प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-
28 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। जिसका अर्थ है कि जो राजा अपनी प्रजा का उचित पालन-पोषण और रक्षा करता है, वही सच्चा सुख प्राप्त करता है। प्रजा की अनदेखी या शोषण करने वाला शासक कभी सुखी नहीं रह सकता। जिस शासक से प्रजा प्रेम करती हो और जिसके राज्य में प्रकृति संतुलित व हितकारी हो, वही राजा सभी कामनाओं को पूरा करने में समर्थ होता है। ऐसा राजा ‘सर्वकामधुक्’ कहलाता है—यानी कामधेनु की तरह प्रजा की हर आकांक्षा पूरी करने वाला।
पालयन् प्रकृतिं राजा सुखी भवति नान्यथा।
प्रकृतिश्च हिता यस्य स राजा सर्वकामधुक्॥ https://t.co/vWlZwpNEI0
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2026
28 अक्टूबर 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्यदेव को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही आज चार दिवसीय भव्य छठ पूजा का समापन हो गया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के दौरान, भारत की गौरवशाली छठ पूजा परंपरा की दिव्य भव्यता देखने को मिली।
भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2025
28 अक्टूबर 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने C-295 एयरक्राफ्ट फैक्ट्री के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
Speaking at the inauguration of the C-295 Aircraft facility in Vadodara. It reinforces India’s position as a trusted partner in global aerospace manufacturing.
https://t.co/VvuC5izfPM— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ के साथ वडोदरा में मुलाकात की और संयुक्त प्रेस मीट को संबोधित किया।
India is delighted to welcome Mr. Pedro Sánchez, President of the Government of Spain.
Here are some glimpses from Vadodara.
@sanchezcastejon https://t.co/5zf99rT8th
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2024
In Vadodara, held productive discussions with the President of the Government of Spain, Mr. Pedro Sánchez. We took stock of the progress in India-Spain relations across diverse sectors. We wish to add even more momentum in our bilateral ties, especially in trade, commerce, culture, innovation, technology and more.
@sanchezcastejon
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2024
My remarks during meeting with the President of the Government of Spain. @sanchezcastejon
https://t.co/jui64COJov— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के अमरेली में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
28 अक्टूबर 2023
प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे। https://t.co/wls3yN8ZfJ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने संत मीराबाई को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने उन्हें भगवान कृष्ण की अद्वितीय भक्त बताया और कहा कि उनके दोहे हर घर को सुशोभित करते हैं और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा है।
भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मीराबाई का जीवन हमारे समाज के लिये प्रेरणा है । उनके भजन और दोहे आज भी घर-घर को श्रद्धा और भक्ति से सुशोभित करते हैं। उनकी जन्म-जयंती पर देशभर के मेरे परिवारजनों को ढेरों शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2023
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया और विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।
28 अक्टूबर 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों के गृह मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) के हजीरा संयंत्र के विस्तार के अवसर पर सभा को संबोधित किया।
28 अक्टूबर 2021
ब्रुनेई के सुल्तान के निमंत्रण पर वर्चुअल माध्यम से 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में संबोधन, रोम और ग्लासगो यात्रा पर रवाना होने से पहले वक्तव्य दिया।


28 अक्टूबर 2022
हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के ‘चिंतन शिविर’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

28 अक्टूबर 2020
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना की जनसभाओं में संबोधन। पहले चरण में लोगों से मतदान करने की अपील।


28 अक्टूबर 2019
यूरोपीय संसद के सदस्यों से मुलाकात और बातचीत, गुजरात दिवस पर लोगों को बधाई दी।




આજથી પ્રારંભ થતું નવું વર્ષ આપ સર્વે માટે આનંદદાયી અને આરોગ્યમય બની રહે તેવી પ્રાર્થના. આપ સૌની ખુશી અને
સમૃદ્ધિની મનોકામના સાથે સાલમુબારક!— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2019
28 अक्टूबर 2018
जापान के दौरे पर, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की और कई कार्यक्रमों में भाग लिया।




28 अक्टूबर 2017
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारली और ट्यूनीशिया के विदेश मंत्री खेमईस झिनौई से नई दिल्ली में अलग-अलग मुलाकात।




28 अक्टूबर 2016
‘भारत एकीकरण : सरदार पटेल’ प्रदर्शनी का पूर्वावलोकन किया, धनतेरस पर देशवासियों को बधाई दी।

28 अक्टूबर 2015
नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन से अलग अफ्रीकी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें और वार्ता।





28 अक्टूबर 2014
वियतनाम के प्रधानमंत्री न्युन तंग ज़ुंग के साथ नई दिल्ली में मुलाकात और संयुक्त प्रेस वार्ता।












