Home समाचार हिजाब-बुर्का विवाद में बिकनी की एंट्री कराकर प्रियंका वाड्रा हो गई ट्रोल…...

हिजाब-बुर्का विवाद में बिकनी की एंट्री कराकर प्रियंका वाड्रा हो गई ट्रोल… बिकनी पहन बच्चे कहां जाते हैं स्कूल?

SHARE

कर्नाटक के एक स्कूल में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब- बुर्का पहनने की जिद को लेकर शुरू विवाद पर देश भर में हंगामा जारी है। इस विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस या फिर हिजाब। यह महिला को तय करना है कि उसे क्या पहनना है। यह हक उनको भारत के संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो।

प्रियंका गांधी वाड्रा के यह ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। यूजर्स सवाल करने लगे कि भला बिकनी बहन कर बच्चे कहां जाते हैं स्कूल? आप भी देखिए ट्विटर पर किस तरह हो रही है प्रियंका वाड्रा की फजीहत…

Leave a Reply