Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 15 मई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 15 मई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

15 मई 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् शेयर करते हुए लिखा कि देशवासियों के इन्हीं गुणों से भारत आज अपने सामर्थ्य को निरंतर बढ़ा रहा है…

प्रधानमंत्री शुक्रवार को पांच देशों की यात्रा के क्रम मे यूएई के अबू धाबी के लिए रवाना हुए। यूएई के बाद प्रधानमंत्री नीदरलैंड, स्वीडन, नार्वे और इटली जाएंगे।

यूएई पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

15 मई 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर मत्स्य पालन क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और क्षेत्रीय जल से बाहर के समुद्र में मत्स्य पालन पर ध्यान केन्द्रित किया गया। श्री मोदी ने कहा, “हम इस क्षेत्र को बहुत महत्व देते हैं और हमने इस क्षेत्र से संबंधित बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने तथा मछुआरों की ऋण और बाजार तक अधिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूप से काम किया है।”

15 मई 2024
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के डिंडोरी और कल्याण में जनसभा को संबोधित किया।

मुंबई में रोडशो किया।

15 मई 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने टीम को बधाई दी और कहा कि खेल विश्लेषकों को इसे भारत की खेलों में मिली बेहतरीन जीत कहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि टीम एक भी राउंड नहीं हारी।

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. माणिक साहा को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है।

15 मई 2021
नई दिल्ली में कोविड-19 से संबंधित स्थिति और टीकाकरण पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, चक्रवाती तूफान तौकते से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक।

15 मई 2020
कोरोना को लेकर डेनमार्क की प्रधानमंत्री से बात की।

15 मई 2019
बिहार के पालीगंज, झारखंड के देवघर, पश्चिम बंगाल के बसीरहाट व डायमंड हार्बर की चुनावी रैलियों में संबोधन, चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के पालीगंज में न्यूज 18 चैनल के साथ इंटरव्यू।

15 मई 2018
कर्नाटक में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए विकासात्मक कार्यों की जीत बताया।

15 मई 2017
नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना और मध्य प्रदेश के अमरकंटक में नमामि नर्मदे – नर्मदा सेवा यात्रा की समाप्ति पर सभा को संबोधित किया।

15 मई 2015
चीन के प्रधानमंत्री ली क्‍यांग के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता, भारत-चीन राज्‍य/प्रांतीय नेताओं के फोरम के शुभारंभ के अवसर पर संबोधन, बीजिंग के शिघुआ विश्वविद्यालय में संबोधन,बीजिंग के टेंपल ऑफ हेवेन में योग-ताइची के सयुंक्त समारोह में संबोधन।

Leave a Reply