Home विशेष बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थामा भाजपा का दामन, प्रधानमंत्री मोदी को...

बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थामा भाजपा का दामन, प्रधानमंत्री मोदी को बताया प्रेरणास्रोत

SHARE

बैडमिंटन में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाली साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। साइना के साथ उनकी बड़ी बहन भी भाजपा में शामिल हो गईं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना ने कहा कि वह भाजपा से जुड़कर खुश हैं क्योंकि ये पार्टी देश के लिए अच्छा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इनती मेहनत करते हैं कि उनके साथ काम करके उन्हें अच्छा लगेगा। साइना ने कहा, ‘ प्रधानमंत्री मोदी ने खेल को काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया शुरू करना अच्छा काम है।’

नेहवाल ने नई दिल्ली में बीजेपी का दामन थामा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उन्हें बीजेपी जॉइन करवाई। इस मौके पर साइना की बहन चंद्रांशू नेहवाल भी मौजूद थीं। उन्होंने भी बीजेपी का दामन थाम लिया।

साइना से पहले भी कई खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है। उनमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।

साइना ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला शटलर बनी थीं। इसके अलावा साइना वर्ल्ड नंबर वन बैडमिंट खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। वह महिला सिंगल्स रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply