Home समाचार सुरक्षा चूक पर राहुल ने जो कहा उस पर यूजर्स ने लगाई...

सुरक्षा चूक पर राहुल ने जो कहा उस पर यूजर्स ने लगाई फटकार, देखिए क्या कह रहे हैं लोग

SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आजकल भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इसी क्रम में पंजाब के होशियारपुर में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक व्यक्ति राहुल गांधी के पास पहुंच गले लगने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उसे वहां से हटा दिया। यात्रा को लेकर राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना है कि वे कई बार सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने कई बार प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

इस बार सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने खुद सुरक्षा में चूक बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे सुरक्षा में चूक बताना सही नहीं होगा राहुल गांधी ने कहा कि कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।

सुरक्षा को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के इस रवैये पर लोगों ने फटकार लगानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी के इस बयान पर डांट लगा रहे हैं। कुछ लोग सुरक्षा को सुरक्षा को लेकर राहुल को सुना रहे हैं तो कुछ गले लगने वाले शख्स को तुरंत वहां से हटा देने पर तंज कस रहे हैं। लोग कर रहे हैं कि नफरत में मोहब्बत तो फिर उसे हटा क्यों दिया। आप भी देखिए लोग क्या-क्या कह रहे हैं-

Leave a Reply