Home गुजरात विशेष गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल के सिर दूसरी बार...

गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल के सिर दूसरी बार CM का ताज, जानिए किन 16 और Ministers ने ली पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई बीजेपी लीडर हुए शामिल

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने इस बार के गुजरात विधानसभा चुनाव में 156 सीटों के साथ रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल ने सोमवार (12 नवंबर) दो दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर गांधीनगर के सचिवालय हेलीपैड ग्राउंड पर शपथ ली। भूपेंद्र पटेल के साथ उनकी सरकार के कई मंत्रियों को भी कैबिनेट पद की शपथ दिलाई गई। भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से विधायक हैं। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

संघ से जुड़े भूपेंद्र पाटीदार संगठनों के मुखिया, बिल्डर-पार्षद से सीएम तक का सफर
दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 में अहमदाबाद में हुआ। भूपेंद्र पटेल शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। भूपेंद्र पटेल गुजरात के पाटीदार हैं। पाटीदार आंदोलन को खत्म कराने में भी भूपेंद्र की अहम भूमिका रही। वह कई पाटीदार संगठनों के मुखिया भी हैं। भूपेंद्र को लोग दादा भी कहते हैं। इन्होंने 12वीं के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर लिया था। डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने बिल्डर का काम शुरू किया। जहां तक राजनीतिक सफर की बात है तो 1995 में वह अहमदाबाद के मेमनानगर नगर पालिका के पहली बार सदस्य चुने गए। इसके बाद 1999 और फिर 2004 में भी इसके सदस्य रहे।पहली बार में ही विधायक बनकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनने का सुअवसर मिला था
भूपेंद्र पटेल 1999 से 2004 तक नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे। 2008 से 2010 तक अहमदाबाद नगर निगम के उपाध्यक्ष रहे। 2015 से 2017 तक अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। 2017 में भूपेंद्र पटेल ने पहली बार घाटलोडिया विधानसभा का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 1.17 लाख वोटों से जीते। इसके बाद इनके नाम की खूब चर्चा हुई। तब विजयभाई रूपाणी मुख्यमंत्री थे। इस बार भी पटेल ने खाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ा और 1.92 लाख वोटों से चुनाव जीत गए। इसके बाद 2021 में जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय भाई को हटाया गया तो भूपेंद्र पटेल की किस्मत चमक गई। पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल गया।

आइए जानते हैं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दूसरी पारी की सरकार में कौन-कौन मंत्री बना? कितने पुराने चेहरों को जगह मिली और कितने नए चेहरे उनकी कैबिनेट में आए?

कनुभाई देसाई, कैबिनेट मंत्री
पारडी से विधायक कनुभाई देसाई को दोबारा भूपेंद्र पटेल सरकार में जगह मिली है। कनुभई को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पिछली सरकार में कनुभाई वित्त मंत्री थे। 71 साल के कनुभाई भूपेंद्र मंत्रिमंडल में सबसे बुजुर्ग हैं।
बलवंत सिंह राजपूत, कैबिनेट मंत्री
सिद्धपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले बलवंत सिंह राजपूत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बलवंत सिंह राजपूत सबसे अमीर मंत्री हैं। राजपूत के पास कुल 372 करोड़ 65 लाख 34 हजार 801 रुपये की संपत्ति है। इसमें 266 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। बलवंत सिंह ने भोपाल से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
राघवजी भाई हंसराज पटेल, कैबिनेट मंत्री
जामनगर ग्रामीण से विधायक राघवजी भाई हंसराज पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में राघवजी पशुपालन मंत्री थे।
ऋषिकेश पटेल, कैबिनेट मंत्री
विसनगर से विधायक ऋषिकेश पटेल को फिर से कैबिनेट मंत्री का पद मिल गया है। पिछली सरकार में ऋषिकेश स्वास्थ्य मंत्री थे।
कुंवरजी भाई बावलिया, कैबिनेट मंत्री
जसदण से विधायक कुंवरजी को भी भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनकी संपत्ति 2.44 करोड़ है।
डॉ. कुबेरभाई डिंडोर, कैबिनेट मंत्री
संतरामपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले डॉ. कुबेरभाई डिंडोर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। डॉ. कुबेरभाई के पास कुल 2.96 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
मुलुभाई बेरा, कैबिनेट मंत्री
खंभालिया विधानसभ सीट से चुनाव जीतने वाले मुलुभाई बेरा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मुलुभाई के पास कुल 5.93 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
भानुबेन बाबरिया, कैबिनेट मंत्री
राजकोट ग्रामीण से चुनाव जीतने वाली भानुबेन बाबरिया को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र मंत्रिमंडल में भानुबेन इकलौती महिला कैबिनेट मंत्री हैं।

इनके अलावा इन नेताओं ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ
जगदीश विश्वकर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
निकोल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले जगदीश विश्वकर्मा को फिर से मंत्री बनाया गया है। जगदीश के पास कुल 29.06 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
हर्ष संघवी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
भूपेंद्र पटेल की पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे मजूरा से विधायक चुने गए हर्ष को दोबारा मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र सरकार में हर्ष सबसे कम उम्र के मंत्री हैं।
मुकेशभाई पटेल, राज्यमंत्री
भूपेंद्र सरकार में मुकेशभाई पटेल को भी जगह मिली है। मुकेशभाई डांग्स से इस बार विधायक चुने गए हैं। इनके पास कुल 97.17 लाख रुपये की संपत्ति है।
प्रफुल पानसेरिया, राज्यमंत्री
51 साल के प्रफुल पानसेरिया को राज्यमंत्री बनाया गया है। प्रफुल कामरेज विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। इनके पास कुल 19.69 करोड़ रुपये की दौलत है।
भीखू सिंह जी परमार, राज्यमंत्री
मोडासा से विधायक चुने गए हैं। कांग्रेस को 35 हजार वोटों से हराया। 68 साल के भीखू के पास कुल 4.43 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
कुंवरजी हलपति, राज्यमंत्री
मांडवी सीट से विधायक कुंवरजीत हलपति को राज्यमंत्री बनाया गया है। 55 साल के कुंवरजी के पास कुल 1.07 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
पुरुषोत्तम सोलंकी, राज्यमंत्री
पुरुषोत्तम सोलंकी भावनगर (ग्रामीण) से विधायक चुने गए 61 साल के परुषोत्तम सोलंकी को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। परुषोत्तम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मत्स्य मंत्री रह चुके हैं।
बच्चूभाई खाबड़, राज्यमंत्री
देवगढ़ बारिया विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले बच्चूभाई खाबड़ को राज्यमंत्री बनाया गया है। बच्चूभाई के पास कुल 92.85 लाख रुपये की संपत्ति है।

Leave a Reply