Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 18 नवंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 18 नवंबर

SHARE
18 नवंबर 2023 नागौर, राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

18 नवम्बर 2026 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषित साझा कर लिखा कि स्वस्थ शरीर के लिए केवल शारीरिक देखभाल ही काफी नहीं, बल्कि मन का शांत और प्रसन्न रहना भी बेहद जरूरी है।

18 नवम्बर 2025 
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

रूसी संघ के राष्ट्रपति के सहायक और समुद्री बोर्ड के अध्यक्ष निकोलाई पात्रुशेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

जाने-माने वकील बर्जिस देसाई ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, श्री देसाई ने प्रधानमंत्री को अपनी पुस्तक की एक प्रति भेंट की।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक जलवायु को लेकर वित्तपोषण को नया रूप देने में भारत के अवसर पर प्रकाश डालने वाला एक लेख साझा किया।

18 नवम्बर 2024 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र श्री गिरिधर मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने गंगा स्वच्छता अभियान और शैक्षणिक गतिविधियों में श्री गिरिधर मालवीय के योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने “सामाजिक समावेश तथा भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई” विषय पर जी20 सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन की मेजबानी और उनके शानदार आतिथ्य के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा को धन्यवाद भी दिया।

प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी का ब्राजील के रियो द जनेरियो में भारतीय समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

18 नवम्बर 2023 
प्रधानमंत्री मोदी ने संगीत जगत के दिग्गज श्री मिक जैगर की एक पोस्ट का उत्तर दिया। श्री जैगर ने भारत में होने पर अपनी खुशी को लेकर पोस्ट किया। प्रधानमंत्री ने उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों का संदर्भ देते हुए एक्स पर उत्तर दिया: “‘आप हमेशा वह नहीं पा सकते जो आप चाहते हैं’, लेकिन भारत साधकों से भरी हुई भूमि है, जो सभी को सांत्वना और ‘संतुष्टि’ प्रदान करती है। यह जानकर खुशी हुई कि आपको यहां के लोगों और संस्कृति के बीच खुशी मिली।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के नागौर और भरतपुर में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने नागौर के खरनाल में वीर तेजाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

18 नवम्बर 2022
नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद-रोधी वित्तपोषण पर तीसरे ‘नो मनी फॉर टेरर’ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया।

18 नवम्बर 2021
नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिडनी डायलॉग में मुख्य भाषण दिया, नई दिल्ली में ‘निर्बाध ऋण प्रवाह और आर्थिक विकास के लिए तालमेल बनाना’ विषय पर सम्मेलन को संबोधित किया।

Sydney Dialogue

18 नवम्बर 2020 
प्रधानमंत्री ने वडोदरा दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्‍यक्‍त किया।

प्रधानमंत्री ने गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

18 नवम्बर 2019 
संसद के दोनों सदनों का शीतकालीन सत्र शुरू,मीडियाकर्मियों को किया संबोधित। सुप्रीम कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शरद अरविंद बोबडे के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने मुलाकात की। 

18 नवम्बर 2018
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर झूठ बोलने के लिए निशाना साधा। 

18 नवम्बर 2016
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरियाणा के सुरजकुंड में आयोजित रेल विकास शिविर के उद्घाटन समारोह में उद्बोधन।

18 नवम्बर 2015
छठवें ग्लोबल फोकल प्वाइंट कान्फ्रेंस आन एसेट रिकवरी में उद्वोधन। विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  

18 नवम्बर 2014
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद आस्ट्रेलियाई संसद को संबोधि‍त किया, ऑस्ट्रेलिया के बाद सरकारी दौरे पर फिजी पहुंचे। 

Leave a Reply