Home समाचार एंटी-इंडिया एजेंडे के पोस्टर बॉय: विदेश की धरती को बनाया भारत विरोधी...

एंटी-इंडिया एजेंडे के पोस्टर बॉय: विदेश की धरती को बनाया भारत विरोधी एजेंडे का मंच!

SHARE

कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लेकर शिकागो यूनिवर्सिटी तक अमेरिका की धरती पर राहुल गांधी के एंटी इंडिया एजेंडे पर बवाल मचा है। अर्थव्यवस्था, रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से लेकर चुनावी प्रक्रिया तक, बिना तथ्यों के भ्रम फैलाने में उन्होंने कोर-कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन सवाल यह है कि भारत को अपमानित करके आखिर वे किसका फायदा करना चाहते हैं। 

राहुल गांधी के बयानों पर नजर डालें तो उन्होंने हर वैसे मुद्दे पर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की, जो दुनियाभर में भारत की पहचान को सशक्त बना रहे हैं। उनके बयानों में देश की उपलब्धियों का जिक्र नदारद है, इनका नाम लेने से भी उन्हें नफरत है। 

एक ओर विदेशी धरती पर भारत का अपमान तो दूसरी ओर वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाने में जी जान से जुटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। इसी का नतीजा है कि इकोनॉमी से लेकर टेक्नोलॉजी तक दुनियाभर में देश की सफलता का परचम लहरा रहा है। लेकिन अपने आकाओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी देश को गाली देने से नहीं बाज आ रहे हैं। 

अमेरिका में राहुल गांधी के शर्मनाक बयान 

न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में उन्होंने भारत की इकोनॉमी को संकट में बताया। रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर भी अफवाह फैलाने में जुटे रहे और मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी युवाओं का भविष्य बदलने वाली स्कीम्स को फ्लॉप करार दिया।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बाद शिकागो यूनिवर्सिटी में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत में उन्होंने चुनावों को लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।  

VIDEO | Chicago: Indian democracy is ‘sacred’ and the Congress is ready to face electoral defeats until people realise that the system has been completely demolished, Leader of the Opposition in the Lok Sabha Rahul Gandhi said.

राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे में उनके बयानों को लेकर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि जब भी वे विदेश जाते हैं, उनके पासपोर्ट पर एक नई मुहर लगती है और भारत के खिलाफ उनके कथित दुष्प्रचार को एक नया ठिकाना मिल जाता है। बीजेपी ने आंकड़ों और तथ्यों के साथ राहुल गांधी के झूठ का पर्दाफाश किया है। 

विकास की तेज रफ्तार को आर्थिक संकट बता रहे 

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत की अर्थव्यवस्था को संकट में बताया। देश के आर्थिक मॉडल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से लेकर कृषि क्षेत्र तक चुनौतियों का रोना रोया। लेकिन आंकड़े इसके बिल्कुल उलट कहानी कहते हैं। इनसे पता चलता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ देश का दुनियाभर में सम्मान बढ़ा है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा एवं तिरंगे का मान भी निरंतर बढ़ रहा है। वहीं राहुल गांधी भारत के खिलाफ जहर उगलने में लगे हुए हैं।  

Contrary to some beliefs, global economic disasters have only underscored India’s growing resilience!

मैन्युफैक्चरिंग पर राहुल गांधी के झूठ को सामने लाने वाले इन तथ्यों से उनकी देश विरोधी मानसिकता का पता चलता है। इसके उलट बीते चंद वर्षों में ही मोदी सरकार के निरंतर प्रयासों से देश का डिफेंस एक्सपोर्ट 56 गुना बढ़ा है और आज भारत दुनिया के एक बड़े हथियार निर्यातक देश के रूप में तेजी से उभर रहा है।

Modi has absolutely DESTROYED Indian manufacturing 😭

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर किस प्रकार देश में तेजी से विकास कर रहा है। इसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं।

For those calling our manufacturing as screwdriver technology: Designed in India, Made in India 5-axes precision CNC machines with the accuracy of 2 microns! For reference, the thickness of human hair is about 80 microns.

मोदी सरकार की PLI स्कीम ने भी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नई जान फूंकने का काम किया है। PLI योजनाओं के तहत अब तक ₹22.66 लाख करोड़ का उत्पादन हुआ है। इनसे देश के 14 प्रमुख क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने, नई क्षमताएं विकसित करने और देश में ही सामान बनाने को बढ़ावा मिला है। PLI भारत को दुनिया का एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

PLI : Taking Manufacturing to New Heights

भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा का भी किस प्रकार तेजी से विस्तार हो रहा है, उसे इन आंकड़ों से समझा जा सकता है। इन प्रयासों से एक ओर आम नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए डॉक्टर बनने और देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में योगदान देने के नए रास्ते खुल रहे हैं।

देश के विकास से जुड़े आंकड़ों की लिस्ट काफी लंबी है। इनसे राहुल गांधी के दावों से अलग देश की एक नई तस्वीर सामने आती है। इसके साथ ही उनकी नीयत पर भी सवाल उठते हैं कि आखिर उन्होंने विदेशी धरती पर भारत की उपलब्धियों को दुनिया के सामने रखने के बजाय, विकास यात्रा की चुनौतियों को एक आपदा के तौर पर दुनिया के सामने क्यों रखा। अब मेक इन इंडिया को ही लीजिए, दस वर्षों में इसने अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन राहुल गांधी इसे नजरअंदाज करते हुए इसकी कमियां गिनाते रहे।   

