Home समाचार पीएम मोदी का दिवाली धमाका: बस्तर में जली शांति की चिनगारी, और...

पीएम मोदी का दिवाली धमाका: बस्तर में जली शांति की चिनगारी, और फटने लगे ‘दिमागी नक्सली’!

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाना केवल एक पारंपरिक त्यौहार मनाने का उत्सव नहीं है, बल्कि यह देश के आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य और विचार-युद्ध (Ideological Warfare) का एक बहुत बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ है। बस्तर, जो कभी वामपंथी उग्रवाद और लाल आतंक का गढ़ माना जाता था, वहां देश के प्रधानमंत्री का खुद जाकर सुरक्षाकर्मियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाना “दिमागी नक्सलियों” के लिए एक सीधा, स्पष्ट और सख्त संदेश है। यह ‘दिमागी नक्सलियों’ को बताता है कि राज्य अपने सुरक्षा बलों के पीछे चट्टान की तरह खड़ा है और देश विरोधी नेटवर्क से निपटने के लिए सरकार की नीतियां एकदम स्पष्ट और सख्त हैं।

बस्तर से ‘दिमागी नक्सलियों’ के खिलाफ ऐलान-ए-जंग
प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर की ज़मीन पर सुरक्षा बलों के साथ खड़े होना यह साबित करता है कि भारत की संप्रभुता और संविधान अब देश के अंतिम कोने और दुर्गम जंगलों तक मजबूती से कायम है। जब प्रधानमंत्री स्वयं सुरक्षा बलों के शौर्य की सराहना करते हैं और यह स्पष्ट करते हैं कि हिंसा तथा बंदूक के लिए लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है, तो दिमागी नक्सलियों द्वारा तैयार किया गया झूठा नैरेटिव पूरी तरह ध्वस्त हो जाता है। यह संदेश देता है कि देश अब हिंसा का बचाव करने वाले किसी भी “बौद्धिक मुखौटे” को स्वीकार नहीं करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर की धरती से ऐलान किया,”जंगलों से हथियारी नक्सली तो मिट गए… लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है। ये आज भी देश के संविधान और लोकतन्त्र के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं। कई राजनीतिक दलों में, अलग-अलग संगठनों में भी इन दिमागी नक्सलियों ने अपनी घुसपैठ कर ली है। हमें इन्हें पहचानना है… इन्हें परास्त करना है…और, देश को सुरक्षित रखना है।”

दिमागी नक्सलियों पर पीएम मोदी का सटीक निशाना 
बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी का शांति का संदेश यह दिखाता है कि जब जंगलों में जमीनी हिंसा खत्म हो रही है, तो शहरों में बैठा उनका वैचारिक तंत्र अपनी प्रासंगिकता खो चुका है। यह वहीं वैचारिक तंत्र था, जो बस्तर में 76 जवानों की शहादत पर जश्न मना रहा था। बस्तर में जली शांति और विश्वास की यह चिनगारी केवल सशस्त्र उग्रवाद का अंत नहीं है, बल्कि उस छद्म-बौद्धिक नेटवर्क की हार का ऐलान है जो दशकों से नक्सलवाद की आड़ में देश की प्रगति को रोकने का प्रयास कर रहा था। सरकार की यह रणनीति साफ दर्शाती है कि भौतिक और बौद्धिक—दोनों स्तरों पर नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का काम अंतिम चरण में है।

दिमागी नक्सलियों के संरक्षक राहुल गांधी की बौखलाहट
प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में ना किसी पार्टी का नाम लिया और ना ही किसी नेता का, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने ‘दिमागी नकस्लियों’ पर जो निशाना साधा, वो एकदम निशाने पर लगा है। इससे दिमागी नक्सलियों के हमदर्द और उनके संरक्षकों में खलबली मच गई है। कांग्रेस के अघोषित आलाकमान और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया, “प्रिय  @crpfindia के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया – आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती क़ायम है। वो मुझसे बहस करें – देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी: उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।”

