Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 21 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 21 अगस्त

SHARE
21 अगस्त 2024 पोलैंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

21 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री ने नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। उन्होंने कहा है कि नदियों का अविरल प्रवाह हमें सिखाता है कि हम किस प्रकार अपनी क्षमताओं का उपयोग मानवता की भलाई के लिए कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी।

21 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात हुई। नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

किंड्रिल के अध्यक्ष और सीईओ मार्टिन श्रोएटर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 के पारित होने का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा “इससे ई-स्पोर्ट्स को प्रोत्साहन मिलेगा और समाज की सुरक्षा होगी”

21 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रवाना हुए।

पोलैंड में जोरदार स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने पोलैंड के वारसॉ में जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने पोलैंड के वारसॉ में कोल्हापुर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

21 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो लिंक के माध्यम से मध्य प्रदेश रोजगार मेला को संबोधित किया।

21 अगस्त 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री माननीय फुमियो किशिदा के कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

21 अगस्त 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ओणम पर देशवासियों को बधाई दी।

21 अगस्त 2020
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने श्रीशैलम जलविद्युत संयंत्र में आग लगने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

21 अगस्त 2019
तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए जांबिया के राष्ट्रपति एडगर चाग्वा लुंगु से मुलाकात और शिष्टमंडल स्तर की बातचीत।

21 अगस्त 2018
चीन के रक्षा मंत्री एवं सरकारी सभासद जनरल वेई फेंगे से मुलाकात।

21 अगस्त 2017
भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक, मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड और पीएमएफबीवाई में प्रगति की समीक्षा। 

21 अगस्त 2015
जयपुर में भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग के लिए फोरम (एफआईपीआईसी) के सम्मेलन के समापन के अवसर पर संबोधन, भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग फोरम (एफआईपीआईसी) में आये राष्ट्रध्यक्षों से रामबाग पैलेस में मुलाकात, श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर रनिल विक्रमसिंघे को बधाई दी।

21 अगस्त 2014
झारखंड की राजधानी रांची में विकास योजनाओं के शुभारंभ समारोह में संबोधन, महाराष्ट्र में नागपुर मेट्रो तथा पारदी ग्रेड सेपेरेटर और एनएच-6 पर फ्लाई ओवर की आधारशिला रखी, महाराष्ट्र के मौदा  में 1000 मेगावाट का मौदा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्‍ट चरण-1 राष्‍ट्र को समर्पित।

Leave a Reply