कांग्रेस पर आरोप लगते रहे हैं कि वह सत्ता पाने की चाह में देशहित से भी समझौता करने से पीछे नहीं हटती। कई मौकों पर ऐसे आरोप लगे हैं कि पार्टी अपनी राजनीति चमकाने के लिए विदेशी ताकतों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सहारा लेती है। कांग्रेस को इसकी कोई परवाह नहीं है कि उसकी इन हरकतों से दुनियाभर में भारत की छवि को नुकसान पहुंचता है। विवादित विदेशी नेताओं, संगठनों और अन्य लोगों के साथ उसके संबंधों को लेकर भी कई बार सवाल उठे हैं।
यहां बात सिर्फ कुछ लोगों की नहीं, बल्कि उन विदेशी हस्तियों और संगठनों की भी है, जिनके साथ राहुल गांधी कई बार मंच साझा करते नजर आए हैं। इनमें भारत के खिलाफ जहर उगलने वालों से लेकर देश के हितों के खिलाफ काम करने वाले भी शामिल हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन मुलाकातों और साझा मंचों के पीछे सिर्फ आखिर कांग्रेस की मंशा क्या है। और क्या लोगों को कांग्रेस और उसके देशविरोधी साथियों से सावधान रहने की जरूरत नहीं है।
इटली के नेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा

हैदराबाद में कांग्रेस के ‘भारत समिट’ के मंच से इटली के नेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक ने भारत के लोकतंत्र को लेकर जिस तरह की शर्मनाक बातें कि है उससे लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और भारतीय कांग्रेस के समर्थन में खड़े होने की अपील की। सबसे शर्मनाक बात ये है कि जब फिलिबेक कांग्रेस के मंच से भारत का अपमान कर रहे थे, तब राहुल गांधी हंस रहे थे और तालियां बजा रहे थे।
फिलिबेक ने यह भी दावा किया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और इसकी रक्षा के लिए राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी का साथ देना जरूरी है। सवाल है कि आखिर सरकार और देश को अपमानित करने के लिए कांग्रेस को इटली के भारत विरोधी नेता की जरूरत क्यों पड़ी।
जियाकोमो फिलिबेक के इस बयान का भारत ही नहीं इटली में भी विरोध हो रहा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सहयोगी पार्टी ‘फोर्जा इटालिया’ ने भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने वाले एक बयान की कड़ी आलोचना की है। इस बयान पर तीखा पलटवार करते हुए फोर्जा0 इटालिया की विदेश मामलों की प्रमुख डेबोरा बर्गामिनी ने कहा कि जिस देश में 97 करोड़ लोग वोटर हैं, उसे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाना बहुत गलत है।
🇮🇹 BIG DIPLOMATIC REBUKE TO CONGRESS! Italian ruling coalition leader Giorgia Meloni’s ally, Forza Italia, has slammed an Italian S&D representative for targeting PM Modi and the BJP with “Vote thieves, step down” remarks at a Congress-organised Bharat Summit. Deborah Bergamini, Forza Italia’s Foreign Affairs Chief, hit back: “It’s inappropriate to lecture on democracy a nation that enables 970 million citizens to vote.” She also stressed that India is a major strategic partner of Italy and its domestic political matters deserve respect. A strong message from Italy’s ruling coalition! 🇮🇳🤝🇮🇹
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) November 16, 2026
सवाल यह है कि बात-बात पर सरकार को गाली देने वाली कांग्रेस, अब यही काम विदेशी नेताओं से करवा रही है। उसे ना तो देश के लोगों की भावनाओं की परवाह है और न ही दुनियाभर में भारत के इमेज की कोई चिंता। राहुल गांधी और कांग्रेस की इस हरकत पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जमकर लताड़ लगाई।
Have you ever seen anyone laughing when India is insulted by a foreigner? I’m not asking about which Indian goes abroad to insult India.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 15, 2026