दिमागी नक्सलियों के हमदर्द कांग्रेस नेताओं में हड़कंप 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा,”प्रधानमंत्री ने दिवाली के दिन भी देश को अपनी चिर-परिचित अभद्र भाषा से नहीं बख्शा है। उन्होंने एक बार फिर अपने कुछ राजनीतिक विरोधियों को ‘दिमागी नक्सली’ कहकर सम्बोधित किया है। सबसे आपत्तिजनक बात यह है कि उन्होंने इसके लिए एक बेहद गंभीर और गैर-राजनीतिक अवसर का दुरुपयोग किया, सुरक्षा बलों की वर्दी पहनी और अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर कीचड़ उछाला। यह तमाम मर्यादाओं और परम्पराओं पर खुला हमला है।” 

निशाना दिमागी नक्सलियों पर, दर्द कांग्रेसी नेताओं को 
कांग्रेस प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा को भी प्रधानमंत्री मोदी की बात से मिर्ची लगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “दिवाली के दिन भी, यह व्यक्ति हमारे जवानों की सभा में अपनी तीखी ‘दिमागी नक्सली’ वाली बयानबाजी करने से खुद को रोक नहीं पाया। इससे उनका क्या मतलब है? क्या हमारे सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें ‘न्यूट्रलाइज’ (निष्प्रभावी/खत्म) कर दिया जाना चाहिए? उन्होंने सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल 15 अगस्त को लाल किले से देश के उन युवाओं के लिए किया था, जिन्होंने भ्रष्ट और अयोग्य शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। क्या प्रधानमंत्री अब चाहते हैं कि देश के सुरक्षा बल इस देश के युवाओं के खिलाफ ही युद्ध छेड़ दें? अपनी सस्ती राजनीति के लिए वे और कितना गिरेंगे?”

दिमागी नक्सिलियों के पोस्टर बॉय दीपके को लगी मिर्ची
भौतिक और बौद्धिक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के ऐलान से दिमागी नक्सलियों में खलबली मच गई। उनके दीपावली का जश्न फिक पड़ गया। अब सोशल मीडिया में बिलबिला रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर भी उन्हें चैन से जश्न नहीं मनाने दिया। दिमागी नक्सलियों के पालतू और मुखौटा कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा, “मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि आज दिवाली के दिन, जो इंडिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल होता है, उस दिन ये बातें करना का प्वाइंट है। हम कब तक ऐसी नफरत वाली बातें करेंगे। प्यार करने वाली बातें कीजिए, खुशी वाली बातें कीजिए।”

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा देने लगी भाषा की नसीहत
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान और छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाने को लेकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी के एक संबोधन वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को ये फौजी कपड़े और टोपी उतार देनी चाहिए, झोला उठाना चाहिए और सशस्त्र बलों को बख्श देना चाहिए। महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि और मेरी भाषा समस्या नहीं है बल्कि समस्या उनकी भाषा है।

CRPF को बदनाम करने वाले TMC सांसद की बौखलाहट
दिमागी नकस्लियों के सबसे बड़े संरक्षकों में से एक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रही हैं। उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कहा, “प्रधानमंत्री सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को विपक्ष को ‘खत्म’ करने का निर्देश दे रहे हैं, जिन्हें वे ‘दिमागी नक्सली’ करार देते हैं। यह धूर्त व्यक्ति वर्दीधारी जवानों के सामने राजनीतिक भाषण दे रहा है। इसी वजह से सीआरपीएफ/आरएएफ (RAF) ने दिल्ली में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पलेट गन (pellet guns) का इस्तेमाल किया। कितना दयनीय इंसान है।”

आइए देखते हैं कि अभिनेता, पत्रकार, शिक्षक, प्रोफेसर का मुखौटा लगाए दिमागी नक्सलियों ने किस तरह प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है…

Leave a Reply