🚨 JUST IN: 🇮🇳 Made-in-India Electronics See Growing Global Demand

आंखों में क्यों चुभ रही लाखों रोजगार पैदा करने वाली पहल

राहुल गांधी ने स्टार्टअप इंडिया को लेकर दावा किया है कि इससे न तो युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिला है और न ही उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है। लेकिन स्टार्टअप इंडिया के आंकड़े एक अलग तस्वीर पेश करते हैं।  वर्ष 2014 में भारत में स्टार्टअप की संख्या 500 से भी कम थी, जो वर्ष 2026 तक बढ़कर 2.23 लाख से अधिक हो गई। यह वृद्धि स्टार्टअप को लेकर युवाओं के बढ़ते उत्साह, इनोवेशन और कारोबार के नए अवसरों का प्रमाण है।

आज भारत में यूनिकॉर्न यानि एक अरब डॉलर से अधिक मूल्यांकन वाले स्टार्टअप की संख्या भी 4 से बढ़कर 125 से अधिक हो गई है। साफ है आज हमारे युवा अपने कौशल के दम पर देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं और स्टार्टअप इकोसिस्टम का तेजी से विकास हो रहा है। इतना ही नहीं आज छोटे शहरों और राज्यों में भी स्टार्टअप खुल रहे हैं। मोदी सरकार की जिस पहल से लाखों रोजगार सृजित हो रहे हैं। उसे राहुल गांधी अमेरिका की धरती पर फ्लॉप बताकर आखिर क्या साबित करना चाहते हैं। 

वोट चोरी का आरोप और चुनाव आयोग पर निशाना 

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनावों और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर अमेरिका में निशाना साधकर राहुल गांधी खुद घिरते नजर आ रहे हैं। सवाल उठ रहे हैंं कि देश में वोटरों ने उनके ‘वोट चोरी’ के आरोपों को स्वीकार नहीं किया। इसलिए अब विदेश में जाकर वही मुद्दा उठा रहे हैं। दूसरी ओर उन पर अमेरिका में देश के राजनीतिक मुद्दों के लिए विदेशी समर्थन लेने के आरोप भी लग रहे हैं। सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि उन्होंने अपने इन आरोपों को लेकर कोई सबूत सामने नहीं रखे हैं। 

भारत की छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी 

राहुल गांधी भारत के निर्वाचित सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें सरकार की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन तथ्यों और तर्कों की जांच भी उतनी ही जरूरी है। सवाल विदेश में बोलने या भारत में बोलने का नहीं, बल्कि यह है कि जो दावे किए जा रहे हैं, वे सत्य की कसौटी पर कितने खरे उतरने वाले हैं। 

आलोचना के साथ कांग्रेस सामने रखे विकल्प 

आलोचना के साथ कांग्रेस को देश के सामने विकल्प भी रखने होंगे। क्योंकि व्यक्तिगत आरोपों तक सीमित रखने के बजाय नीतिगत बहस की दिशा देना अधिक उपयोगी होगा। अगर कांग्रेस को लगता है कि मेक इन इंडिया सफल नहीं हुआ, तो उसके पास मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की क्या वैकल्पिक नीति है? अगर स्टार्टअप इंडिया रोजगार पैदा नहीं कर पा रहा, तो उद्यमिता और निवेश को बढ़ावा देने का उसका मॉडल क्या है? अगर भारत का आर्थिक मॉडल युवाओं को पर्याप्त अवसर नहीं दे रहा, तो कांग्रेस की ओर से रोजगार सृजन का ठोस रोडमैप क्या है?

इसी तरह अगर चुनावी व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ियों का दावा किया जा रहा है, तो उनके समर्थन में कौन से प्रमाण उपलब्ध हैं और उन समस्याओं को दूर करने के लिए कौन से संस्थागत सुधार किए जाने चाहिए? आलोचना के नाम पर केवल देश की छवि पर हमला करने से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला। 

दुनियाभर में भारत की उपलब्धियों की सराहना 

India’s growth story is creating new opportunities. Our industries must be ready to seize them. Speaking at FICCI’s centenary convention. @ficci_india https://t.co/tJCw2NnpjW

50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की सफलता और UPI से लेकर स्वदेशी वैक्सीन, वंदे भारत से लेकर ब्रह्मोस और तेजस तक, जिन क्षेत्रों में कभी भारत की क्षमताओं पर सवाल उठाए जाते थे। आज उन्हीं क्षेत्रों में देश अपनी उपलब्धियों से दुनिया का ध्यान खींच रहा है।

सरकार की नीतियों और फैसलों का विरोध करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन जब विरोध की आड़ में देश की उपलब्धियों और विकास को कठघरे में खड़ा किया जाने लगे और विदेशों की धरती से भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश हो, तो सवाल सरकार से नहीं, बल्कि ऐसा करने वालों की मंशा से होना लाजिमी है।

Leave a Reply