सत्ता परिवर्तन के एक्सपर्ट डोनाल्ड लू से राहुल गांधी की मुलाकात
कांग्रेस पर सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने का जुनून सवार है। ऐसे ही एक अमेरिकी नेता है, नाम है- डोनाल्ड लू। ये भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन्हें दुनियाभर के देशों में सत्ता परिवर्तन का एक्सपर्ट माना जाता है। व्हाइट हाउस में राहुल गांधी की इनसे मुलाकात हुई थी। लेकिन क्या बात हुई, किसी को नहीं पता। अब ये कितने खतरनाक हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सरकार गिराने की कथित विदेशी साजिश में डोनाल्ड लू की भूमिका होने का आरोप लगाया था। बांग्लादेश में हुए बवाल में भी इनका हाथ बताया जाता है। सवाल ये है कि राहुल गांधी इनके साथ मिलकर कौन सी खिचड़ी पकाना चाहते हैं।
The White Man who visited Bangladesh in May & asked for Air Base was Donald Lu
he is deputy to Victoria Nuland who is known as Regime Change expert
Rahul Gandhi also met him secretly, now understand Why Rahul Gandhi travel abroad and he is restless for Civil Unrest https://t.co/DC4zucJYQw
— Gaurav Pradhan 🇮🇳 (@OfficeOfDGP) August 6, 2024
भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस किस हद तक जा सकती है। इसका खुलासा फॉक्स न्यूज की जांच में भी सामने आया था। असरा नोमानी की फॉक्स न्यूज की एक जांच में 9 देशों के 101 संगठनों के ऐसे नेटवर्क का दावा किया गया है, जो विरोध प्रदर्शनों के मास्टरमाइंड माने जाते हैं। रिपोर्ट में इंडियन अलायंस पेरिस और प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल का उल्लेख करते हुए फ्रांस, स्पेन, अल्बानिया और भारत के आंदोलनों के बीच संबंधों की बात कही गई थी। सबसे अहम बात यह है कि अप्रैल 2025 में प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने 10 जनपथ पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। आखिर ऐसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कांग्रेस की मिलीभगत का मकसद क्या है?
Sonia Gandhi’s Congress party wants regime change in India, and they have been making their intentions clear from time to time.
A Fox News investigation by Asra Nomani has mapped 101 organisations across 9 countries, an Islamist and Communist protest ecosystem that turned student unrest in France into riots and has now turned its sights on India.
The report names Indian Alliance Paris for linking French and Indian protest messaging, and Progressive International for grouping protests across France, Spain, Albania and India.
𝐓𝐡𝐚𝐭 𝐬𝐚𝐦𝐞 𝐏𝐫𝐨𝐠𝐫𝐞𝐬𝐬𝐢𝐯𝐞 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐬𝐚𝐭 𝐝𝐨𝐰𝐧 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐒𝐨𝐧𝐢𝐚 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢 𝐚𝐧𝐝 𝐑𝐚𝐡𝐮𝐥 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢 𝐚𝐭 𝟏𝟎 𝐉𝐚𝐧𝐩𝐚𝐭𝐡 𝐢𝐧 𝐀𝐩𝐫𝐢𝐥 𝟐𝟎𝟐𝟓. 𝐂𝐥𝐞𝐚𝐫𝐥𝐲, 𝐭𝐡𝐞𝐫𝐞 𝐢𝐬 𝐦𝐨𝐫𝐞 𝐭𝐡𝐚𝐧 𝐦𝐞𝐞𝐭𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐲𝐞, 𝐚𝐧𝐝 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐰𝐚𝐬 𝐧𝐨 𝐜𝐨𝐮𝐫𝐭𝐞𝐬𝐲 𝐜𝐚𝐥𝐥.
𝐖𝐡𝐚𝐭 𝐰𝐚𝐬 𝐝𝐢𝐬𝐜𝐮𝐬𝐬𝐞𝐝?
𝐖𝐡𝐨 𝐢𝐬 𝐩𝐚𝐲𝐢𝐧𝐠 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞𝐬𝐞 𝐩𝐫𝐨𝐭𝐞𝐬𝐭𝐬?
𝐖𝐡𝐲 𝐢𝐬 𝐂𝐨𝐧𝐠𝐫𝐞𝐬𝐬 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐫𝐨𝐨𝐦 𝐞𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐬𝐢𝐧𝐠𝐥𝐞 𝐭𝐢𝐦𝐞 𝐚 𝐜𝐨𝐧𝐬𝐩𝐢𝐫𝐚𝐜𝐲 𝐚𝐠𝐚𝐢𝐧𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐢𝐬 𝐰𝐫𝐢𝐭𝐭𝐞𝐧?
𝐒𝐨𝐧𝐢𝐚 𝐆𝐚𝐧𝐝𝐡𝐢 𝐚𝐧𝐝 𝐡𝐞𝐫 𝐤𝐢𝐝𝐬 𝐨𝐰𝐞 𝐚𝐧 𝐚𝐧𝐬𝐰𝐞𝐫 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧.India will not bow to anarchy. Under PM Shri @narendramodi and HM Shri @AmitShah, anyone planning bloodshed in this country will meet the full force of the law.
