Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 20 नवंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 20 नवंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

20 नवम्बर 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने माता-पिता का सम्मान और आदर करने को एक अनिवार्य जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

20 नवम्बर 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में किसानों के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को बधाई दी।

20 नवम्बर 2024
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुयाना में सतत विकास और ऊर्जा परिवर्तन पर जी-20 सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर प्रगति को रफ्तार देने तथा विश्व स्तर पर जीवन को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी में अपार संभावनाएं हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस की एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि स्‍वस्‍थ धरती ही बेहतर धरती है। उन्होंने कहा कि भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के एकीकरण को अधिक प्राथमिकता देते हुए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत इस संबंध में वैश्विक प्रयासों को मजबूत करेगा।

विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक डॉ. नगोजी ओकोन्जो-इवेला के एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने समावेशी विकास प्राप्त करने और वैश्विक स्तर पर जीवन में बदलाव लाने हेतु शासन के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, एआई और डेटा को प्राथमिकता देने की बात कही।

वेदांत और गीता के प्रति आचार्य जोनास मैसेट्टी की श्रद्धा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया पर अपना प्रभाव डाल रही है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत में रामायण पर आचार्य जोनास मैसेट्टी का प्रदर्शन देखने के बाद उनसे और उनकी टीम से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने गयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में भाग लिया।

20 नवम्बर 2023
प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेवियर माइली को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ल्यूक फ्रीडेन को लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के पाली और पीलीबंगा में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने बीकानेर में एक रोडशो किया।

20 नवम्बर 2022
प्रधानमंत्री ने काशी तमिल संगम पर नागरिकों की प्रतिक्रियायों के उत्तर दिए।

प्रधानमंत्री ने बिहार के वैशाली में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बोताद और धोराजी में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यालय कमलम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

20 नवम्बर 2021
प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में आयोजित डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में शामिल हुए।

20 नवम्बर 2020
भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के साथ वर्चुअल समारोह में रुपे कार्ड चरण- II का शुभारंभ किया। 

20 नवम्बर 2019
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट से नई दिल्ली में मुलकाता और कई मुद्दों पर बातचीत। 

20 नवम्बर 2018
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के झबुआ और रीवा में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। 

20 नवम्बर 2017
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री श्री प्रिय रंजन दासमुंशी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया।

20 नवम्बर 2016
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्घाटन, परिवर्तन महारैली में उद्बोधन, रेल विकास शिविर अधिकारियों को संबोधित किया।

20 नवम्बर 2015
फ्रांस के विदेशमंत्री Laurent Fabius से नई दिल्ली में मुलाकाता और बातचीत।  

20 नवम्बर 2014
म्यांमार,ऑस्ट्रेलिया और फिजी के नौ दिवसीय दौरे में कई अंतरराष्ट्रीय शिखर बैठकों को संपन्न करस्वदेश लौटे। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात। 

Leave a Reply