प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-
29 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री ने आस्था के महत्त्व को रेखांकित करने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। सुभाषितम् का अर्थ है कि हर व्यक्ति की श्रद्धा उसके स्वभाव के अनुरूप होती है और वह जैसी श्रद्धा रखता है उसके व्यक्तित्व का निर्माण वैसे ही हो जाता है।
सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत।
श्रद्धामयोऽयं पुरुषो यो यच्छ्रद्धः स एव सः॥ https://t.co/4APRMTiurL
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2026
29 अक्टूबर 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 के अवसर पर वैश्विक समुद्री नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित किया और वैश्विक समुद्री मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंच की अध्यक्षता की।
भारत का Maritime Sector किस तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसे मुंबई के Maritime Leaders Conclave में और करीब से जानने का सुअवसर मिला। https://t.co/EKDD0P9cAY
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सुश्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशीपूर्ण बातचीत की। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री सुश्री ताकाइची को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
Had a warm conversation with Sanae Takaichi, Prime Minister of Japan. Congratulated her on assuming office and discussed our shared vision for advancing the India-Japan Special Strategic and Global Partnership, with focus on economic security, defence cooperation and talent mobility. We agreed that stronger India–Japan ties are vital for global peace, stability and prosperity.
@takaichi_sanae
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2025
29 अक्टूबर 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को बधाई दी।
समस्त देशवासियों को आयुर्वेद दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि की जन्म-जयंती का यह पावन अवसर हमारी महान संस्कृति में आयुर्वेद की उपयोगिता और उसके योगदान से जुड़ा है, जिसके महत्त्व को आज पूरी दुनिया मान रही है। मुझे विश्वास है कि चिकित्सा की यह प्राचीन पद्धति पूरी मानवता के आरोग्यपूर्ण जीवन के लिए निरंतर काम आती रहेगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्मशती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आदिवासी समुदाय के अधिकार और आत्मसम्मान के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे देश के महान नेता कार्तिक उरांव जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। वे जनजातीय समाज के एक मुखर प्रवक्ता थे, जो आदिवासी संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। वंचितों के कल्याण के लिए उनका अतुलनीय योगदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को धनतेरस के अवसर पर शुभकामनाएं दी।
देशवासियों को धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य और सुख-संपदा से सदैव परिपूर्ण रहे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित किया और विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास किया।
29 अक्टूबर 2023
प्रधानमंत्री ने मन की बात की 106वीं कड़ी को संबोधित किया।
Sharing this month’s #MannKiBaat. Do tune in! https://t.co/0K0rmsnqqS
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना के बारे में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। श्री मोदी ने अलामंदा और कंटाकापल्ले खंड के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद स्थिति का जायजा लिया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये और रेल दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा भी की।
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the PMNRF for the next of kin of each deceased due to the train derailment between Alamanda and Kantakapalle section. The injured would be given Rs. 50,000.
— PMO India (@PMOIndia) October 29, 2023
29 अक्टूबर 2022
नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से गुजरात में रोजगार मेले को संबोधित किया।


प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर महामहिम अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बात की।
Was happy to speak with HH Amir @TamimBinHamad of Qatar. Thanked him for his gracious Diwali greetings, and conveyed best wishes for a successful @FIFAWorldCup in Qatar. We agreed to jointly celebrate 50 yrs of India-Qatar diplomatic relations in 2023.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2022
29 अक्टूबर 2021
विदेश की पांच दिवसीय यात्रा पर इटली की राजधानी रोम पहुंचे। G-20 शिखर सम्मेलन और ग्लासको में आयोजित COP में भाग लेंगे।


29 अक्टूबर 2019
सऊदी अरब के सरकारी दौरे पर, फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशटिव (FII) फोरम में उद्बोधन दिया।





29 अक्टूबर 2018
टोक्यो में आयोजित भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता, जापान के भारतीय समुदाय को संबोधन, व्यापारिक व अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।







29 अक्टूबर 2017
आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उद्बोधन, कर्नाटक में बीदर-कलबुर्गी नई रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित।




29 अक्टूबर 2015
तीसरे भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में उद्बोधन दिया।




29 अक्टूबर 2014
असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई और नागालैंड के मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग से मुलाकात।













