने लिखा कि फैरोज राजनीतिक तरक्की के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है।

राहुल गांधी की मौजदूगी में पत्रकार मौसमी सिंह के साथ बदसलूकी
13 अप्रैल, 2018 को जब कठुआ कांड को लेकर राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला तो एक टीवी पत्रकार मौसमी सिंह के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। आजतक की पत्रकार मौसमी सिंह ने रो रोकर अपनी बदसलूकी के बारे में जानकारी दी।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ पुरुष कार्यकर्ताओं ने की छेड़खानी
मुंबई में 15 अप्रैल, 2018 को कठुआ और उन्नाव बलात्कार के विरोध में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी इकाई को लिखित में दिए शिकायत में कहा कि कैंडल मार्च के दौरान पुरुष सहयोगियों ने उनके साथ भीड़ का फायदा उठाया है और उनके साथ बदसलूकी की।

सत्यदेव कटारे – जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, पुरुष नहीं छेड़ेगा
24 अप्रैल, 2013 को भिंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे ने विवादित बयान दिया। कटारे ने कहा कि जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, तब तक पुरूष उसे नहीं छेड़ेगा।

संजय निरुपम का स्मृति इरानी पर विवादित बयान
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी को पैसे के लिए ठुमके लगाने वाली कहा था। एक टीवी बहस के दौरान उन्होंने ईरानी पर ये अमर्यादित टिप्पणी की थी।

रेणुका चौधरी – रेप तो चलते रहते हैं
रेप जैसे जघन्य अपराध को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने बुलंदशहर में विवादित बयान दिया। रेणुका ने कहा कि “रेप तो चलते ही रहते हैं (रेप इज कॉमन)।”

कांग्रेस नेता का दलित महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान
कानपुर प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजाराम पाल ने 4 नवंबर, 2016 को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “पार्टी में दलित महिलाओं से भेदभाव नहीं किया जाता है। इन महिलाओं को हमारे घर के अंदर ही नहीं, बेडरूम तक आने की इजाजत है। यहां ऐसी कोई महिला नहीं है, जो हमारे बेडरूम तक न आई हो।”

केरल के कांग्रेस नेता का विवादित बयान
28 मार्च, 2017 – केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एमएम हसन ने कहा कि मासिक धर्म अपवित्र होता है और महिलाओं को उन दिनों में किसी भी पूजा या इबादत की जगह पर नहीं जाना चाहिए।

सुभाष चौधरी बलात्कार मामला
हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी पर अक्टूबर, 2017 में दिल्ली के तुगलग रोड पुलिस स्टेशन पर रेप का एक मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि सुभाष चौधरी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर की नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। मामला चर्चा आने के बाद भी, इस मामले में राहुल गांधी ने चुप्पी साध ली। तब वह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

शिमला का गुड़िया गैंगरेप कांड
हिमाचल प्रदेश में शिमला का जघन्य गुड़िया गैंग रेप कांड काफी दिनों तक लोगों को विचलित किए हुए था। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार के मुखिया वीरभद्र सिंह ने जो बयान दिया वह बहुत ही आपत्तिजनक था। उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई देश या प्रदेश नहीं है, जहां अपराध नहीं होता।

सैन्य अफसर की पत्नी ने किया अहमद पटेल पर बलात्कार का केस
वर्ष 2005 में सेना के एक अफसर की पत्नी सुनीता सिंह ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की कि कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का कहना था कि वह पति की पिटाई से परेशान होकर घर से भाग गई और दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाने आई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। नारी निकेतन से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य यास्मीन अबरार उसे अपने साथ घर ले गईं। उसी के घर में कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने उसके साथ बलात्कार किया।

शादी लाल बत्रा बलात्कार मामला
27 सितंबर, 2016 – दिल्ली में राज्यसभा सांसद के खिलाफ रेप का यह मामला दर्ज किया गया। पेशे से वकील एक महिला ने हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शादीलाल बत्रा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

विधायक पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
22 जुलाई, 2017 – केरल के कांग्रेस विधायक एम विंसेंट को रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। केरल पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय महिला ने विधायक के खिलाफ रेप के आरोप लगाए। घटना के बाद महिला ने सुसाइड की भी कोशिश की थी।

