Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 नवंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 नवंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

02 नवम्बर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सुभाषितम शेयर किया गया है, जिसमें यश, सम्मान प्राप्त करने और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का संदेश दिया गया है। सुभाषितम का हिंदी भावार्थ है कि जो व्यक्ति धीर, बुद्धिमान और विवेकी जनों के सुविचारित वचनों के परिणाम पर विचार करके उनके अनुसार अपने कार्यों में दृढ़तापूर्वक प्रयत्न करता है, वह दीर्घकाल तक यश और सम्मान प्राप्त करता है तथा राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान प्रदान करता है।

02 नवम्बर 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो में शामिल होने के साथ नवादा और आरा में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने भारत के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना के दिनकर गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

02 नवम्बर 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस की ओर से एक टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस ने भारत के आम चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई दी।

02 नवम्बर 2023
प्रधानमंत्री ने विश्व कप मैच में श्रीलंका पर भारत की जीत की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने 15वीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता के नाम एक संदेश जारी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक जनसभा को संबोधित किया।

02 नवम्बर 2022
ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट इनवेस्ट कर्नाटक 2022 के उद्घाटन समारोह में संबोधन, दिल्ली में नवनिर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का उद्घाटन।

 

02 नवम्बर 2021
COP-26 शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए ग्लासको में मौजूद, विश्व के कई प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों व नेताओं से मुलाकात और बातचीत।

02 नवम्बर 2019 
16वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिनों के दौरे पर थाइलैंड रवाना। 

02 नवम्बर 2018
सूक्ष्म, लघु और उद्यम क्षेत्र के लिए आयोजित समर्थन और प्रचार कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संबोधन। 

02 नवम्बर 2017
हिमाचंल प्रदेश के कांगड़ा और पौंटा साहिब में परिवर्तन रैली, गुजरात के गांधी नगर में अक्षरधाम मंदिर के रजत जयंती समारोह में उद्बोधन।

02 नवम्बर 2016
नई दिल्ली में प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका सम्मान समारोह में भाग लिया और संबोधित किया। 

02 नवम्बर 2015
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के पूर्णिया और दरभंगा में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।  

02 नवम्बर 2014
आकाशवाणी पर देशवासियों के साथ ‘मन की बात’, केन्द्र सरकार के सचिवों से चाय पर मुलाकात।

Leave a Reply