Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 17 नवंबर

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 17 नवंबर

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

17 नवम्बर 2026
प्रधानमंत्री ने ज्ञान की खोज में आस्था, समर्पण और आत्म-अनुशासन के महत्व पर ज़ोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे में मत्था टेका और इसके पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने के समारोह का नेतृत्व किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुए हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया।

प्रधानमंत्री ने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

17 नवम्बर 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित छठा रामनाथ गोयनका व्याख्यान दिया।

प्रधानमंत्री मोदी से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के मदीना में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

17 नवम्बर 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री रेन्द्र मोदी को भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनीतिक कौशल और शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने यह सराहना नाइजीरिया के मराठी समुदाय द्वारा मराठी भाषा को एक शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किये जाने के अवसर पर की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उल्लेख किया कि तथ्य हमेशा सामने आ जाते हैं और एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है। एक्स पर आलोक भट्ट के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा: “आपने बहुत अच्छा कहा। यह अच्छी बात है कि यह सच्चाई सामने आ रही है और वह भी एक ऐसे तरीके से, जिसके जरिए आम लोग इसे देख सकें।

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

17 नवम्बर 2023
प्रधानमंत्री ने 2023-24 में अब तक दिए गए सबसे अधिक पेटेंट की उपलब्धि हासिल करने पर प्रसन्नता जताई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर 2023 को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए नागरिकों से अपने सुझाव देने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने दूसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पेड्रो सांचेज को स्पेन के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया।

17 नवम्बर 2022
प्रधानमंत्री ने पूर्व भारतीय राजनयिक अबसार बेउरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया>

17 नवम्बर 2021
नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माघ्यम से 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

17 नवम्बर 2020
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 12वें ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

फाइल तस्वीर

17 नवम्बर 2019
गोटाबाया राजपक्षे को श्रीलंका का राष्‍ट्रपति चुने जाने पर टेलीफोन पर बधाई दी, शीतकालीन सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।

file photo..

17 नवम्बर 2018
मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने माले पहुंचे, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ वार्ता व संयुक्त प्रेस वक्तव्य।

17 नवम्बर 2017
फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन यवेस ले ड्रियन से नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत।

17 नवम्बर 2016
नोटबंदी पर उच्चस्तरीय बैठक, 2015 बैच के आईपीएस  परिवीक्षार्थियों (Probationers) से मुलाकात।

17 नवम्बर 2015
तुर्की में जी 20 और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा के बाद भारत लौटे, चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष जनरल फान चांगलोंग से मुलाकात 

17 नवम्बर 2014
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, क्‍वींसलैंड के प्रीमियर द्वारा आयोजित बिज़नेस ब्रेकफास्‍ट के अवसर पर उद्बोधन।

Leave a Reply