#LongLiveTheIndianRepublic
— BJP (@BJP4India) October 22, 2026
अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात: भारत-विरोधी तत्वों से याराना
सितंबर 2024 में अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से हुई थी। ये मैडम भारत के खिलाफ खूब आग उगलती हैं और भारत-विरोधी और कट्टर बयानों के लिए कुख्यात हैं। 2022 में इल्हान उमर ने पीओके का दौरा किया था। अपने इसी दौरे में उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात की थी। आखिर राहुल गांधी ने अमेरिका में उनसे मुलाकात क्यों की और इस बैठक का मकसद क्या था, देश के सामने उन्हें इसका खुलासा करना चाहिए?
So Rahul Gandhi met India-hater Ilhan Omar!
In 2022, Omar violated India’s sovereignty and all protocol by visiting PoK. During same travel, she paid visit to Imran Khan.
Why LoP Rahul Gandhi meeting such ppl in USA? What was the purpose of such meetings? https://t.co/xVYWMLleal
— The Hawk Eye (@thehawkeyex) September 10, 2024
जॉर्ज सोरोस और उनके नेटवर्क से संपर्क का आरोप

अमेरिकी अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस का नाम भारत में नया नहीं है। सवाल उठते रहे हैं कि कांग्रेस नेतृत्व सोरोस से जुड़े विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मंचों (जैसे ‘फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया-पैसिफिक’) के साथ मिलकर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक वैश्विक टूलकिट पर काम कर रहा है।
लंदन के चैथम हाउस में भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ विदेशी मदद की गुहार

मार्च 2023 में लंदन के जानेमाने थिंक टैंक चैथम हाउस में राहुल गांधी ने बयान दिया था कि भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और अमेरिका और यूरोप के लोकतांत्रिक देशों को इस पर ध्यान देना चाहिए। तब इसे सीधे तौर पर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की खुली अपील करार दिया गया था।
ब्रिटेन के भारत-विरोधी नेता जेरेमी कॉर्बिन से गुप्त बैठक

मई 2022 में लंदन यात्रा के दौरान राहुल गांधी की तस्वीर ब्रिटेन की लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन के साथ सामने आई थी। कॉर्बिन अपने कश्मीर-विरोधी और भारत-विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीजेपी ने तब इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला था कि वह देश के दुश्मनों और भारत-विरोधी ताकतों के साथ गुप्त गठजोड़ कर रही है।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के साथ 2008 का गुप्त समझौता
वर्ष 2008 में कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के बीच हुए कथित MoU से सवाल उठे थे कि आखिर ये समझौता क्यों किया गया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था? राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक हितों से जुड़े इस मामलों में कांग्रेस की चुप्पी संदेश पैदा करती है। जब देश चीन की चुनौती से निपट रहा था, तब कांग्रेस के आला नेताओं की चीनी अधिकारियों और राजदूतों से मुलाकातें कई सवाल खड़े करती हैं। सबसे खतरनाक बात ये है कि इस समझौते के बारे में देश के लोगों को पता ही नहीं है।
First, Congress signs MoU with Chinese Communist Party.
Then, Congress surrenders land to China.
During Doklam issue, Rahul Gandhi secretly goes to Chinese embassy.
During crucial situations, Rahul Gandhi tries to divide the nation & demoralise armed forces.
Effects of MoU? https://t.co/Z3WJhpt4Ol
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 23, 2020
चुनावी जीत के लिए किसी भी हद तक जाएगी कांग्रेस
वर्ष 2018 में ब्रिटिश कंसल्टिंग फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका के व्हिसलब्लोअर के खुलासे के बाद यह बात सामने आई थी कि कांग्रेस पार्टी ने भारत के चुनावी डेटा का उपयोग करने और जनता को भ्रामक प्रचार से प्रभावित करने के लिए इस विदेशी कंपनी से संपर्क साधा था। देश की चुनावी प्रक्रिया में यह एक सीधा विदेशी हस्तक्षेप था।

जाकिर नाइक और राजीव गांधी फाउंडेशन को मिला संदिग्ध विदेशी चंदा
साल 2011 में भगोड़े जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) ने राजीव गांधी फाउंडेशन को 50 लाख रुपये का चंदा देने का दावा किया था। आरोप लगा कि जाकिर नाइक के संगठन से मिला यह पैसा उसे संरक्षण देने के बदले दिया गया चंदा था। तब सवाल उठे था कि जब जाकिर नाइक के संगठन पर गंभीर आरोप थे, तो उससे मिली रकम क्यों स्वीकार की गई और तत्काल वापस क्यों नहीं की गई? राजीव गांधी फाउंडेशन की ओर से सफाई दी गई कि यह रकम उसे नहीं, बल्कि राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को मिली थी और वापस कर दी गई थी। वहीं, IRF के प्रवक्ता ने दावा किया कि 50 लाख रुपये राजीव गांधी फाउंडेशन को दिए गए थे और उन्हें रकम वापस नहीं मिली थी। आखिर सवाल यही है कि इस पूरे लेन-देन की सच्चाई क्या थी और कांग्रेस ने इस पर लीपापोती करके चुप्पी क्यों साध ली।
भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वाली सुनीता विश्वनाथ से मुलाकात
अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात सुनीता विश्वनाथ से हुई थी। उन पर जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठनों के जरिए फंडिंग प्राप्त करने का आरोप है। तब राहुल गांधी पर सवाल उठे थे कि उन्होंने सोरोस से जुड़े लोगों के साथ मुलाकात क्यों की। सुनीता के संगठनों की गतिविधियों और उनके कथित विदेशी वित्तीय संबंधों पर भी सवाल उठाए गए थे। इस पूरे विवाद ने विदेशी फंडिंग, राजनीतिक संपर्कों और भारत के आंतरिक मामलों में बाहरी प्रभाव को लेकर बहस छेड़ दी थी।
Before saying that PM Shri Modi ji is PM because of Foreign Help. Please tell us👇🏻
Why Did you go to the US and met Sunita Viswanath?