विधायक हेमंत कटारे बलात्कार मामला
2 फरवरी, 2018 – मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का प्रकरण दर्ज हुआ है। कटारे के खिलाफ एक महिला और उसकी बेटी प्रयांशु सिंह के द्वारा अलग-अलग दर्ज कराई गई। शिकायतों के आधार पर अपहरण और दुष्कर्म का अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज किया गया है।

बिहार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने यौन शोषण के आरोप के बाद दिया इस्तीफा
23 फरवरी, 2017 – बिहार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे पर एक नाबालिग ने यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

कर्नाटक के कांग्रेस नेता पर यौन शोषण का आरोप
सितंबर, 2015 – कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता B S Thammaiah पर Karnataka Kodava Sahitya Academy की अध्यक्ष ने यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। महिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसे डिलीट कर दिया गया।

अजमेर रेप केस
कुख्यात अजमेर रेप कांड के 26 साल बाद मुख्य आरोपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष फारुख चिश्ती, उपाध्यक्ष नफीस चिश्ती और संयुक्त सचिव अनवर चिश्ती के खिलाफ यौन शोषण का गंभीर मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर स्कूल की सैकड़ों बच्चियों का यौनशोषण किया था। यौनशोषण से पीड़ित बच्चियों में ज्यादातर बच्चियां हिन्दु समुदाय की थी। मामला उजागर होने के बाद, 8 स्कूली बच्चियों ने आत्महत्या कर ली।

NSUI नेता ने बलात्कार की पीड़ित की जगह बलात्कारी का दिया साथ
अप्रैल, 2018 – दिल्ली में गायब 10 साल की बच्ची के साथ जब मदरसा में बलात्कार होने की खबर सामने आई तो NSUI नेता ने ट्वीट कर विवादित टिप्पणी की। उत्तराखंड में NSUI के सोशळ मीडिया कोऑर्डिनेटर गौरव भारती बलात्कारी को सपोर्ट किया।

यूथ कांग्रेस के नेता पर बलात्कार का आरोप
27 दिसंबर, 2017 – आनंदपुर साहिब में एक महिला ने यूथ कांग्रेस के नेता डॉक्टर आचार शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि डॉक्टर ने क्लिनिक में उनके साथ यौन शोषण किया।

अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड
2012 में अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड पहली बार सबके सामने आया। इसमें किसी कोर्ट जैसे चैम्बर में सिंघवी एक महिला वकील के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंघवी महिला वकील को कह रहे हैं कि वे उसे जज बना देंगे।

राजस्थान के कांग्रेसी मंत्री पर नौकरी देने के लिए यौन उत्पीड़न का आरोप
2013 – राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर पर 35 साल की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि बाबूलाल नागर ने सरकारी नौकरी देने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

हरियाणा के कांग्रेस मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप
2012 – हरियाणा के कांग्रेस मंत्री गोपाल कांडा के खिलाफ एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। गीतिका गोपाल कांडा के MLDR airlines में ही कार्यरत थी। आरोप लगाने के बाद गीतिका ने 5 अगस्त 2012 को खुदकुशी कर ली।

राजस्थान का भंवरी देवी कांड
2011 भंवरी देवी सेक्स स्कैंडल में राजस्थान के कांग्रेसी नेता और कैबिनेट मंत्री महिपाल मदरेणा पर आरोप लगा। मदरेणा के खिलाफ भंवरी देवी के अपहरण, बलात्कार और फिर हत्या करने का आरोप लगा।

नारायण दत्त तिवारी का सेक्स स्कैंडल
कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी पर राजभवन में ही तीन महिलाओं के साथ सैक्स का वीडियो एक तेलुगु न्यूज चैनल ने ब्रॉडकास्ट कर दिया। इसके बाद उन्हें राज्यपाल का पद छोड़ना पड़ा। नारायण दत्त तिवारी के खिलाफ ही एक शख्स ने पिता होने का दावा किया था, जो बाद में डीएनए टेस्ट के बाद न्यायालय ने भी सही पाया।

Leave a Reply