Why did you walk hand in hand with Salil Shetty? @RahulGandhiBoth of whom are well know part of George Soros’ Open Society Foundations. Why? https://t.co/P2OtVSZtpz
— Satya Kumar Yadav (@satyakumar_y) November 2, 2026
राहुल गांधी की सोरोस के गुर्गे के साथ तस्वीरें
राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच संबंधों को लेकर तब गंभीर आरोप लगाए गए, जब भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरों में राहुल गांधी, सोरोस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रहे सलिल शेट्टी के साथ नजर आए थे। तब बीजेपी ने आरोप लगाया था कि जॉर्ज सोरोस भारत विरोधी गतिविधियों और अभियानों से जुड़े हैं। सलिल शेट्टी ने भारत के खिलाफ कश्मीर पर जमकर जहर उगलने के लिए जाने जाते हैं।
Congress and Rahul Gandhi has to give an answer to the nation!
Is Bharat Summit 2026 in Hyderabad a platform for dialogue or an attempt to provide another international platform to take up anti-India narratives?
As per information in Public domain CEPR, associated with Guillaume Long, reportedly received $420,000 in 2021 from George Soros-backed Open Society Policy Center.
Salil Shetty, former Secretary General of Amnesty International, made serious allegations against the Indian government over Kashmir in a 2019 Harvard interview.
In March 2025, the ED conducted searches at eight Bengaluru premises linked to Open Society Foundations in connection with alleged FEMA violations.
Why is Congress bringing such individuals and international networks onto its political platform?
This creates deep suspicion about larger agenda ?
So the onus of an unequivocal answer is on Congress#AntiIndiaCongress
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) November 14, 2026
राहुल के सपोर्ट में भारत तोड़ने चला ऑस्ट्रियाई
ऑस्ट्रिया के NATO समर्थक कार्यकर्ता गुन्टर फेलिंगर ने सोशल मीडिया पर भारत को तोड़ने और उसके कुछ हिस्सों को अलग करने जैसी विवादित बातें कही। उनके पोस्ट में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को लेकर भी आपत्तिजनक दावे किए गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने खालिस्तान के समर्थन में भी टिप्पणी की है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में किए गए उनके पोस्ट भी चर्चा में आ गए हैं।
🚨 SHOCKER! Gunther Fehlinger, linked to NATO, has called for DISMANTLING 🇮🇳 India into “ExIndia” 😡 https://t.co/H3E9vGsvEi
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 4, 2025
‘मोदी को हटाने के लिए’ पड़ोसी देश से मदद की गुहार
वर्ष 2015 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा था कि ‘मोदी को हटाना है तो…’ और इसके लिए पाकिस्तान को मदद करनी चाहिए। इससे कांग्रेस की नीच मानसिकता का पता चलता है। साफ है कि वो अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश के दुश्मनों के साथ खड़े होने और उनका समर्थन लेने से गुरेज नहीं करती। ये तमाम घटनाएं इस बात का संकेत देती हैं कि जब-जब कांग्रेस चुनावी मैदान में भाजपा या उसकी नीतियों का मुकाबला करने में विफल रही है, तब-तब उसने अपनी राजनीतिक सनक के चलते विदेशी मंचों, थिंक टैंकों और भारत-विरोधी ताकतों का कंधा इस्तेमाल किया है।










